Responsive Scrollable Menu

26/11 आतंकी हमले की रात पार्टी कर रही थीं Kangana Ranaut, फिर महेश भट्ट ने दी आटेक की जानकारी

Kangana Ranaut on 26/11 Attacks: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं. ये फिल्म 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए भयावह आतंकी हमलों से प्रेरित है और उन नर्सों, वार्ड बॉयज और अस्पताल कर्मचारियों की अनकही कहानी को सामने लाती है, जिन्होंने जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद की थी. फिल्म में कंगना रनौत एक नर्स के किरदार में नजर आने वाली हैं.

इसी बीच फिल्म के प्रमोशन के दौरान कंगना ने 26/11 मुंबई हमले की रात से जुड़ा एक ऐसा अनुभव साझा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने बताया कि उस रात वो खुद मुंबई में मौजूद थीं और अचानक सामने आई इस भयावह घटना ने उनकी जिंदगी पर गहरा असर छोड़ा था. तो चलिए आपको भी बताते हैं उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा?

जब पार्टी के बीच मिली हमले की खबर

कंगना रनौत ने बताया कि 26 नवंबर 2008 के दौरान वो फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर को स्थापित करने के लिए स्ट्रगल कर रही थीं. उसी समय एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी ने यारी रोड स्थित अपने नए घर में एक छोटी-सी पार्टी रखी थी. इस पार्टी में कंगना के अलावा लेखिका शगुफ्ता रफीक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई अन्य लोग मौजूद थे.

कंगना ने बताया कि सभी लोग बातचीत और जश्न में बीजी थे, तभी अचानक फिल्म निर्देशक महेश भट्ट वहां पहुंचे. उनके आते ही माहौल बदल गया. महेश भट्ट ने सबसे पहले टीवी चालू करने के लिए कहा. शुरुआत में किसी को समझ नहीं आया कि आखिर ऐसा क्यों कहा जा रहा है, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद टीवी स्क्रीन पर जो तस्वीरें दिखाई दीं, उन्हें देखकर सभी स्तब्ध रह गए. टीवी पर मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में आतंकियों द्वारा किए जा रहे हमलों की लाइव तस्वीरें दिखाई जा रही थीं. ये वही हमला था जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था.

डर की वजह से एक ही घर में गुजारी रात

कंगना ने बताया कि जैसे ही लोगों को हमले की गंभीरता का एहसास हुआ, वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए. किसी को समझ नहीं आ रहा था कि अपने घरों के लिए निकलना सुरक्षित होगा या नहीं. पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल था और लगातार नई-नई खबरें सामने आ रही थीं. ऐसे में महेश भट्ट ने सभी को सलाह दी कि कोई भी व्यक्ति बाहर निकलने की कोशिश न करे और सभी लोग एक ही जगह सुरक्षित रहें. उनकी सलाह को मानते हुए लगभग 20 से 25 लोग पूरी रात शहाना गोस्वामी के घर में ही रुके रहे.

कंगना के मुताबिक, उस रात किसी की आंखों में नींद नहीं थी. सभी लोग लगातार टीवी स्क्रीन पर नजरें टिकाए हुए थे और मुंबई के अलग-अलग हिस्सों से आ रही खबरों को देख रहे थे. हर कोई डरा हुआ था और अपने परिवार और दोस्तों की सुरक्षा को लेकर चिंतित था. उन्होंने कहा कि अगर उस समय महेश भट्ट वहां नहीं पहुंचे होते, तो शायद उन्हें काफी देर तक इस घटना की गंभीरता का अंदाजा ही नहीं हो पाता.

गिरिजा ओक ने भी साझा की हमले की रात की यादें

इसके साथ ही फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस गिरिजा ओक ने भी 26/11 की रात का अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने बताया कि उस समय वो मुंबई के इन्फिनिटी मॉल में एक फिल्म के प्रीमियर शो में मौजूद थीं. गिरिजा ने बताया कि फिल्म चल रही थी और सब कुछ सामान्य था. तभी अचानक दर्शकों के मोबाइल फोन लगातार बजने लगे. पहले लोगों को लगा कि शायद कोई सामान्य बात होगी, लेकिन कुछ ही देर बाद स्थिति गंभीर नजर आने लगी.

थिएटर प्रबंधन ने फिल्म को बीच में रोक दिया और दर्शकों को बताया कि मुंबई में कई जगहों पर आतंकी हमला हुआ है. ये खबर सुनते ही पूरे हॉल में सन्नाटा छा गया. गिरिजा के अनुसार, लोग बेहद घबरा गए थे. कई लोग तुरंत अपने परिवार और दोस्तों को फोन लगाने लगे, जबकि कुछ लोग सदमे में थे. हर कोई अपने करीबियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रहा था.

‘भारत भाग्य विधाता’ ने बदला नजरिया

कंगना रनौत ने अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘भारत भाग्य विधाता’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि उन लोगों को श्रद्धांजलि है, जिनकी बहादुरी पर अक्सर चर्चा नहीं होती. उन्होंने कहा कि कलाकारों की जिंदगी अक्सर ग्लैमर और लाइमलाइट के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन समाज में ऐसे हजारों लोग हैं जो बिना किसी पहचान या सम्मान की उम्मीद के दूसरों की मदद करते हैं.

कंगना ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म की कहानी सुनी तो वो काफी भावुक हो गई थीं. उनका मानना है कि इस किरदार ने उन्हें आम लोगों की जिंदगी और उनके संघर्षों को समझने का नया नजरिया दिया. उन्होंने कहा, “इस फिल्म ने मुझे एहसास कराया कि असली हीरो सिर्फ पर्दे पर नहीं होते, बल्कि वो लोग भी होते हैं जो मुश्किल हालात में अपना फर्ज निभाते हैं और दूसरों की जान बचाने के लिए आगे आते हैं.” कंगना ने ये भी कहा कि राजनीति में आने के बाद उन्हें आम लोगों से जुड़ने और उनकी समस्याओं को करीब से समझने का अधिक अवसर मिला है, जिससे ऐसे विषयों को लेकर उनकी संवेदनशीलता और बढ़ी है. मनोज तापड़िया द्वारा लिखित और निर्देशित ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

ये भी पढ़ें: 'मुझे पीरियड्स आ गए हैं', इस एक्ट्रेस से रोले के लिए हुई थी गंदी डिमांड, अब किया चौंकाने वाला खुलासा

Continue reading on the app

3 जून को किन शेयरों पर रहेगी नजर? Infosys, Vedanta, Concord Biotech, Anand Rathi Wealth समेत ये स्टॉक्स हैं फोकस में

Stocks To Watch Today: भारतीय शेयर बाजार में 3 जून को कंपनियों की घोषणाओं, तिमाही नतीजों और कई बड़ी कंपनियों के रणनीतिक सौदों के चलते शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. निवेशक इंफोसिस, ब्लिस जीवीएस फार्मा, वेदांता, कॉनकॉर्ड बायोटेक, जॉन कॉकरिल इंडिया, राजनांदिनी फैशन इंडिया और आनंद राठी वेल्थ जैसे शेयरों पर विशेष ध्यान देंगे. पिछले कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी. निफ्टी लगभग 24,500 के स्तर पर बंद हुआ था, जिससे बाजार को सकारात्मक संकेत मिले. 

Infosys ने DNB Bank के साथ पार्टनरशिप को किया मजबूत

IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी Infosys ने नॉर्वे के सबसे बड़े बैंक, DNB Bank ASA के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी का विस्तार किया है. इस समझौते के तहत, NICE Actimize X-Sight Enterprise प्लेटफॉर्म के माध्यम से DNB के फाइनेंशियल क्राइम मैनेजमेंट ऑपरेशंस का आधुनिकीकरण किया जाएगा. विशेषज्ञों का मानना ​​है कि इससे बैंक की धोखाधड़ी का पता लगाने, मनी लॉन्ड्रिंग रोकने और रेगुलेटरी कंप्लायंस क्षमताओं में बड़ा सुधार आएगा.

ये भी पढ़ें- Stock Market Today: खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निफ्टी में भारी गिरावट

Bliss GVS Pharma का शेयर बायबैक कल से खुलेगा

Bliss GVS Pharma के शेयरों पर बाजार की नजर रहेगी क्योंकि शेयर बायबैक ऑफर कल, 4 जून को शुरू हो रहा है. कंपनी अधिकतम 500,000 इक्विटी शेयर 1,400 रुपये प्रति शेयर की दर से वापस खरीदेगी, जिसका कुल बायबैक साइज 70 करोड़ रुपये होगा. मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बायबैक को आम तौर पर सकारात्मक संकेत माना जाता है क्योंकि यह प्रबंधन के आत्मविश्वास को दर्शाता है.

Vedanta और Hindustan Zinc पर टिकी हैं निवेशकों की नजरें

माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता और उसकी सहायक कंपनी हिंदुस्तान जिंक इन दिनों चर्चा में हैं. क्योंकि इसके प्रमोटर वेदांता रिसोर्सेज ने हिंदुस्तान जिंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए रिवाइज्ड ओपन-ऑफर प्राइस 2.75 डॉलर प्रति शेयर को मंजूरी दे दी है. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि इस कदम से कंपनी की ओनरशिप स्ट्रक्चर और शेयरहोल्डर वैल्यू पर असर पड़ सकता है. 

Dhanuka Agritech के नतीजे रहे दमदार

एग्रोकेमिकल कंपनी धनूका एग्रीटेक ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट पिछले वर्ष की तुलना में 23% बढ़कर ₹52.3 करोड़ हो गया है. बाजार विशेषज्ञों का मानना ​​है कि इस मजबूत प्रदर्शन से कंपनी के शेयर के प्रति निवेशकों का रुझान बेहतर हो सकता है.

Advait Energy Transitions में हुई बड़ी ब्लॉक डील

एनर्जी कंपनी अद्वैत होल्डिंग्स ने अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स में 28 लाख शेयर बेच दिए हैं, जो कंपनी की 10.02% हिस्सेदारी है. यह सौदा 178.5 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ है. ओनरशिप में महत्वपूर्ण बदलाव के कारण यह डील बाजार की नजरों में बनी रहेगी. 

John Cockerill India को मिला ₹150 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस कंपनी जॉन कॉकरिल इंडिया ने ब्लास्ट फर्नेस के लिए रिफ्रैक्टरी लाइनिंग सॉल्यूशंस की आपूर्ति हेतु JSW Steel से एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है. लगभग ₹150 करोड़ के इस ऑर्डर से कंपनी के ऑर्डर पोर्टफोलियो और रेवेन्यू विजिबिलिटी में मजबूती आएगी. 

Concord Biotech की ग्रोथ रही शानदार

फार्मा कंपनी कॉनकॉर्ड बायोटेक ने वित्त वर्ष 2026 की अंतिम तिमाही में शानदार नतीजे दर्ज किए हैं. कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू पिछले वर्ष की तुलना में 18% बढ़कर ₹285 करोड़ हो गया, जबकि नेट प्रॉफिट 22% बढ़कर ₹92 करोड़ हो गया. विशेषज्ञों का मानना ​​है कि यह मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस कंपनी की बिजनेस मोमेंटम को दर्शाता है. 

IndiGo ने मई में की यात्रियों की रिकॉर्ड आवाजाही

इंडिगो की मूल कंपनी InterGlobe Aviation ने मई 2026 में 62 लाख यात्रियों को उड़ान सेवाएं प्रदान कीं, जो पिछले साल की तुलना में 14% अधिक है. इस दौरान एयरलाइन का लोड फैक्टर 84.3% रहा, जो इसके पूरे नेटवर्क में मजबूत मांग को दर्शाता है. 

Rajnandini Fashion India आज करेगी मार्केट डेब्यू

एथनिक वेयर और फैशन अपैरल सेगमेंट में काम करने वाली Rajnandini Fashion India आज NSE और BSE दोनों पर लिस्ट होने जा रही है. SME और कंज्यूमर-फोकस्ड IPO में चल रही दिलचस्पी के बीच निवेशकों की नजर इसके लिस्टिंग परफॉर्मेंस पर टिकी रहेगी.

Anand Rathi Wealth की Alkem Labs में बड़ी एंट्री

वेल्थ मैनेजमेंट फर्म Anand Rathi Wealth Alkem Laboratories के एक बड़े ब्लॉक ट्रांजैक्शन में खरीदार के रूप में सामने आई है. प्रमोटर ग्रुप की सदस्य Jayanti Sinha ने अपनी पूरी 1.04 फीसदी हिस्सेदारी यानी 12.38 लाख शेयर ₹643.87 करोड़ में बेचे हैं. यह डील बड़े इंस्टीट्यूशनल सौदों में Anand Rathi Wealth की बढ़ती मौजूदगी को दर्शाती है.

ये भी पढ़ें- Government बदलने जा रही होलसेल प्राइस इंडेक्स का आधार वर्ष, लॉन्च करेगी प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स

Continue reading on the app

  Sports

FIFA World Cup 2026 में लागू होंगे ये 7 नए नियम, बदल जाएगा फुटबॉल खेलने का अंदाज

FIFA World Cup 2026 में 7 नए नियम देखने को मिलेंगे। फुटबॉल के खेल को गति देने के लिए इन नियमों को लाया जा रहा है। फुटबॉल विश्व कप से ही नए नियमों की शुरुआत होने जा रही है। Wed, 03 Jun 2026 11:56:29 +0530

  Videos
See all

India -Pakistan News : मुंबई को दहलाने की कोशिश,कराची से चल रहा था खौफनाक खेल? Dawood Ibrahim #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T08:02:07+00:00

Babita Pandey Missing Case : कहां लापता हुई बबीता पांडे? दो साथियों पर दर्ज हुआ केस! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T08:00:28+00:00

Delhi Malviya Nagar Fire News: होटल में 25 कमरे चल रहे थे-सूत्र #shorts #delhifire #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T08:01:46+00:00

Middle East Crisis: नेतन्याहू पर क्यों भड़के ट्रंप? | Trump Angry On Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-03T08:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers