Responsive Scrollable Menu

सरेआम मंच पर कांपने लगा भारत का दुश्मन! ये है ताकत

दुनिया में चल रही बड़ी-बड़ी घटनाओं के बीच एक ऐसी जबरदस्त तस्वीर आई है जिस पर शायद ही किसी का ध्यान गया हो। भारत के दुश्मन देश के विदेश मंत्री जो अभी तक  अकड़ में घूम रहे थे, लेकिन अब डर के मारे भारत का नाम लेकर बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं। दरअसल यह हैं तुर्की के विदेश मंत्री हकान फिदान। हकान फिदान अचानक एक कार्यक्रम में आए और भारत पर बयान देना शुरू कर दिया। इनके चेहरे पर डर और बेचैनी साफ देखी जा रही थी। इन्होंने बयान दिया कि अगर भारत को इस बात से नाराजगी है कि किसी देश के पाकिस्तान से अच्छे संबंध हैं तो ऐसे कई देश हैं तुर्की अकेला नहीं है तो क्या भारत किसी भी देश से अच्छे संबंध नहीं रखेगा। भारत तुर्की के बारे में क्या सोचता है मैं उस पे क्या बोल सकता हूं। मैं तो बस इतना कहूंगा कि द्विपक्षीय स्तर पर भारत के साथ हमें कोई समस्या नहीं है। यह बयान आपको सुनने में साधारण और नॉर्मल रूटीन जैसा लग रहा होगा। लेकिन यहां पर बहुत बड़ा खेल हुआ है।  

इसे भी पढ़ें: भारत की मिसाइल से साइप्रस मचाएगा धमाका, तुर्की की मीडिया में मची खलबली

तुर्की के विदेश मंत्री हकान फिदान सवाल कर रहे हैं कि दुनिया के कई देश हैं जिनके पाकिस्तान से अच्छे रिश्ते हैं तो क्या भारत सभी से नाराज हो जाएगा? इसका जवाब यह है कि भले ही दुनिया के कई देशों के पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध होंगे, लेकिन उनमें से कितने देशों ने पाकिस्तान को भारत पर हमला करने के लिए हथियार दिए हैं। तुर्की ने तो भारत पर हमला करने के लिए पाकिस्तान को ड्रोन दिए। वो भी तब जब भारत ने इस एहसान फरामोश देश की उस समय मदद की जब यहां पर भयंकर भूकंप आया था। भारतीय सेना ने यहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हॉस्पिटल बनवाए। लेकिन इसी तुर्की ने पाकिस्तान के साथ मिलकर भारतीय सेना पर हमला किया। वैसे तुर्की के साथ चीन ने भी पाकिस्तान का साथ दिया था। बहरहाल अब सवाल यह है कि हकान फिदान को अचानक यह बयान देने की जरूरत क्या पड़ी? दरअसल तुर्की ने तो पाकिस्तान को ड्रोन दिए थे, लेकिन भारत ने तुर्की के सबसे बड़े दुश्मन और पड़ोसी साइप्रेस को ब्रह्मोस मिसाइल देने का मन बना लिया है। बातचीत फाइनल स्टेज पर पहुंच रही है। भारत ने साइप्रेस के साथ एक बहुत बड़ी डिफेंस डील भी साइन कर ली है। भारत साइप्रेस के अलावा तुर्की के एक और पड़ोसी और दुश्मन ग्रीस को भी ब्रह्मोस मिसाइल बेच सकता है। यानी जरूरत पड़ी तो तुर्की पर दो देश ब्रह्मोस मिसाइल दाग सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Turkey के दुश्मन के घर में शेर की तरह दहाड़ने लगे भारत के खूंखार हथियार, हिले कई देश!

भारत ने तो तुर्की को चार तरफ से घेर लिया है। भारत साइप्रेस को हथियार दे रहा है। ग्रीस को हथियार दे रहा है। अर्मेनिया को हथियार दे चुका है और तुर्की का एक और बड़ा दुश्मन इजराइल तो पहले से ही भारत के साथ है। वैसे हकान फिदान ने पूछा था कि भारत क्या उन सभी देशों से नाराज रहेगा? जिनके पाकिस्तान से संबंध हैं तो आप इसे भी गौर से देख लीजिए कि चीन ने भी पाकिस्तान का साथ दिया था। ऐसे में भारत ने चीन के पड़ोसी फिलीपींस और वियतनाम को भी ब्रह्मोस मिसाइल दे दी। अमेरिका ने भी एक तरीके से पाकिस्तान का साथ दिया तो उसके विदेश मंत्री मार्को रूबियो को ना तो कोई लेने पहुंचा और ना कोई छोड़ने पहुंचा। चलिए अब आपको तुर्की के विदेश मंत्री हकान फिदान का बयान सुनवाते हैं। इस बयान में उनका डर, उनकी बेचैनी और उनकी छटपटाहट देखी। 

Continue reading on the app

जापान ने तोड़ी पाक की बनाई नई मस्जिद? एक्शन से मुस्लिम देशों में हड़कंप

जापान ने पाकिस्तान की ऐसी धज्जियां उड़ा दी है जिसके बाद 25 करोड़ पाकिस्तानी इस वक्त अपना सिर पीट रहे हैं। पाकिस्तानी समुदाय द्वारा बनाई गई एक मस्जिद पर जापान ने अब एक ऐसा फैसला सुना दिया है जिसके बाद पाकिस्तान को लोग सिर्फ एक ही सलाह दे रहे हैं। अगर इतनी बेइज्जती हो तो चुल्लू भर पानी में डूब मरना ही सही है। सबसे मजेदार बात तो यह है कि जिस मस्जिद का उद्घाटन पाकिस्तान के राजदूत ने बड़े गर्व के साथ किया था उसी मस्जिद को अब किसी भी वक्त जापान में गिराया जा सकता है। यानी पहले फीता काटा गया। फोटो खिंचवाई गई, खूब ढोंग किया गया, जश्न मनाया गया और बड़ी-बड़ी ढींगे हाकी गई। लेकिन जब जांच हुई तो ऐसा खुलासा सामने आया जिसके बाद अब पूरा पाकिस्तान सफाई देता फिर रहा है। इतना ही नहीं आपको यह भी बता दें कि मामला सामने आते ही पाकिस्तान का दूतावास भी इस मस्जिद से खुद को किनारा करते हुए दिखाई दे रहा है। लेकिन कहानी सिर्फ एक मस्जिद के बनने की या उस पर कारवाही की नहीं है।  

इसे भी पढ़ें: जापान में पाकिस्तान शर्मसार! बिना परमिट के बना डाली मस्जिद, जापानी प्रशासन ने लिया सख्त एक्शन

बता दें कि जापान में मस्जिद को लेकर विवाद का यह मामला पहला नहीं है। इसके पहले भी मस्जिद निर्माण को लेकर हजारों जापानी नागरिक सड़कों पर उतर चुके हैं और बड़े पैमाने पर इन्होंने विरोध प्रदर्शन भी किया था। दरअसल बता दें कि मामला जापान के सेतामा प्रांत के कावोई शहर का है। यही पाकिस्तानी समुदाय की तरफ से एक यहां पर मस्जिद का निर्माण किया गया था। इसी इलाके में 3 अप्रैल 2026 को इसका उद्घाटन भी बहुत जोर शोर से किया गया और उद्घाटन समारोह में जापान में पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल हमीद भी शामिल हुए थे। उन्होंने फीता काटा था। उस समय सब कुछ सामान्य दिख रहा था। पाकिस्तान ने बड़े गर्व से इसे दिखाया। लेकिन कुछ ही समय बाद स्थाई प्रशासन की जांच में ऐसा कुछ खुलासा सामने आया जिसने पूरे मामले को विवादों में ला दिया। काबगोई सिटी हॉल ने यह पाया कि जिस जमीन पर यह पाकिस्तानी मस्जिद बनाई गई है वो अर्बन डेवलपमेंट कंट्रोल एरिया के अंतर्गत आती है और यह मस्जिद अवैध है। यानी ऐसा क्षेत्र जहां विशेष सरकारी अनुमति के बिना निर्माण कार्य बिल्कुल भी नहीं किया जा सकता। प्रशासन का यह आरोप है कि निर्माण के लिए जरूरी परमिशन नहीं ली गई थी और सिटी हॉल ने अपने आधिकारिक बयान में यह साफ कहा है कि यह निर्माण नगर नियोजन कानून के तहत आवश्यक अनुमति प्राप्त किए बिना ही ले लिया गया और इसे बना दिया गया। इतना ही नहीं प्रशासन का यह भी कहना है कि संबंधित लोगों को लंबे समय तक नियमों और कानूनी प्रक्रिया के बारे में समझाया गया। लेकिन उसके बावजूद भी नियमों का पालन नहीं किया गया। इस मस्जिद को बनाने के लिए। अब स्थाई स्तर पर इस मस्जिद को गिराने की मांग लगातार उठ रही है और प्रशासन उस मांग की समीक्षा भी कर रहा है। यानी जिस इमारत का उद्घाटन कुछ सप्ताह पहले हुआ था वही अब ध्वस्तकरण के खतरे का सामना कर रही है। लेकिन पाकिस्तान की मुश्किल आपको बता दें कि यहीं खत्म नहीं हुई। जैसे ही यह विवाद बढ़ा जापान से टोक्यो स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने खुद को इस पूरे प्रोजेक्ट से अलग ही कर दिया और यह पाकिस्तान की फितरत है। पाकिस्तानी दूतावास ने बयान जारी करते हुए यह कहा कि जापानी कानूनों का उल्लंघन करने वाली किसी भी परियोजना से उसका कोई भी संबंध नहीं है। साथ ही जापान में रहने वाले पाकिस्तानी समुदाय से यह अपील भी की गई कि वो धार्मिक स्थलों के निर्माण समेत हर मामले में जापानी कानूनों का पूरी तरह से पालन करें। यानी कि दोहरा चरित्र दूतावास को यह तक सफाई देनी पड़ी कि राजदूत अब्दुल हमीद उद्घाटन समारोह में इसलिए शामिल हुए क्योंकि उन्हें यह बताया गया था कि सभी जरूरी कानूनी मंजूरियां पहले ही ली जा चुकी है।  

इसे भी पढ़ें: जापान को कराची समझ बना दी मस्जिद, अब चलेगा बुलडोजर?

उद्घाटन के समय जो जानकारी दी गई थी बाद में वो सवालों के घेरे में आ गए। वैसे आपको बता दें कि जापान में मस्जिद को लेकर विवाद का यह मामला पहला नहीं है और नया नहीं था। कुछ समय पहले फूजी सावा शहर में भी एक विशाल मस्जिद के निर्माण को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन हुए थे। हजारों स्थाई नागरिक उस समय आपको बता दें कि सड़कों पर उतर आए थे क्योंकि प्रस्तावित मस्जिद एक प्राचीन शिंो मंदिर के बेहद करीब बनाई जा रही थी। स्थाई लोगों का यह कहना था कि यह उनकी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को प्रभावित करेगी। खतरे में लाकर रख देगी। यानी जापान में मस्जिद निर्माण का मुद्दा पहले भी बहस और विवाद का कारण बन रहा है। अब कावागोई का यह नया मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है और यह बता दिया है कि जापान में नियम का पालन करना होगा। फिलहाल अंतिम फैसला जापान से आना बाकी है। लेकिन इतना पूरा मामले को देखकर यह तय है कि जिस मस्जिद को पाकिस्तान अपनी उपलब्धि की तरह देख रहा था वही अब उसके लिए अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगीगी का कारण बन गई है। और जापान ने एक बार फिर से यह दिखा दिया है कि उसके यहां किसी की पहचान नहीं। सिर्फ कानून चलता है और जापान के जो रूल्स हैं वो बिल्कुल साफ है कि आपकी जो भी धार्मिक आस्था है उसको ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी। लेकिन जो जापान की संस्कृति है जो जापान में जो चलता है और जापान के जो कानून है उनका पालन आपको करना पड़ेगा। 

Continue reading on the app

  Sports

Gautam Gambhir ने Rishabh Pant पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं नहीं चाहता वो बदले

टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने आखिरकार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल को टेस्ट उप-कप्तान बनाए जाने पर अपनी चुप्पी तोड़ी। जब अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम की घोषणा हुई, तो प्रशंसकों को पंत को देखकर झटका लगा और उन्हें शुभमन गिल के उप-कप्तान का पद भी गंवाना पड़ा। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने इस मामले पर चुप्पी साधे रखी, लेकिन एक तीखा बयान देते हुए कहा कि अनुभवी बल्लेबाज को मैच की परिस्थितियों का सम्मान करना चाहिए।
 

इसे भी पढ़ें: KS Bharat के International Cricket करियर पर लगा विराम, अब घरेलू Leagues में दिखेंगे


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की आखिरी टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम को प्रोटियाज ने 0-2 से करारी शिकस्त दी थी, और पंत के प्रदर्शन की जमकर आलोचना हुई थी। गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में आक्रामक बाएं हाथ के बल्लेबाज ने गुस्से में आकर अपना विकेट गंवा दिया, जिससे सभी लोग बेहद नाराज हुए। पंत, जिनका इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सीज़न लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए उम्मीद से कम रहा, ने टेस्ट उप-कप्तानी भी खो दी, जिससे काफी अटकलें लगाई गईं। हालांकि, शुक्रवार को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से पहले, गंभीर ने कहा कि टीम प्रबंधन पंत में कोई बदलाव नहीं चाहता, लेकिन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को स्थिति के अनुसार खेलना पड़ता है।

गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा कि देखिए, जिम्मेदारी सिर्फ भारत के लिए खेलने की होती है। बाकी सब तो बस संयोगवश है। जब आप भारत के लिए खेलना शुरू करते हैं, तो आप उप-कप्तान बनने के बारे में नहीं सोचते। आप सिर्फ भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के बारे में सोचते हैं। इसलिए एक से दूसरे तक जाना तो बस संयोगवश है। और अंततः, हर किसी का मूल्यांकन प्रदर्शन के आधार पर होता है। चाहे मैं हो, चाहे सपोर्ट स्टाफ हो, चाहे कोई भी खिलाड़ी हो। अंततः, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का यही सार है। और जहां तक ​​ऋषभ की बात है, हम उनसे यही उम्मीद करेंगे कि वे जैसा प्रदर्शन करते हैं वैसा ही करते रहें।
 

इसे भी पढ़ें: Confirmed: भारतीय T20 Team में बड़ा बदलाव, Shreyas Iyer बने Captain, Suryakumar Yadav बाहर!


उन्होंने आगे कहा कि ऐसा नहीं है कि हम उनसे कहेंगे कि उन्हें अपना खेल कम करना होगा। लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में, परिस्थितियों के अनुसार खेलना बहुत महत्वपूर्ण है। स्थिति को समझना जरूरी है। उस समय टीम किस स्थिति में है, टीम किस तरह की स्थिति की मांग करती है और किस तरह का शॉट खेलना है, यह समझना जरूरी है। लेकिन ऐसा नहीं है कि किसी भी खिलाड़ी को उसके स्वाभाविक खेल से बिल्कुल अलग खेल खेलने के लिए कहा गया हो। चाहे वह टेस्ट क्रिकेट हो, वनडे क्रिकेट हो या टी20 क्रिकेट। अंतिम लक्ष्य रन बनाना और विकेट लेना है। आप इसे कभी नहीं भूल सकते। आप इसे कैसे भी हासिल करें, यह आप पर निर्भर करता है।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi  at Prabhasakshi. 
Fri, 05 Jun 2026 14:07:36 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Angry Moment: बकरीद पर गौ माता का चित्र दिखाकर कह रहे थे - CM योगी | #cmyogi #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T08:30:33+00:00

Firing at Khan Sir Coaching: पटना में फैसल खान उर्फ खान सर पर केस दर्ज। Patna News | Khan Sir #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T08:36:09+00:00

Iran Attack on Kuwait: 2 बजते ही कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान का बड़ा ड्रोन हमला | Top News | War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T08:30:39+00:00

Middle East Crisis: सीजफायर हुआ तार-तार ! War News | Air Strike | Geo Politics | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T08:37:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers