IPL खत्म होते ही आ गया बिग क्रिकेट लीग, ग्रेटर नोएडा में खेले जा रहे मुकाबले, टिकट फ्री
BCL 2nd Season Greater Noida : बिग क्रिकेट लीग का दूसरा सीजन ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू हो गया है. सभी मुकाबले दर्शकों के लिए पूरी तरह निशुल्क रखे गए हैं. पूरे टूर्नामेंट के दौरान मुकाबला देखने के लिए एक भी रुपये का टिकट नहीं खरीदना होगा. ग्रुप चरण के दौरान दो मैच रोज खेले जाएंगे. 12 जून को सेमीफाइनल और 13 जून को फाइनल मुकाबला होगा. इस लीग के संस्थापक आरपी सिंह ने लोकल 18 को बताया कि दूसरे सीजन में छह टीमें मैदान में उतर रही हैं. बिग क्रिकेट लीग ऐसा मंच है जो अमैच्योर और प्रोफेशनल क्रिकेट के बीच की दूरी को कम करता है.
एक भाई ने बनाई रामायण, दूसरे ने रचाईं 3-3 शादियां, बनाई ऐसी 4 फिल्में, चारों निकलीं ब्लॉकबस्टर
Ramanand Sagar Vidhu Vinod Chopra Relationship : भगवान राम के आदर्शों पर चलने से जीवन सुखमय हो जाता है. भगवान श्रीराम के आदर्शों पर को पर्दे पर उतारने का काम फिल्म इंडस्ट्री में कई निर्माता-निर्देशकों ने किया. बॉलीवुड में एक परिवार ऐसा भी है जिसने धार्मिक ग्रंथ पर सबसे ज्यादा सीरियल बनाए. इसी परिवार ने रामायण जैसा कालजयी टीवी सीरियल बनाया. इस सीरियल की पॉप्युलैरिटी का आलम ऐसा था कि जब यह धारावाहिक टीवी पर प्रसारित होता था तो सड़कें वीरान हो जाती थीं. इस टीवी सीरियल ने इतिहास रच दिया. दिलचस्प बात यह है कि एक भाई ने रामायण जैसा टीवी सीरियल बनाया तो दूसरे ने रियल लाइफ में तीन-तीन शादियां कीं. तीन-तीन शादियां करने वाले भाई ने 4 चार ऐसी फिल्में बनाई, जिन्होंने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए.






















