Responsive Scrollable Menu

खिलाड़ी की शिकायत पर पुडुचेरी कोच पर FIR:8 महीने पुराने विवाद में हमला करने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

पुडुचेरी (CAP) के अंडर-19 कोच एस. वेंकटरमन पर FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई खिलाड़ी की याचिका पर कोर्ट के आदेश के बाद हुई। पुडुचेरी के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस को कोच के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया। मामला 8 दिसंबर 2025 को CAP परिसर में हुए विवाद से जुड़ा है। इससे पहले वेंकटरमन की शिकायत पर 3 स्थानीय क्रिकेटरों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। अब उन्हीं में शामिल जयसुंदरम कार्तिकेयन की शिकायत पर कोच के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। रणजी प्लेयर्स पर मारपीट के आरोप लगाए थे वेंकटरमन ने सेदारापेट पुलिस को दी शिकायत में तीन रणजी प्लेयर्स पर हमले का आरोप लगाया था। उनके नाम जयसुंदरम कार्तिकेयन, ए. अरविंदराज और एस. संतोष कुमारन थे। तीनों पुदुचेरी की ओर से रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं। वेंकटरमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था हमले में घायल वेंकटरमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सिर में चोट लगी थी और कंधे में फ्रैक्चर हुआ था। CAP के पूर्व संयुक्त सचिव वेंकटरमन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की टीम में चयन नहीं होने को वजह बताया था। कार्तिकेयन ने भी कोच के खिलाफ शिकायत दी थी पुलिस ने खिलाड़ियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली थी, लेकिन कार्तिकेयन ने घटना वाले दिन कोच के खिलाफ शिकायत दी थी। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुडुचेरी के लिए सभी फॉर्मेट में छह मैच खेल चुके 32 साल के कार्तिकेयन ने आरोप लगाया कि CAP के इंडोर ट्रेनिंग सेंटर में अभ्यास के दौरान वेंकटरमन ने विवाद बढ़ाया। कार्तिकेयन के वकील एम. सबरी सेल्वम ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा, “वेंकटरमन ने उन्हें गालियां दीं और बल्ला उठाकर उन पर हमला किया। हमने जानबूझकर कोई हमला नहीं किया था। खिलाड़ियों को चोट लगी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका मेडिकल टेस्ट कराया गया।” वकील ने कहा, “हमने हमले वाले दिन ही सेदारापेट SHO और एसपी (नॉर्थ) को शिकायत दी थी। पुलिस ने केवल उस शिकायत पर कार्रवाई की, जो वेंकट्रामन ने बाद में दी थी।” कोर्ट के आदेश के बाद पिछले हफ्ते FIR पुलिस की ओर से कई महीनों तक कार्रवाई नहीं होने के बाद कार्तिकेयन ने पुडुचेरी के न्यायिक मजिस्ट्रेट-IV के सामने याचिका दायर की। वकील ने बताया, ‘कोर्ट का निर्देश पिछले महीने सुनाया गया था और सेदारापेट पुलिस ने पिछले हफ्ते वेंकट्रामन के खिलाफ FIR दर्ज की। हमने BCCI और CAP में भी औपचारिक शिकायत दी है। इसमें जांच और वेंकटरमन को तुरंत निलंबित करने की मांग की गई है।’ अप्रैल 2026 में खिलाड़ी निलंबित हुए थे अप्रैल 2026 में CAP ने तीनों क्रिकेटरों को सभी क्रिकेट गतिविधियों से निलंबित कर दिया था। CAP ने इसकी वजह CAP के अंडर-19 कोच वेंकटरामन पर हमले से जुड़ा हत्या की कोशिश और हमले के आरोपों वाला गंभीर आपराधिक मामला बताया था। वेंकटरामन 2019 से 2022 तक CAP के संयुक्त सचिव रह चुके हैं। उन्होंने पुडुचेरी प्रीमियर लीग की एक फ्रेंचाइजी के कोच के तौर पर भी काम किया है। इस साल की शुरुआत में उन्होंने पुडुचेरी की रणजी ट्रॉफी टीम के पिछले दो मैचों की जिम्मेदारी संभाली थी। ------------------------------------------ खिलाड़ी कोच विवाद की यह खबर भी पढ़िए… पुडुचेरी अंडर-19 कोच की पिटाई, सिर में 20 टांके, कंधा फ्रैक्चर; टीम से ड्रॉप 3 प्लयेर्स ने हमला किया पुडुचेरी क्रिकेट एसोसिएशन (CAP) विवादों में घिर गया है। सोमवार को एसोसिएशन के अंडर-19 टीम के हेड कोच एस वेंकटारमन पर तीन लोकल खिलाड़ियों ने हमला कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) की टीम से ड्रॉप किए जाने से नाराज थे। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

नेपाल ने संदीप लामिछाने को वनडे कप्तान बनाया:उन पर रेप के आरोप थे, बरी भी हुए; रोहित पौडेल की जगह लेंगे

नेपाल ने संदीप लामिछाने को वनडे टीम का कप्तान बनाया है। वे रोहित पौडेल की जगह लेंगे। 26 साल के संदीप ACC मेंस प्रीमियर कप में टीम की कमान संभालेंगे। सोमवार को टीम का ऐलान हुआ। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने इस पोस्ट के जरिए टीम अनाउंस की… लामिछाने 14 वनडे मैचों में कप्तानी कर चुके लामिछाने ने 77 वनडे में 154 विकेट लिए हैं। वे 14 वनडे में कप्तानी कर चुके हैं। इसके बाद 2022 में पौडेल ने कप्तानी संभाली थी। 8 साल की सजा, फिर बरी भी हुए साल 2022 में संदीप पर एक नाबालिग से बलात्कार का आरोप लगा था, जिसके बाद काठमांडू जिला अदालत ने उन्हें 8 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि, मई 2024 में नेपाल की पाटन उच्च न्यायालय ने उन्हें इन आरोपों से बरी कर दिया। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट में दोबारा वापसी की। पौडेल ने 12 में से 11 वनडे जिताए पौडेल के कार्यकाल में नेपाल ने शानदार सफलता हासिल की। उनकी कप्तानी में नेपाल ने ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के 12 में से 11 वनडे जीते। ----------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए 6 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट:मेंस में हैरी ब्रूक, जस्टिन ग्रीव्स और तंजीद हसन; विमेंस में नैट सिवर-ब्रंट दावेदार ICC ने जुलाई के ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड के लिए 6 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है। मेंस कैटेगरी में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक, वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स और बांग्लादेश के ओपनर तंजीद हसन दावेदार हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

AUS VS BAN Day-3: हार से बचने के लिए छटपटा रहा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश ने तीसरे दिन भी निकाल दिया पसीना

Australia vs Bangladesh, 1st Test Day-3 ऑस्टेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश ने अपना शिकंजा कस लिया है. मेजबान टीम की दूसरी पारी में भी उसके टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी बुरी तरह से फेल रही. तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने 161 रन बनाने में अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं. ऑस्ट्रेलिया अभी भी बांग्लादेश से 67 रन पीछे चल रही है. Sat, 15 Aug 2026 14:02:17 +0530

  Videos
See all

UP Politics: अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- किसानों की आय दोगुनी हुई | Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T10:10:37+00:00

12 दिनों से जारी छात्र आंदोलन, व्हीलचेयर पर पहुंची छात्रा | #Ranchi #StudentProtest #Jharkhand #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T10:15:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers