Responsive Scrollable Menu

Shilpa Shinde: प्रोड्यूसर पर लगाए झूठे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप, सालों बाद खोला शिल्पा शिंदे ने राज, अब इस NGO एक्ट्रेस के खिलाफ कार्रवाई की डिमांड की

Shilpa Shinde: शिल्पा शिंदे एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने हाल में एक ऐसा राज खोला, जिसके बाद से हर तरफ उनकी किरकिरी हो रही है। वहीं पुरुषों के राइट्स की रक्षा करने वाले एक NGO ने तो एक्ट्रेस के खिलाफ एक्शन लेने तक की डिमांड कर दी हैं।

Continue reading on the app

Currency Market: डॉलर के मुकाबले रुपये में मामूली बढ़त, RBI MPC के फैसले का इंतजार, जानें किस रेंज में रह सकता है रुपया

Currency Market:पिरामल फाइनेंस की एक हालिया रिपोर्ट में चेतावनी दी गई थी कि अगर क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतें और कमज़ोर रुपया लंबे समय तक बना रहता है, तो महंगाई का दबाव और बाहरी सेक्टर के जोखिम फिर से बढ़ सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Team India में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट! Suryakumar Yadav से छिन सकती है T20 की कप्तानी, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा रेस में सबसे आगे

भारतीय क्रिकेट में इस समय एक बहुत बड़े प्रशासनिक और रणनीतिक बदलाव की तैयारी चल रही है। कड़े फैसले लेने के लिए मशहूर मुख्य कोच गौतम गंभीर और राष्ट्रीय चयन समिति अब एक बेहद चौंकाने वाला कदम उठाने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम की कप्तानी से हटाया जा सकता है। ब्रिटेन दौरे के लिए टीम का चयन होने से ठीक पहले इस बड़े फैसले के बारे में बीसीसीआई (BCCI) की शीर्ष परिषद को सूचित किया जा सकता है। उम्मीद है कि बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया इस बात की पूरी जानकारी परिषद को देंगे कि राष्ट्रीय चयनकर्ता और मुख्य कोच गौतम गंभीर इस फैसले पर एकमत हैं या नहीं। यह साफ है कि अगर सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाया जाता है तो लगभग 18 महीनों तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण उन्हें टीम में एक खिलाड़ी के तौर पर भी नहीं रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Case | डमी मॉडल और 3D स्कैनिंग, जानें किन वैज्ञानिक तकनीकों से जाँच की गुत्थी सुलझा रही है CBI

 

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बुधवार को पीटीआई से बताया, ‘‘सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाया जाना लगभग तय है। चयनकर्ता आईपीएल के आखिर तक इंतजार करना चाहते थे, ताकि यह देख सकें कि क्या वह अपनी पुरानी लय में लौट पाते हैं या नहीं। लेकिन, वह पूरी तरह से लय से बाहर दिखे। वह रन ही नहीं बना रहे थे बल्कि उनकी बल्लेबाजी में भी वह धार नहीं दिख रही थी। इसलिए अब एक कड़ा फैसला लेना जरूरी हो गया है। ’’ सूत्र ने कहा, ‘‘चयनकर्ता उन्हें लंबी सूची से बाहर कर देंगे और उन्होंने संकेत दे दिया है कि सूर्यकुमार अब उनकी योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं। ’’ सूत्र ने कहा, ‘‘श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा अगले टी20 कप्तान बनने के दावेदार हैं। ’’

इसे भी पढ़ें: Sri Lanka vs West Indies 1st ODI | श्रीलंका की धमाकेदार शुरुआत! पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 41 रन से रौंदा

हालांकि कप्तानी का चुनाव इतना सीधा नहीं है। जैसा कि पिछले सप्ताह पीटीआई ने बताया था कि कुछ विकल्प मौजूद हैं। सूर्यकुमार के बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर एक स्वाभाविक पसंद लगते हैं। लेकिन एक अप्रत्याशित विकल्प तिलक हो सकते हैं, जिनके बारे में चयन समिति के कई सदस्यों का मानना ​​है कि अपनी उम्र को देखते हुए वह एक आदर्श उम्मीदवार हैं। सूत्र ने कहा, ‘‘तिलक को श्रीलंका में ए सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है, ताकि उनकी कप्तानी की काबिलियत को परखा जा सके। ’’

ऐसा समझा जाता है कि गंभीर को श्रेयस को लेकर कुछ आपत्तियां हैं जो 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे जब मौजूदा भारतीय मुख्य कोच टीम के मेंटोर थे। उस समय श्रेयस ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि उनकी काबिलियत को कम आंका जा रहा है और यह बात किसी की नजर से छिपी नहीं रही। सभी को पता है कि गंभीर की पहली पसंद संजू सैमसन हैं जिन्होंने टी20 विश्व कप के नॉकआउट चरण में शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन चयनकर्ताओं को इस बात का पूरा भरोसा नहीं है कि सैमसन या ईशान किशन में से कोई भी लंबे समय तक लगातार अच्छा प्रदर्शन कर पाएगा।

For the latest scores, match updates, and in-depth coverage, explore Live Cricket Updates in Hindi on Prabhasakshi  

Thu, 04 Jun 2026 11:31:11 +0530

  Videos
See all

Delhi Hotel Fire | हादसा या हत्या? #delhifirenews #viralvideo #delhinews #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T07:14:07+00:00

Bihar ICU Short Circuit | करा रहे थे इलाज..जानलेवा बनी आग | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T07:15:18+00:00

Haryana Firing : पंचकुला फायरिंग केस में दोनों आरोपियों का एनकाउंटर | Top News | Encounter #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T07:12:21+00:00

Dehradun Encounter News: नायगांव में पुलिस मुठभेड़, 2 आरोपी गिरफ्तार | Uttarakhand News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-04T07:16:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers