Responsive Scrollable Menu

Ranchi में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों ने आंदोलन के 22वें दिन निकाली तिरंगा यात्रा

झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को यहां ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली। राज्य की भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर जारी आंदोलन के 22वें दिन विरोध स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली। हाथों में तिरंगा थामे और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम्’ जैसे देशभक्ति के नारे लगाते हुए हजारों अभ्यर्थी व अन्य लोग इस यात्रा में शामिल हुए।

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता देवेंद्र महतो ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें मार्च में शामिल होने के लिए सदर अस्पताल से बाहर नहीं जाने दिया। महतो 14 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी)-झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) रिफॉर्म मंच के बैनर तले प्रदर्शनकारी भर्ती परीक्षाओं में अधिक पारदर्शिता, कई परीक्षाओं को रद्द करने और कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या झारखंड से बाहर के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की एक समिति से स्वतंत्र जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने कहा, ‘‘स्वतंत्रता का अर्थ केवल अंग्रेजों से आजादी नहीं है, बल्कि अवसरों की असमानता, भ्रष्टाचार और अन्याय से भी आजादी है। देश के युवाओं को पढ़ना चाहिए, कड़ी मेहनत करनी चाहिए और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए - यही लोकतंत्र की असली ताकत है।’’ मंच ने कहा, ‘‘उन सभी युवाओं को इस स्वतंत्रता दिवस पर सलाम जो अपने भविष्य के लिए शांतिपूर्ण ढंग से संघर्ष कर रहे हैं। युवाओं की आवाज भारत का भविष्य है।

Continue reading on the app

भारत 145 करोड़ भारतीयों का, राजनीतिक पार्टियों का नहीं: बाबा रामदेव

भारत 145 करोड़ भारतीयों का, राजनीतिक पार्टियों का नहीं: बाबा रामदेव

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर विकेट का अनोखा रिकॉर्ड, इकलौता भारतीय बॉलर जिसने किया ये कारनामा

unique cricket record: टेस्ट क्रिकेट में मैच की पहली गेंद पर विकेट दुनिया के कई गेंदबाजों ने झटका है, लेकिन सीरीज की पहली गेंद पर ये कारनामा बेहद चुनिंदा बॉलर्स के नाम दर्ज है. दुनिया में सिर्फ 11 ही ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर विकेट चटकाया है. इनमें एक भारतीय दिग्गज भी शामिल है. दरअसल, यह नाम और कोई नहीं, बल्कि कपिल देव हैं. कपिल देव इस कारनामे को अंजाम देने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे गेंदबाज थे. 1992 में उन्होंने ऐसा किया. Sat, 15 Aug 2026 14:12:07 +0530

  Videos
See all

Dhirendra Shastri: 'देश के खिलाफ रहने वालों को जीने नहीं देंगे' #15august #shorts #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T09:30:37+00:00

PM Modi Lal Qila News: पीएम मोदी ने लाल किले से क्या-क्या कहा? जानिए भाषण की बड़ी बातें | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T09:32:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers