Responsive Scrollable Menu

‘सोनिया गांधी ने पाप किया है’, अमित शाह ने कहा- अगर शर्म बची है तो हाथ जोड़कर 140 करोड़ जनता से माफी मांगो

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान के दौरे पर हैं. इस दौरान, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में वंदे मातरम गाया जा रहा था. इस दौरान, सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष से राष्ट्रगान रोकने के लिए कहा. सोनिया गांधी द्वारा किया गया ये पाप देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी. अमित शाह ने ये बातें राजस्थान के चितौड़गढ़ में की.  

शाह ने आगे कहा कि 80 साल बाद बंकिम बाबू के इस अमर गान को सम्मान मिल रहा है लेकिन सोनिया गांधी को ये रास नहीं आ रहा है. उन्होंने कहा कि सोनिया जी देश की 140 करोड़ जनता आपको देख रही है. आपके द्वारा किए गए इस पाप को देश की जनता कभी भी माफ नहीं करेगी.

कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए: अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कोई व्यक्ति सपने में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम को अधूरा छोड़ दिया जाए. कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए. अगर उनमें थोड़ी सी भी शर्म बची है तो उनको दोनों हाथों को जोड़कर बंकिम बाबू की अमर आत्मा से और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए. शाह ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक की लालत में वंदे मातरम को भुला दिया था. लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम को फिर से एक नया जन्म देने का काम किया है.

अब जानें आखिर क्या है पूरा मामला

घटना एक दिन पुरानी है. कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने पहले झंडारोहण किया और फिर वंदे मातरम का गायन शुरू हुआ. इस दौरान, सोनिया, खरगे और राहुल गांधी कुछ असहज दिखाई दिए. भाजपा ने दावा किया कि वंदे मातरम की शुरुआती कुछ पंक्तियों के बाद ही सोनिया असहज होने लगीं. उन्होंने वंदे मातरम रोकने तक के लिए कह दिया. भाजपा का आरोप है कि राहुल भी वंदे मातरम गायन के दौरान असहज दिखाई दिए.

 कांग्रेस बोली- कांग्रेस मुख्यालय पर पूरा वंदे मातरम गाया गया

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस विवाद पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम रोकने की कोई भी कोशिश नहीं की गई थी. कांग्रेस अध्यक्ष काफी देर से खड़े थे. इसलिए सोनिया गांधी ने कहा कि उनके लिए कुर्सी ले आओ. रमेश ने दावा किया कि कांग्रेस मुख्यालय पर वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाया गया था. इसे रोकने की कोई भी कोशिश नहीं की गई थी. उन्होंने कहा कि सोनिया के इशारे को वंदे मातरम रोकने की कोशिश कहना सच में गलत है. 

वंदे मातरम का अपमान करने पर 3 साल तक की जेल

केंद्र सरकार ने हाल ही में संसद से वंदे मातरम को जन-गण-मन के बराबर कानूनी संरक्षण देने वाला बिल पास करवाया है.  जानबूझकर इसका अपमान करने या फिर गायन में रुकावट डालने पर 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकती है. वंदे मातरम के समय हर व्यक्ति को खड़ा होना होगा. राष्ट्रगीत के सभी 6 अंतरे गाए जाएंगे. इनकी कुल अवधि 3.10 मिनिट है. पहले दो अंतरे गाए जाते थे.

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: बांग्लादेश की जीत पर पीएम ने किया वीडियो कॉल, खिलाड़ियों के साथ यूं मनाया जश्न

डार्विन में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश ने कंगारुओं के घर में अपनी पहली टेस्ट जीत का स्वाद चखा. इस जीत ने ऑस्ट्रेलिया में मौजूद फैंस से लेकर बांग्लादेश तक में जश्न का माहौल बना दिया है. मैच खत्म होने के बाद खुद बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान खिलाड़ियों के साथ फेसटाइम (वीडियो कॉल) पर इस खुशी के पल को जीते नजर आए. Sun, 16 Aug 2026 14:30:50 +0530

  Videos
See all

वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली... एयर इंडिया यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से 2 घायल | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T10:08:09+00:00

दलितों की जमीन प्रतापगढ़ के मुस्लिम रहे हैं छीन... सन्नाटे में जय भीम - जय मीम | Pratapgarh | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T10:12:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers