चंडीगढ़ के क्रिकेटर रमनदीप की दुल्हन एक्ट्रेस:उम्र में 7 साल बड़ी, शिमला की रहने वाली; पंचकूला में शादी, युवराज-अभिषेक का डांस
चंडीगढ़ के रहने वाले भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने टीवी की एक्ट्रेस चार्ली चौहान के साथ शादी की है। 7 अगस्त को दोनों ने पंचकूला (हरियाणा) के पिंजौर के एक गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से आनंद कारज संपन्न किया। इसकी शादी के ढेरों फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें पंजाब के स्टार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, नमन धीर, पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, आदि डांस करते दिख रहे हैं। शादी में जय भानुशाली जैसे टीवी और फिल्मों के सेलिब्रिटीज भी पहुंचे। रमनदीप सिंह को तो लोगों ने IPL और भारतीय टीम में खेलते देखा है, लेकिन अब लोग यह सर्च कर रहे हैं कि आखिर रमनदीप सिंह की दुल्हन कौन हैं? तमाम सोर्सेस खंगालने के बाद पता चला है कि चार्ली और रमनदीप का रिलेशनशिप 8 साल से सीक्रेटली चल रहा था। साल 2018 के आसपास जब चार्ली टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव थीं और रमनदीप पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे, इसी दौरान इनकी मुलाकात किसी कॉमनफ्रेंड की पार्टी में हुई। इसके बाद से दोनों सीक्रेटली मिलते रहे। रमनदीप से चार्ली करीब 7 साल बड़ी हैं। वह हिमाचल में शिमला की रहने वाली हैं। आइए जानते हैं, चार्ली के बारे में… पहले देखिए, रमनदीप और चार्ली की शादी के 3 PHOTOS अब चार्ली चौहान की पूरी कहानी जानिए चार्ली चौहान मूल रूप से शिमला, हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। उनका जन्म 8 सितंबर 1989 को शिमला में हुआ। शुरुआती पढ़ाई शिमला के सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, ढल्ली से हुई है। बाद में उन्होंने ग्रेजुएशन भी की। उनके परिवार में भाई कुणाल चौहान और बहन पारुल चौहान हैं। उनके माता-पिता की जानकारी सार्वजनिक नहीं है। हालांकि, कुछ सोर्सेस बताते हैं कि चार्ली की मां का साल 2008 में निधन हो गया था। उन्होंने दिवाली के मौके पर कार दुर्घटना में अपनी मां को खोया था। उनके साथ उनके चाचा का भी देहांत हुआ था। इस गहरे सदमे में चार्ली ने दिवाली मनाना भी बंद कर दिया था। इसे लेकर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट की थी। इसके बाद चार्ली अपने पिता के साथ ही रहीं। अपना करियर बनाने के लिए चार्ली ने मुंबई का रुख किया था। उन्होंने मनोरंजन जगत में मॉडलिंग, रियलिटी शो स्टार और एक्ट्रेस के रूप में काफी काम किया है। टीवी में वह बहुत लोकप्रिय रही हैं। चार्ली ने ये रियलिटी शोज किए 8 साल तक प्राइवेट रखा रिलेशनशिप चार्ली चौहान और रमनदीप सिंह की पहली मुलाकात और उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत कैसे हुई, इसकी सटीक जानकारी को उन्होंने पूरी तरह प्राइवेट रखी। दोनों ने 8 सालों से अपने रिश्ते को मीडिया, फैंस और सोशल मीडिया से पूरी तरह छिपा कर रखा था। उन्होंने कभी भी सार्वजनिक मंचों या इंटरव्यू में इस बात का खुलासा नहीं किया कि वे पहली बार कहां और किस तरह मिले थे। हालांकि, 8 साल के रिलेशनशिप के फिगर से पता चलता है कि दोनों साल 2018 के आसपास से एक-दूसरे के साथ हैं। उस दौरान चार्ली टीवी इंडस्ट्री में पूरी तरह एक्टिव थीं, जबकि रमनदीप सिंह पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट सर्किट में अपने पैर जमा रहे थे। रमनदीप सिंह मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। ऐसा माना जाता है कि किसी कॉमन फ्रेंड, पार्टी या सोशल सर्कल के जरिए ही दोनों की पहली मुलाकात हुई होगी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। 7 अगस्त 2026 को जब दोनों ने पंचकूला के गुरुद्वारे में शादी की और तस्वीरें शेयर कीं, तब उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमारे 8 साल, और अब हमेशा के लिए"। इसके बाद ही दुनिया को उनके इस लंबे और गहरे रिश्ते के बारे में पता चला। रमनदीप ने क्रिकेट में बनाई पहचान रमनदीप सिंह चंडीगढ़ के रहने वाले हैं और घरेलू क्रिकेट में पंजाब की ओर से खेलते हैं। ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर उन्होंने आईपीएल में अपनी जगह बनाई। वह 2024 में आईपीएल खिताब जीतने वाली KKR टीम का हिस्सा रहे। नवंबर 2024 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैच से भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने भारत के लिए कुल 2 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। रमनदीप सिंह ने 2 टी20 मैचों में 15 रन बनाए हैं और 1 विकेट भी हासिल किया है। आईपीएल में अब तक उनके नाम 39 मैचों में 299 रन और 7 विकेट दर्ज हैं। शादी में युवराज सिंह, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह का डांस, VIDEO ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… क्रिकेटर अर्शदीप की गर्लफ्रेंड समरीन कौन?:मिस इंडिया फाइनलिस्ट, चंडीगढ़ से MBA किया; बादशाह-जुबिन नौटियाल संग काम कर चुकीं इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और पंजाब के रहने वाले अर्शदीप सिंह ने आखिरकार अपनी लव लाइफ पर चल रही अटकलों को खत्म कर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर मॉडल और एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ 2 फोटो शेयर कीं। कैप्शन में सिर्फ दो शब्द लिखे- ‘My Person’, यानी समरीन को बहुत खास बताया। पढ़ें पूरी खबर…
खिलाड़ी की शिकायत पर पुडुचेरी कोच पर FIR:8 महीने पुराने विवाद में हमला करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
पुडुचेरी (CAP) के अंडर-19 कोच एस. वेंकटरमन पर FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई खिलाड़ी की याचिका पर कोर्ट के आदेश के बाद हुई। पुडुचेरी के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को कोच के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया। मामला 8 दिसंबर 2025 को CAP परिसर में हुए विवाद से जुड़ा है। इससे पहले वेंकटरमन की शिकायत पर 3 स्थानीय क्रिकेटरों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। अब उन्हीं में शामिल जयसुंदरम कार्तिकेयन की शिकायत पर कोच के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। रणजी प्लेयर्स पर मारपीट के आरोप लगाए थे वेंकटरमन ने सेदारापेट पुलिस को दी शिकायत में तीन रणजी प्लेयर्स पर हमले का आरोप लगाया था। उनके नाम जयसुंदरम कार्तिकेयन, ए. अरविंदराज और एस. संतोष कुमारन थे। तीनों पुदुचेरी की ओर से रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं। वेंकटरमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था हमले में घायल वेंकटरमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सिर में चोट लगी थी और कंधे में फ्रैक्चर हुआ था। CAP के पूर्व संयुक्त सचिव वेंकटरमन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की टीम में चयन नहीं होने को वजह बताया था। कार्तिकेयन ने भी कोच के खिलाफ शिकायत दी थी पुलिस ने खिलाड़ियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली थी, लेकिन कार्तिकेयन ने घटना वाले दिन कोच के खिलाफ शिकायत दी थी। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुडुचेरी के लिए सभी फॉर्मेट में छह मैच खेल चुके 32 साल के कार्तिकेयन ने आरोप लगाया कि CAP के इंडोर ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास के दौरान वेंकटरमन ने विवाद बढ़ाया। कार्तिकेयन के वकील एम. सबरी सेल्वम ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा, “वेंकटरमन ने उन्हें गालियां दीं और बल्ला उठाकर उन पर हमला किया। हमने जानबूझकर कोई हमला नहीं किया था। खिलाड़ियों को चोट लगी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका मेडिकल टेस्ट कराया गया।” वकील ने कहा, “हमने हमले वाले दिन ही सेदारापेट SHO और एसपी (नॉर्थ) को शिकायत दी थी। पुलिस ने केवल उस शिकायत पर कार्रवाई की, जो वेंकट्रामन ने बाद में दी थी।” कोर्ट के आदेश के बाद पिछले हफ्ते FIR पुलिस की ओर से कई महीनों तक कार्रवाई नहीं होने के बाद कार्तिकेयन ने पुडुचेरी के न्यायिक मजिस्ट्रेट-IV के सामने याचिका दायर की। वकील ने बताया, ‘कोर्ट का निर्देश पिछले महीने सुनाया गया था और सेदारापेट पुलिस ने पिछले हफ्ते वेंकट्रामन के खिलाफ FIR दर्ज की। हमने BCCI और CAP में भी औपचारिक शिकायत दी है। इसमें जांच और वेंकटरमन को तुरंत निलंबित करने की मांग की गई है।’ अप्रैल 2026 में खिलाड़ी निलंबित हुए थे अप्रैल 2026 में CAP ने तीनों क्रिकेटरों को सभी क्रिकेट गतिविधियों से निलंबित कर दिया था। CAP ने इसकी वजह CAP के अंडर-19 कोच वेंकटरामन पर हमले से जुड़ा हत्या की कोशिश और हमले के आरोपों वाला गंभीर आपराधिक मामला बताया था। वेंकटरामन 2019 से 2022 तक CAP के संयुक्त सचिव रह चुके हैं। उन्होंने पुडुचेरी प्रीमियर लीग की एक फ्रेंचाइजी के कोच के तौर पर भी काम किया है। इस साल की शुरुआत में उन्होंने पुडुचेरी की रणजी ट्रॉफी टीम के पिछले दो मैचों की जिम्मेदारी संभाली थी। ------------------------------------------ खिलाड़ी कोच विवाद की यह खबर भी पढ़िए… पुडुचेरी अंडर-19 कोच की पिटाई, सिर में 20 टांके, कंधा फ्रैक्चर; टीम से ड्रॉप 3 प्लयेर्स ने हमला किया पुडुचेरी क्रिकेट एसोसिएशन (CAP) विवादों में घिर गया है। सोमवार को एसोसिएशन के अंडर-19 टीम के हेड कोच एस वेंकटारमन पर तीन लोकल खिलाड़ियों ने हमला कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) की टीम से ड्रॉप किए जाने से नाराज थे। पढ़ें पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 











