देश में 94 हजार स्कूल बंद, जो खुले वहां बुनियादी सुविधाएं नहीं… अभिजीत दिपके के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत
Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai बोले - नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब Peace और Prosperity की राह पर प्रदेश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर के पुलिस परेड मैदान में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साहसिक नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प से नक्सलवाद के खिलाफ ऐतिहासिक सफलता मिली है।
माओवाद से मुक्त बस्तर में आज तिरंगा यात्राओं के माध्यम से स्वतंत्रता का उत्सव मनाया जा रहा है। साय ने कहा कि ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ और ‘बस्तर मुन्ने अभियान’ के माध्यम से 31 योजनाओं और 14 सामुदायिक सुविधाओं का शत-प्रतिशत सेचुरेशन सुनिश्चित करते हुए बस्तर संभाग के 39 लाख से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बंद स्कूलों को फिर शुरू करने के साथ 36 नए स्कूल स्वीकृत किए गए हैं और ओरछा तथा जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी विकसित की जा रही है। ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ के तहत 34 लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच कर हेल्थ प्रोफाइल तैयार की गई है। लगभग 10 लाख परिवारों की आय बढ़ाने के लिए 4,824 करोड़ रुपये की ‘आजीविका उन्नयन योजना’ तैयार की गई है।
मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत प्रदेश के 6,671 शासकीय विद्यालयों में बेटियों के लिए शौचालय बनाए जाएंगे। साय ने बताया कि किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कृषकों के कल्याण के लिये कई अन्य योजनायें शुरु की गयी हैं।
उन्होंने कहा कि इंद्रावती नदी पर लगभग दो हजार करोड़ रुपये की लागत से मटनार और देउरगांव बैराज बनाए जाएंगे, जिनसे 32 हजार हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ‘मोदी की गारंटी’ के तहत अब तक 24 लाख 50 हजार आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं और प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 1,600 घर बनाए जा रहे हैं तथा केंद्र एवं राज्य की विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश के 73 लाख परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य में 13 लाख 85 हजार महिलाएं **‘लखपति दीदी’** बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए ‘छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल’ बनाया गया है और नकल रोकने के लिए सख्त कानून पारित किया गया है। पुलिस में सात हजार युवाओं की भर्ती की गई है। शिक्षक एवं सहायक शिक्षकों के 3,946 और बिजली कंपनियों में 1,235 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ‘सीजी असिस्टेंस फॉर कॉम्पिटिटिव एक्जाम योजना’ शुरू की जा रही है। नई औद्योगिक नीति के तहत निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन्वेस्टर कनेक्ट से अब तक आठ लाख 23 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनसे लगभग एक लाख 74 हजार रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।
साय ने आरंग के रीवां में उत्खनन के दौरान 2,750 वर्ष पुरानी मानव बस्ती की खोज को छत्तीसगढ़ की प्राचीन ऐतिहासिक और सांस्कृतिक समृद्धि का महत्वपूर्ण प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की भावना से विकसित छत्तीसगढ़ के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









