Firhad Hakim Resigns: ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, फिरहाद हकीम ने कोलकाता के मेयर पद से दिया इस्तीफा
Firhad Hakim resigns Kolkata Mayor: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बेहद वरिष्ठ और कद्दावर नेता फिरहाद हकीम ने कोलकाता नगर निगम (KMC) के मेयर पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक, फिरहाद हकीम ने खुद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से पद छोड़ने की अनुमति मांगी थी, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है।
ममता बनर्जी द्वारा इस्तीफा मंजूर किए जाने के साथ ही कोलकाता के मेयर के रूप में फिरहाद हकीम का कार्यकाल पूरी तरह समाप्त हो गया है।
इस्तीफे के पीछे क्या है मुख्य वजह?
फिरहाद हकीम को ममता बनर्जी का बेहद करीबी और सबसे भरोसेमंद सहयोगी माना जाता रहा है। बताया जा रहा है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत और उसकी नई सरकार बनने के बाद से उन्हें मेयर के तौर पर कामकाज संभालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, इसी वजह से उन्होंने पद छोड़ने की इच्छा जताई थी।
टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने संवाददाताओं को बताया कि इससे पहले भी हकीम ने इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन तब उन्हें रुकने के लिए कहा गया था। आज उन्होंने दोबारा ममता बनर्जी से आग्रह किया, जिसके बाद उनके अनुरोध को मान लिया गया।
सत्ता गंवाने के बाद संकट में तृणमूल कांग्रेस
यह बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर भारी आंतरिक कलह और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। पिछले कुछ हफ्तों में कोलकाता नगर निगम के कई पार्षदों ने अपने पदों से इस्तीफे दिए हैं। ऐसे संकट के समय में फिरहाद हकीम जैसे बड़े अल्पसंख्यक चेहरे का मेयर पद से हटना पार्टी के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।
फिलहाल इस बात की तुरंत कोई जानकारी नहीं मिली है कि कोलकाता का अगला मेयर कौन बनेगा। बता दें कि फिरहाद हकीम साल 2018 से कोलकाता के मेयर पद पर थे और राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। कोलकाता नगर निगम पर साल 2010 से ही टीएमसी का नियंत्रण रहा है।
पार्षद तारक सिंह ने भी छोड़ा था मेयर-इन-काउंसिल का पद
फिरहाद हकीम के इस बड़े कदम से ठीक पहले, बीते मंगलवार को दक्षिण कोलकाता के वार्ड नंबर 118 से टीएमसी पार्षद तारक सिंह ने भी कोलकाता नगर निगम के मेयर-इन-काउंसिल पद से इस्तीफा दे दिया था।
उनका कहना था कि वह सीवरेज और ड्रेनेज (निकासी) विभाग में अपना काम ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि भारी बारिश के दौरान कोलकाता को जलभराव की समस्या से मुक्त कराने का उनका मिशन पूरा नहीं हो पा रहा है।
नेताओं के बयानों और चुनावी नतीजों पर जताई थी नाराजगी
इस्तीफा देने के साथ ही तारक सिंह ने टीएमसी के कुछ नेताओं के रुख पर भी अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की थी। उनका मानना था कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कुछ नेताओं द्वारा दिए गए बयानों से बचा जाना चाहिए था।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत और वहां उसकी पहली सरकार बनने के बाद पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्षदों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई थी, जिसमें तारक सिंह शामिल नहीं हुए थे।
सूर्यवंशी इफेक्ट- इंडिया-ए की ट्राई सीरीज लाइव टेलीकास्ट होगी:फाइनल समेत 7 वनडे मैच खेले जाएंगे; मेजबान श्रीलंका और अफगानिस्तान सीरीज का हिस्सा
श्रीलंका में होनेवाली भारत ए की वनडे ट्राई सीरीज को लाइव टेलीकास्ट करने का फैसला लिया गया है। इसकी सबसे बड़ी वजह वैभव सूर्यवंशी को माना जा रहा है, जो इस सीरीज में भारत ए की टीम का हिस्सा हैं। यह ट्राई-सीरीज 9 से 21 जून तक श्रीलंका में खेली जाएगी, जिसमें भारत ए, अफगानिस्तान ए और मेजबान श्रीलंका ए की टीमें शामिल होंगी। इस दौरान फाइनल सहित 7 मैच खेले जाएंगे। सोनी स्पोर्ट्स और सोनी लिव पर इसे लाइव दिखाया जाएगा। सूर्यवंशी की पॉपुलेरिटी को देखकर ब्रॉडकास्टर का फैसला सोनी नेटवर्क हाल ही में क्रिकेट एक्शन से दूर रहा था, क्योंकि वर्ल्ड कप और IPL जियो हॉटस्टार पर थे। अब सूर्यवंशी फीवर का फायदा उठाते हुए उन्होंने यह कवरेज अपने पास रखा है। सोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए कहा, ‘सूर्यवंशी एक्सप्रेस हाई-ऑक्टेन ट्राई-सीरीज में मंच रोशन करने आ रही है।’ सोनी के पास अगस्त के दूसरे हफ्ते में भारत-श्रीलंका बाइलेटरल सीरीज के अधिकार भी हैं। वहीं लंका प्रीमियर लीग (LPL) जियो हॉटस्टार पर होगी। सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाए इस सीजन IPL में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 776 रन बनाए। इसके लिए उन्हें ऑरेंज कैप दिया गया। इसके अलावा उन्होंने मॉस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर, सिक्सर का खिताब भी जीता। भारतीय टीम दौरे पर दो टेस्ट मैच भी खेलेगी 25 जून से भारत ए की टीम श्रीलंका से 2 टेस्ट मैच की सीरीज भी खेलेगी। इसके साथ ही 3 टी20 इंटरनेशनल मैच भी जोड़ने पर बात चल रही है। BCCI और SLC से जुड़े सूत्रों के मुताबिक टी20 सीरीज को मंजूरी मिलने की अच्छी संभावना है। ट्राई सीरीज के लिए इंजरी से उबर रहे रियान पराग की जगह रुतुराज गायकवाड़ उप-कप्तान बनाए गए हैं। ------------------------------------ स्पोर्ट्स की ये खबर भी पढ़ें… इंग्लैंड महिला टीम ने टी-20 में भारत को हराया:सीरीज 2-1 से जीती, कैपसे-नाइट के बीच 137 रन की पार्टनरशिप इंग्लैंड की महिला टीम ने तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में भारत को 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। 181 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने एलिस कैपसे (82 रन) और कप्तान हीथर नाइट (नाबाद 70 रन) की पारियों की बदौलत 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टी-20 इंटरनेशनल में यह इंग्लैंड का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन-चेज है। पूरी खबर पढें…



Haribhoomi


















