Responsive Scrollable Menu

शादी के बाद भी नहीं छोड़ा सपना! 1700 महिलाओं को पछाड़कर उदयपुरवाटी की बेटी बनी मिसेज राजस्थान की स्टार

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी की बेटी मिनाक्षी विश्वास की कहानी उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो शादी और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अपने सपनों को पीछे छोड़ देती हैं. मुंबई की ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने वर्षों तक संघर्ष किया. फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करने के बावजूद उन्हें वह सफलता नहीं मिली जिसकी उन्होंने कल्पना की थी, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय खुद को लगातार निखारना जारी रखा.इसी जिद और आत्मविश्वास ने उन्हें मिसेज राजस्थान 2026 के मंच तक पहुंचाया. प्रदेशभर से आई करीब 1700 प्रतिभागियों के बीच हुए कड़े मुकाबले में मिनाक्षी ने एक-एक चरण पार करते हुए टॉप 4 में जगह बनाई और 4th रनरअप मिसेज राजस्थान 2026 का खिताब अपने नाम किया. इसके साथ ही उन्हें मिसेज रेडिएंट स्किन 2026 के सम्मान से भी नवाजा गया.मिनाक्षी की सफलता सिर्फ एक ब्यूटी पेजेंट जीतने की कहानी नहीं है, बल्कि यह उस हौसले की मिसाल है जो बताता है कि सपनों की कोई उम्र नहीं होती. शादी के बाद भी उन्होंने मॉडलिंग नहीं छोड़ी, नियमित अभ्यास किया, खुद को फिट रखा और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा. आज उनकी यह उपलब्धि हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है. आखिर कैसे एक छोटे शहर की बेटी ने संघर्षों के बीच अपनी पहचान बनाई और ग्लैमर की दुनिया में नया मुकाम हासिल किया? जानिए मिनाक्षी विश्वास की प्रेरणादायक सफलता की पूरी कहानी इस खास रिपोर्ट में.

Continue reading on the app

सिर्फ तरबूज और भुट्टे का सहारा, फिर भी हार नहीं मानी! अलवर के जितेंद्र बने पावरलिफ्टिंग के 'सिल्वर स्टार'

Jitendra Sharma Asian Powerlifting Silver Medal: अलवर के पावरलिफ्टर जितेंद्र शर्मा ने चीन में आयोजित एशियाई जूनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा है. चीन में शाकाहारी भोजन न मिलने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और 7 दिनों तक सिर्फ तरबूज और भुट्टे खाकर अपनी प्रैक्टिस जारी रखी. 5 साल की कड़ी मेहनत का फल उन्हें रजत पदक के रूप में मिला है. अब जितेंद्र की नजरें हैदराबाद नेशनल चैंपियनशिप और आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स पर टिकी हैं. उनकी यह कहानी संघर्ष और सफलता का बेहतरीन उदाहरण है.

Continue reading on the app

  Sports

स्मृति मंधाना का शर्मनाक रिकॉर्ड! इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार हुआ ऐसा हाल, लगा 'दाग'

smriti mandhana shameful record: स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में अपना सबसे कम रनों का कुल योग बनाया. टॉन्टन में खेले गए तीसरे टी20 में वह सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गईं, जिससे उनके नाम सीरीज में कुल 40 रन ही रहे. पहले मुकाबले में मंधाना का खाता नहीं खुला था, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 32 रन बनाए. Wed, 3 Jun 2026 00:24:22 +0530

  Videos
See all

Yogi Adityanath Latest Speech योगी की कड़ी चेतावनी..'UP से माफिया और मच्छर दोनों खत्म'! CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T19:30:31+00:00

Student says he ‘can’t breathe’ during arrest. #HenryNowak #Southampton #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T19:30:03+00:00

Clashes in Lebanon despite Israel-Hezbollah partial ceasefire. #Israel #Lebanon #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T19:00:26+00:00

Khoda Surya Hatyakand: खोड़ा छावनी में तब्दील, हत्यारों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T19:10:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers