Responsive Scrollable Menu

BWF World Championships: पीवी सिंधू की नजर रिकॉर्ड छठे पदक पर, सात्विक और चिराग भी दिखाएंगे दम

बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत नई दिल्ली में सोमवार से हो रही है. प्रतियोगिता में लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू जैसे स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इस टूर्नामेंट में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में जबरदस्त तैयारी की गई है. ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने कहा है कि उनका लक्ष्य देश के लिए पोडियम फिनिश करना है.

Continue reading on the app

PM Modi के बयान पर CJP का तीखा हमला, कहा देश के युवाओं को आपस में बांटने का हो रहा प्रयास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले से दिए गए दिमागी नक्सल वाले बयान पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बदलाव की घंटी बज चुकी है और देश के लोगों के जागने का समय आ गया है। दास ने सवाल उठाया कि अपनी मांगों और अधिकारों के लिए सरकार से सवाल पूछने वाले पढ़े-लिखे युवाओं को आखिर किस आधार पर नक्सली कहा जा सकता है।

पीएम मोदी ने लाल किले से क्या कहा था?


देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि देश से सशस्त्र नक्सलवाद लगभग खत्म होने की कगार पर है। हालांकि, उन्होंने दिमागी नक्सल सोच रखने वाले लोगों के प्रति देश को आगाह किया। पीएम के अनुसार, ऐसे तत्व देश में हिंसा और अशांति फैलाने के मौके तलाशते हैं और युवाओं को भटकाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर समाज से अलग-थलग करने और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की सख्त जरूरत है। इसे भी पढ़ें: PM Modi का नया इंस्टाग्राम वीडियो वायरल, जानवरों के साथ उनके खास लगाव की लोग कर रहे तारीफ

CJP का पलटवार


CJP प्रवक्ता सौरव दास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि 'दिमागी नक्सल' जैसे शब्दों का इस्तेमाल युवाओं की आवाज को दबाने के लिए नहीं किया जा सकता। उन्होंने इसे सरकार का अहंकार बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार युवाओं और छात्रों की बुनियादी समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह से विफल रही है। इसके अलावा, उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग 'आपका जेन-जी बनाम हमारा जेन-जी' जैसा नैरेटिव बनाकर देश के युवाओं को आपस में बांटने का प्रयास कर रहे हैं। इसे भी पढ़ें: P Chidambaram ने PM Modi के बयान पर किया पलटवार, कहा दिमागी नक्सली होने पर गर्व है

हर जिले में बन रहा जंतर-मंतर


सौरव दास ने अपने संदेश में कहा कि लगभग 12 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद देश सही मायनों में आजादी का अहसास कर रहा है और लोगों के मन से डर का माहौल खत्म हुआ है। उन्होंने दावा किया कि अब एक नए दौर की शुरुआत हो चुकी है, जहां शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के जरिए जनता अपनी बात रख रही है। उन्होंने कहा कि देश के हर जिले में एक 'जंतर-मंतर' खड़ा हो रहा है, जहां लोग एकजुट होकर भ्रष्ट, अक्षम और अहंकारी शासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

टीम को मुझ पर भरोसा नहीं... गॉल टेस्ट के बीच छलका रविंद्र जडेजा का दर्द, बताया कैसे उनके साथ हुआ 'भेदभाव'

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपनी बल्लेबाजी क्रम पर खुलकर बात की. श्रीलंका के साथ जारी गॉल टेस्ट के दूसरे दिन ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए जडेजा ने कहा कि जब उन्हें 8वें या 9वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाता था तो उनका मनोबल टूट जाता था. जडेजा के माना कि वह टीम इंडिया के लिए टॉप ऑर्डर में बैटिंग करना चाहते हैं. Sun, 16 Aug 2026 14:14:18 +0530

  Videos
See all

बंगाल में आज से Ayushman Bharat लागू! 6 करोड़ लोगों को ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज | West Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T09:41:39+00:00

PM मोदी का प्रकृति प्रेम! मोर और गाय संग बिताए भावुक पल | Independence Day | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T09:43:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers