Responsive Scrollable Menu

CM धामी ने झारखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से की वार्ता, टनल हादसे से प्रभावित श्रमिकों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के संबंध में झारखंड के मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ के सीएम से दूरभाष पर वार्ता की. सीएम धामी ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को टनल में फंसे उनके राज्यों के श्रमिकों की स्थिति से अवगत कराया और बताया कि उत्तराखंड सरकार की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान संचालित किया गया. इसके परिणामस्वरूप 16 श्रमिकों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है तथा शेष प्रभावित श्रमिकों के लिए भी सभी आवश्यक प्रयास निरंतर जारी हैं.

चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई 

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेस्क्यू किए गए श्रमिकों के उपचार में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी जा रही है. उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है. आवश्यकता के अनुरूप विशेषज्ञ उपचार, दवाइयों, आवास, भोजन  और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि यदि किसी श्रमिक को उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर करने की आवश्यकता होगी तो उसके समुचित व्यवस्था की जाएगी.

 

आवश्यक सूचनाएं साझा की जा रहीं

मुख्यमंत्री धामी ने झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को आश्वस्त किया कि उत्तराखंड सरकार उनके राज्यों के प्रत्येक प्रभावित श्रमिक और उनके परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि दोनों राज्य सरकारों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए सभी आवश्यक सूचनाएं साझा की जा रही हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीवन की सुरक्षा सर्वोपरि है और राज्य सरकार का पूरा तंत्र प्रभावित श्रमिकों की सुरक्षा, उपचार और सहायता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है. कैबिनेट और जिले के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी पहुंचे घटना स्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यहां पर राहत कर्मियों से बात की। हादसे के कारण को लेकर जांच जारी है। 

ये भी पढ़ें: चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने के कारण कई लोग फंसे, अब तक 16 लोगों को बचाया

Continue reading on the app

ICC के CEO का वनडे क्रिकेट पर बड़ा बयान, क्या खत्म होने वाला है ODI?

हाल ही में आईसीसी (ICC) के सीईओ संजोग गुप्ता ने वनडे क्रिकेट को लेकर एक बड़ा बयान दिया था, जिसके बाद वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे थे. संजोग गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया है कि बिना किसी खास संदर्भ या उद्देश्य के 'रैंडम' तरीके से शेड्यूल की जाने वाली द्विपक्षीय सीरीज को अब बंद होना चाहिए, क्योंकि क्रिकेट जगत और अन्य देश इसे लंबे समय तक बिना किसी ठोस मुकाबले के नहीं खींच सकते हैं. उन्होंने कहा कि वनडे का भविष्य वर्ल्ड कप जैसे प्रमुख टूर्नामेंटों से जुड़े होने के कारण सुरक्षित है. उन्होंने वनडे फॉर्मेट को टी20 के दौर में प्रासंगिक बनाए रखने के लिए कॉन्टेक्स्ट, कल्चर, कॉम्पिटिशन और कॉम्पिटिटिवनेस जैसे स्तंभों पर ध्यान केंद्रित करने का सुझाव दिया है.

 

Continue reading on the app

  Sports

टीम को मुझ पर भरोसा नहीं... गॉल टेस्ट के बीच छलका रविंद्र जडेजा का दर्द, बताया कैसे उनके साथ हुआ 'भेदभाव'

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपनी बल्लेबाजी क्रम पर खुलकर बात की. श्रीलंका के साथ जारी गॉल टेस्ट के दूसरे दिन ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए जडेजा ने कहा कि जब उन्हें 8वें या 9वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाता था तो उनका मनोबल टूट जाता था. जडेजा के माना कि वह टीम इंडिया के लिए टॉप ऑर्डर में बैटिंग करना चाहते हैं. Sun, 16 Aug 2026 14:14:18 +0530

  Videos
See all

बंगाल में आज से Ayushman Bharat लागू! 6 करोड़ लोगों को ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज | West Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T09:41:39+00:00

PM मोदी का प्रकृति प्रेम! मोर और गाय संग बिताए भावुक पल | Independence Day | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T09:43:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers