Responsive Scrollable Menu

Tata Nexon का नया Camo Edition लॉन्च! ₹9.99 लाख में मिलेंगे कई नए फीचर्स

Tata Motors ने Nexon Camo Edition लॉन्च कर अपनी सबसे पॉपुलर SUV को नया और प्रीमियम लुक दिया है. ₹9.99 लाख की शुरुआती कीमत वाली इस स्पेशल एडिशन SUV में एक्सक्लूसिव कैमो स्टाइलिंग, इंटीग्रेटेड डैशकैम, ADAS, 360° कैमरा और पेट्रोल, डीजल व CNG तीनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं. आखिर स्टैंडर्ड नेक्सॉन से इसमें क्या-क्या अलग है और कौन-सा वेरिएंट सबसे ज्यादा वैल्यू देता है? पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

Continue reading on the app

EPFO: FY26 में ईपीएफओ ने रिकॉर्ड 8.31 करोड़ क्लेम निपटाए, चेक की फोटो अपलोड करने की जरूरत खत्म

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 8.31 करोड़ से अधिक क्लेम का निपटारा किया। यह पिछले वित्त वर्ष की तुलना में करीब 39 फीसदी अधिक है। सरकार का कहना है कि डिजिटल सिस्टम में बड़े बदलाव और ऑनलाइन प्रक्रिया को आसान बनाने की वजह से क्लेम निपटान की रफ्तार बढ़ी है।

साथ ही, अब ऑनलाइन क्लेम के लिए चेक की फोटो या बैंक पासबुक की सत्यापित कॉपी अपलोड करने की अनिवार्यता भी खत्म कर दी गई है, जिससे करोड़ों कर्मचारियों को राहत मिली है।

FY26 में 8.31 करोड़ क्लेम का निपटारा
श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने लोकसभा के मानसून सत्र में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान ईपीएफओ ने 83094388 क्लेम का निपटारा किया। इसके मुकाबले वित्त वर्ष 2024-25 में 6,01,59,608 क्लेम निपटाए गए थे। यानी एक साल में क्लेम निपटान में 38.12 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह जानकारी सांसद मीनाक्षी जैन के सवाल के जवाब में संसद में दी गई।

ऑनलाइन क्लेम प्रक्रिया हुई आसान
सरकार ने अप्रैल 2025 से EPFO के ऑनलाइन क्लेम प्रोसेस में बड़ा बदलाव किया है। अब क्लेम दाखिल करते समय कर्मचारियों को चेक की फोटो या बैंक पासबुक की सत्यापित कॉपी अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी।

सरकार के अनुसार इस फैसले से अब तक करीब 7 करोड़ EPFO सदस्यों को फायदा मिला है। खराब या अस्पष्ट दस्तावेज अपलोड होने के कारण क्लेम रिजेक्ट होने की समस्या भी काफी हद तक कम हुई है।

नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर अब होगा ऑटोमैटिक
ईपीएफओ ने हाल ही में सेंट्रलाइज्ड आईटी इनेबल्ड सर्विसेस (CITES) प्रोजेक्ट के तहत अपने सदस्य डेटाबेस को केंद्रीकृत प्लेटफॉर्म पर माइग्रेट किया है। इसके बाद अब नौकरी बदलने वाले कर्मचारियों का पीएफ बैलेंस और सर्विस हिस्ट्री अपने आप नए नियोक्ता के खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।

पहले कर्मचारियों को पुराने और नए नियोक्ता की मंजूरी के साथ अलग से PF ट्रांसफर आवेदन देना पड़ता था, जिससे प्रक्रिया में काफी समय लगता था।

7 करोड़ से ज्यादा सदस्यों को मिलेगा फायदा
8 जुलाई को शुरू किए गए CITES प्रोजेक्ट का उद्देश्य ईपीएफओ की सभी सेवाओं को डिजिटल और तेज बनाना है। इससे 7 करोड़ से अधिक सक्रिय ईपीएफओ सदस्य और 80 लाख से ज्यादा पेंशनधारक लाभान्वित होंगे। सरकार का मानना है कि इससे क्लेम प्रक्रिया पारदर्शी होगी, समय बचेगा और कर्मचारियों को अपनी बचत तक जल्दी पहुंच मिल सकेगी।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL 1st Test: Yashasvi Jaiswal के Run Out के बाद KL Rahul और Padikkal ने संभाली भारतीय पारी

 केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल की शानदार बल्लेबाजी से भारत ने यशस्वी जायसवाल के दुर्भाग्यपूर्ण रूप से आउट होने के बावजूद श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन शनिवार को यहां लंच तक अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 101 रन बनाए। लंच के समय सलामी बल्लेबाज के एल राहुल 32 रन और देवदत्त पडिक्कल 35 रन पर खेल रहे थे। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए अब तक 16 ओवरों में 54 रन जोड़े हैं।

अगर जायसवाल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट नहीं होते तो भारत के लिए पहला सत्र और अच्छा हो सकता था। जायसवाल गेंदबाज से टकराने के बाद अपना संतुलन खो बैठे और इस बीच राहुल के साथ गफलत में उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा। दोनों बल्लेबाज आपस में तालमेल नहीं बिठा पाए औरनॉन-स्ट्राइकर छोर पर पहुंच गए। इस कारण 37 गेंदों पर 32 रन बनाने वाले जायसवाल को पवेलियन लौटना पड़ा।

इस झटके के बावजूद टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाले भारत की रन बनाने की दर में कोई असर नहीं पड़ा। तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की एक गेंद राहुल के बल्ले का किनारा लेकर क्षेत्ररक्षक के करीब गिरी लेकिन भारतीय बल्लेबाज का इसी गेंदबाज पर पुल शॉट से चौका लगाना उनके बढ़ते आत्मविश्वास का संकेत था।

भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंका के तुरुप के इक्के बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या को शुरुआती लय हासिल नहीं करने दी। शानदार फॉर्म में दिख रहे देवदत्त ने उनकी गेंद पर लांग आन पर छक्का जड़ा। राहुल ने भी उनकी गेंद छह रन के लिए भेजी। जयसूर्या, पदार्पण कर रहे ऑफ स्पिनर केशरा नुवांथा और स्पिनर धनंजय डी सिल्वा ने कभी-कभी कुछ उछाल और टर्न हासिल किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों को इससे कोई परेशानी नहीं हुई।

Sat, 15 Aug 2026 12:40:21 +0530

  Videos
See all

#shortvideo: '2014 के बाद हमारा 40 देशों के साथ एफटीए अग्रीमेंट हो रहा है' n#PMModiSpeech #IndiaFTAs #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T07:37:32+00:00

Iran America War Update : सऊदी में भयंकर हमला! | Mayank Mishar | N18G | Iran Attack | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T07:37:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers