पूर्व उपराष्ट्रपति के गांव का ऐसा हाल, बाप रे! जहां दौड़ते थे युवा, बिखरी हैं शराब की बोतलें
सीकर जिले के दांतारामगढ़ क्षेत्र स्थित पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के पैतृक गांव खाचरियावास का खेल मैदान आज बदहाली की कहानी बयां कर रहा है. जिस मैदान में कभी युवा सेना भर्ती और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की शारीरिक तैयारी करते थे, वहां अब गंदगी, कचरे के ढेर और टूटी शराब की बोतलें नजर आ रही हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से मैदान की साफ-सफाई नहीं हुई, जिसके कारण यह खेल मैदान धीरे-धीरे डंपिंग यार्ड में तब्दील होता जा रहा है.युवाओं का कहना है कि मैदान में बने रनिंग ट्रैक की हालत खराब हो चुकी है. जगह-जगह गड्ढे हैं, कंटीली झाड़ियां उग आई हैं और टूटी कांच की बोतलों के कारण खिलाड़ियों को चोट लगने का खतरा बना रहता है. शाम और रात के समय यह स्थान असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है, जिससे बच्चों और युवाओं का यहां आना लगभग बंद हो गया है.
तरबूज खरीदने से पहले जान लें ये 5 संकेत! एक थपकी बताएगी मीठा है या केमिकल वाला
गर्मी बढ़ते ही बाजारों में तरबूज की मांग तेज हो जाती है. तेज धूप और लू के बीच यह फल शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ पानी की कमी भी पूरी करता है. लेकिन हर लाल दिखने वाला तरबूज मीठा और सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं है. कई बार लोग दिखने में अच्छे तरबूज खरीद लेते हैं, लेकिन घर पहुंचने पर उसका स्वाद फीका निकलता है या फिर उसमें केमिकल से पकाने की आशंका सामने आती है.फल विक्रेताओं और किसानों के अनुसार मीठे तरबूज की पहचान कुछ आसान तरीकों से की जा सकती है. तरबूज के नीचे बना क्रीमी पीला धब्बा इस बात का संकेत माना जाता है कि फल खेत में अच्छी तरह पक चुका है. वहीं हल्के से थपथपाने पर यदि गहरी और खोखली आवाज सुनाई दे तो वह रसदार और मीठा हो सकता है. इसके अलावा आकार के मुकाबले अधिक भारी महसूस होने वाला तरबूज आमतौर पर ज्यादा पानी और मिठास वाला माना जाता है.विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ मिठास ही नहीं, बल्कि फल की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है. कई बार अधिक वजन और ज्यादा मिठास दिखाने के लिए कुछ लोग केमिकल, सैक्रीन या इंजेक्शन का इस्तेमाल करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. इसलिए तरबूज खरीदते समय उसके बाहरी हिस्से पर किसी संदिग्ध निशान या छेद की जांच जरूर करनी चाहिए. साथ ही काटने के बाद यदि उसमें असामान्य या केमिकल जैसी गंध महसूस हो तो उसका सेवन करने से बचना चाहिए. गर्मियों में सही तरबूज चुनने के ये आसान तरीके आपकी सेहत और स्वाद दोनों को सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




