Responsive Scrollable Menu

मानसिक शांति छीनने वाली आदतें [Clean diet causing anxiety]

खाने को लेकर बहुत ज्यादा चिंता शरीर के मेटाबॉलिज्म और बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर बुरा असर डालती है. Learn about orthorexia and how constant food restriction impacts metabolism and children's physical and mental health. #dwhindi #SehatTalk #hindifeature #FoodAnxiety

Continue reading on the app

Army Helicopter के सामने Love Proposal देना Captain को पड़ा भारी, सेना ने याद दिलाया अनुशासन, मांगा स्पष्टीकरण

नासिक स्थित सैन्य उड़ान प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित पॉसिंग आउट परेड के बाद एक युवा सेना अधिकारी का अपनी प्रियसी को विवाह प्रस्ताव देना इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। सेना के हेलिकॉप्टर के सामने घुटनों के बल बैठकर किया गया यह प्रस्ताव जहां सोशल मीडिया पर लाखों लोगों को भावुक कर गया, वहीं सेना के भीतर इसे लेकर अनुशासन और मर्यादा पर बहस भी शुरू हो गई है।

युवा कप्तान ने जैसे ही अपनी प्रियसी को अंगूठी पहनाई, वहां मौजूद परिवारजन, साथी अधिकारी और अतिथि इस पल के साक्षी बन गए। पांच वर्षों के प्रेम को उस विशेष दिन एक नया नाम देने का सपना मानो उसी क्षण पूरा हो गया। अधिकारी ने बाद में मीडिया से कहा कि यह दिन केवल उनके सैन्य जीवन की उपलब्धि नहीं था, बल्कि निजी जीवन का भी सबसे सुंदर मोड था। उन्होंने कहा कि वर्षों की कठिन मेहनत के बाद वह और उनके साथी आज पायलट और प्रशिक्षक बने हैं, इसलिए उन्हें लगा कि अपनी होने वाली जीवनसंगिनी को विवाह प्रस्ताव देने के लिए इससे बेहतर दिन कोई नहीं हो सकता।

इसे भी पढ़ें: Operation Sheruwali के तहत Rajouri के जंगलों में सेना का सबसे बड़ा ऑपरेशन और गहराया, LoC पर घिर गए आतंकी!

यह भावुक दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और इसके बाद सेना ने संबंधित कप्तान से स्पष्टीकरण मांग लिया। रक्षा सूत्रों के अनुसार सेना अधिकारी की भावनाओं को समझती है, लेकिन सैन्य हेलिकॉप्टर और आधिकारिक परिसर का निजी क्षणों के लिए उपयोग स्थापित नियमों के अनुरूप नहीं माना गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे सैन्य मर्यादा से जुड़ा विषय बताते हुए कप्तान से जवाब मांगा है। हालांकि इस मामले में किसी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना नहीं जताई जा रही है। सेना का जोर अधिकतर युवा अधिकारी को सैन्य आचरण और वर्दी की गरिमा के प्रति संवेदनशील बनाने पर है।

उधर, इस पूरे विवाद के बीच सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने युवा अधिकारी का खुलकर समर्थन किया है। उनका कहना है कि यदि एक सैनिक देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने का साहस रखता है, तो उसके प्रेम को संदेह की नजर से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रेम का सार्वजनिक इजहार अनुशासन को कमजोर नहीं करता, बल्कि यह एक जवान दिल की सच्ची भावना को दर्शाता है। बाइट।

बहरहाल, देशभर में इस घटना ने एक बार फिर यह याद दिलाया है कि कठोर वर्दियों और सैन्य अनुशासन के पीछे भी धड़कते हुए दिल होते हैं, जो प्रेम, परिवार और भावनाओं से उतने ही गहराई से जुड़े रहते हैं जितना कोई आम इंसान।

Continue reading on the app

  Sports

KS Bharat के International Cricket करियर पर लगा विराम, अब घरेलू Leagues में दिखेंगे

विकेटकीपर-बल्लेबाज केएस भरत ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 32 वर्षीय भरत ने 2023 में नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्हें ऋषभ पंत के स्थान पर टीम में शामिल किया गया था, जो एक कार दुर्घटना के बाद क्रिकेट से बाहर थे। विशाखापत्तनम में जन्मे भरत ने भारत के लिए सात टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 221 रन बनाए। हालांकि, पंत की वापसी और ध्रुव जुरेल और एन जगदीसन जैसे अन्य विकेटकीपिंग विकल्पों के आने के बाद, शीर्ष स्तर पर उनके खेलने के अवसर कम हो गए।
 

इसे भी पढ़ें: Team India के लिए Kuldeep Yadav का बड़ा बयान: Red Ball में आक्रामक Wicket-taker बनूंगा


बाद में उन्होंने अपना पूरा ध्यान आंध्र प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट पर केंद्रित कर लिया। घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड उल्लेखनीय है, जिसमें उन्होंने 113 प्रथम श्रेणी मैच खेलकर 6,102 रन बनाए हैं, जिनमें 11 शतक शामिल हैं। सीमित ओवरों के प्रारूपों में भी वे लगातार सक्रिय रहे, उन्होंने अपने करियर में 83 लिस्ट ए मैच और 91 टी20 मैच खेले। इसी बीच, उनके करियर का सबसे बड़ा क्षण 2023 की गर्मियों में आया, जब भरत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम में जगह मिली। हालांकि, वे बड़े मंच पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रहे और दोनों पारियों में क्रमशः 5 और 23 रन बनाए। अंततः भारत को ओवल में 209 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

भरत ने पुष्टि की है कि वह क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे, लेकिन उन्होंने अपने अगले असाइनमेंट के बारे में पर्याप्त जानकारी साझा नहीं की है। चूंकि क्रिकेटर ने अपने संन्यास की घोषणा में आंध्र क्रिकेट का आभार व्यक्त किया है, इसलिए यह बहुत संभव है कि भरत अब विश्व भर में अन्य फ्रेंचाइजी-आधारित टूर्नामेंट खेलेंगे। भरत के बयान में कहा गया है कि बीसीसीआई और उन सभी कोचों और प्रबंधकों का धन्यवाद, जिनसे मैं अपने करियर में मिला और जिन्होंने मुझे बिना शर्त समर्थन दिया और मुझे उच्चतम स्तर पर खेलने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए एक शानदार माहौल प्रदान किया। आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन, डीडीसीए और सभी पदाधिकारियों का भी धन्यवाद, जिन्होंने मेरे बचपन से ही मेरा समर्थन और प्रोत्साहन किया।
 

इसे भी पढ़ें: India vs Afghanistan Test: R Ashwin की नज़र Harsh Dubey पर, क्या मिलेगा डेब्यू का मौका?


भरत ने 2021 और 2022 के आईपीएल सीजन में 10 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया। अपने पत्र में भरत ने विराट कोहली को इस प्रतिष्ठित लीग में मौका देने के लिए और रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ को टेस्ट क्रिकेट में उन पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद दिया। भरत ने लिखा कि आईपीएल में अपने डेब्यू मैच के कप्तान विराट कोहली को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मुझे अपना कौशल दिखाने और पहचान बनाने का अवसर दिया। मेरे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी बहुत-बहुत धन्यवाद, जिनके मार्गदर्शन में मैंने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया, जो अनमोल है और शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। मेरे भारतीय कोच राहुल द्रविड़ सर को भी धन्यवाद, जिन्होंने इंडिया ए से भारतीय टीम तक मेरा मार्गदर्शन किया, जो अविस्मरणीय है। आपके सहयोग से ही मैं भारतीय टेस्ट क्रिकेटर बन सका।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi  at Prabhasakshi. 
Fri, 05 Jun 2026 12:46:40 +0530

  Videos
See all

Indore Showroom Fire Accident: इंदौर में शोरूम में भीषण आग | Massive Fire In Indore Market #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T07:44:31+00:00

Bihar News: अमोनिया गैस रिसाव से दहशत, सिलेंडर फटा, कई लोग बीमार | Chhapra #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T07:38:36+00:00

Iran US War News LIVE: Mojtaba से मिलेंगे Trump? | Middle East War | Hormuz Strait | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T07:38:03+00:00

Khora में तैनात भारी सुरक्षा बल | Surya Murder Case | Ghaziabad News | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-05T07:42:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers