Responsive Scrollable Menu

ICC के CEO का वनडे क्रिकेट पर बड़ा बयान, क्या खत्म होने वाला है ODI?

हाल ही में आईसीसी (ICC) के सीईओ संजोग गुप्ता ने वनडे क्रिकेट को लेकर एक बड़ा बयान दिया था, जिसके बाद वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे थे. संजोग गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया है कि बिना किसी खास संदर्भ या उद्देश्य के 'रैंडम' तरीके से शेड्यूल की जाने वाली द्विपक्षीय सीरीज को अब बंद होना चाहिए, क्योंकि क्रिकेट जगत और अन्य देश इसे लंबे समय तक बिना किसी ठोस मुकाबले के नहीं खींच सकते हैं. उन्होंने कहा कि वनडे का भविष्य वर्ल्ड कप जैसे प्रमुख टूर्नामेंटों से जुड़े होने के कारण सुरक्षित है. उन्होंने वनडे फॉर्मेट को टी20 के दौर में प्रासंगिक बनाए रखने के लिए कॉन्टेक्स्ट, कल्चर, कॉम्पिटिशन और कॉम्पिटिटिवनेस जैसे स्तंभों पर ध्यान केंद्रित करने का सुझाव दिया है.

 

Continue reading on the app

उत्तराखंड में 5-6 जगह बनेंगे टेक्निकल एजुकेशन हब, विदेश में नौकरी के लिए भी छात्रों को मिलेगा मौका

देहरादून। उत्तराखंड में तकनीकी शिक्षा को सीधे रोजगार और इंडस्ट्री की जरूरतों से जोड़ने की तैयारी है। प्रदेश में 5 से 6 स्थानों को टेक्निकल एजुकेशन हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां लैब, लाइब्रेरी और हॉस्टल जैसी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी। वहीं इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के छात्रों के लिए देश के साथ विदेश में भी नौकरी के अवसर बढ़ाने पर काम किया जाएगा।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान इसके लिए रोडमैप तैयार करने को कहा। उन्होंने तकनीकी शिक्षण संस्थानों और इंडस्ट्री के बीच की दूरी कम करने पर जोर दिया, ताकि कॉलेज से निकलने वाले छात्रों के पास पढ़ाई के साथ इंडस्ट्री की जरूरत के मुताबिक स्किल और अनुभव भी हो।

विदेश में नौकरी के लिए प्लेसमेंट में बुलाए जाएंगे ओवरसीज एम्प्लॉयर्स

उत्तराखंड के तकनीकी कॉलेजों के छात्रों के लिए विदेश में रोजगार के रास्ते खोलने की भी तैयारी है। मुख्य सचिव ने कहा कि कॉलेजों में होने वाले रोजगार मेलों और प्लेसमेंट में ओवरसीज एम्प्लॉयर्स को भी बुलाया जाए। इससे इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के छात्रों को विदेशी कंपनियों में रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

PM Internship Scheme से जोड़े जाएंगे छात्र

इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक से पास होने वाले छात्रों को PM Internship Scheme का लाभ दिलाने पर भी फोकस रहेगा। छात्रों को योजना के बारे में जानकारी और जरूरी मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस योजना के तहत युवाओं को देश की टॉप 500 कंपनियों में काम का अनुभव हासिल करने का मौका मिलता है। इसके साथ स्टाइपेंड और एकमुश्त जॉइनिंग सहायता का भी प्रावधान है।

5-6 टेक्निकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी

प्रदेश में 5 से 6 जगह ऐसे हब विकसित करने की योजना है, जहां तकनीकी शिक्षा से जुड़ी जरूरी सुविधाएं एक साथ मिल सकें। नए प्रोजेक्ट तैयार करते समय ही लैब, लाइब्रेरी और हॉस्टल समेत सभी जरूरतों को शामिल किया जाएगा।

पुराने इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में जिन सुविधाओं की कमी है, उन्हें भी पूरा करने के लिए प्लान तैयार किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि अच्छे प्रोजेक्ट तैयार किए जाएं, उनके लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी।

सरकारी विभागों को स्टडी और कंसल्टेंसी दे सकेंगे कॉलेज

तकनीकी कॉलेजों को केवल पढ़ाई और डिग्री तक सीमित न रखते हुए उन्हें स्टडी और कंसल्टेंसी के क्षेत्र में भी मजबूत करने की योजना है। अभी अलग-अलग विभागों को कई कामों के लिए बाहरी एजेंसियों की मदद लेनी पड़ती है। सरकार चाहती है कि प्रदेश के तकनीकी संस्थान इतने सक्षम बनें कि वे खुद ऐसी स्टडी और कंसल्टेंसी उपलब्ध करा सकें।

इसके लिए कॉलेजों में फैकल्टी की जरूरतों को पूरा करने और नई भर्ती पर भी फोकस किया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

सफेद गाउन और बॉडी पर टैटू...पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने UK में रचाई शादी, ब्राइडल लुक देखकर भड़क उठे मुस्लिम कट्टरपंथी

Aqib javed daughter wedding controversy: 1992 विश्व कप विजेता और पाकिस्तानी टीम के हेड कोच आकिब जावेद की बेटी उकबा की यूके में हुई शादी विवादों में घिर गई है. पारंपरिक पाकिस्तानी लिबास की जगह सफेद ब्राइडल गाउन, शरीर पर टैटू और चर्च स्टाइल वॉक देखकर पाकिस्तानी कट्टरपंथी भड़क उठे हैं. उकबा और आकिब जावेद को इस्लामी मूल्यों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. Thu, 13 Aug 2026 23:12:47 +0530

  Videos
See all

Giriraj Singh on Rahul Gandhi : 'राहुल गांधी पागल हो चुके'... #rahulgandhi #congress #girirajsingh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T19:09:57+00:00

Giriraj Singh on Rahul Gandhi : गिरिराज ने राहुल को क्या सलाह दी? #girirajsingh #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T19:06:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers