Responsive Scrollable Menu

Explainer: क्या है रामचरण की Peddi की कहानी? फिल्म की स्टार कास्ट, बजट, फीस से लेकर जानें सबकुछ

Ram Charan Movie Peddi: साउथ सुपरस्टार राम चरण लंबे समय से अपनी मचअवेचेड फिल्म पेड्डी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. ये फिल्म 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. फिल्म का ट्रेलर, गाने फैंस को बेहद पसंद आया, वहीं राम चरण का अखाड़े वाला देसी अंदाज ने भी फैंस का दिल जीत लिया. ये फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. ऐसे में जानते हैं, क्या है इसकी कहानी, स्टारकास्ट, फिल्म का बजट. 

क्या है ‘Peddi’ की कहानी?

डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना की फिल्म पेड्डी एक स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा है, जिसमें गांव, संघर्ष, इमोशन, क्रिकेट और कुश्ती का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलने वाला है. ऑफिशियल तौर पर फिल्म की  कहानी अभी पूरी तरह सामने नहीं आई है, लेकिन ट्रेलर और इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक,  ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. फिल्म में राम 'Peddi Pehelwan' नाम के किरदार में नजर आएंगे. उनका किरदार गांव से जुड़ा हुआ है, जो अपने लोगों के हक और सम्मान के लिए लड़ता है.

राम चरण के लुक ने जीता फैंस का दिल

फिल्म पेड्डी में क्रिकेट और कुश्ती दोनों का बड़ा रोल बताया जा रहा है. कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि, इसकी कहानी गांव की समस्याओं, सिस्टम से लड़ाई और एक बड़े मैच के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म का माहौल पूरी तरह देसी और रॉ रखा गया है. वहीं, राम चरण के लुक की बात करे तो ये भी काफी अलग है. लंबे बाल, दाढ़ी और पहलवान वाले एथलेटिक शरीर में एक्टर के लोग दिवाने हो गए. यही वजह है कि फिल्म का ट्रेलर आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस फिल्म को  'रंगस्थलम + लगान' जैसी वाइब वाली कहना शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें- 350 करोड़ की ‘पेड्डी’ में किस स्टार ने ली सबसे ज्यादा रकम? राम चरण, जाहन्वी कपूर से लेकर दिव्येंदु शर्मा तक सबकी फीस आई सामने

राम चरण ने किया जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

बता दें कि, फिल्म के लिए राम चरण ने काफी मेहनत की है. उन्होंने पहलवान जैसा शरीर बनाने के लिए लंबी ट्रेनिंग ली. उन्होंने पहलवान और फिल्म में निभाए बाकी किरदारों के लगभग 16 महीने तक शारीरिक और मानसिक ट्रेनिंग ली थी. एक्टर जिम के अलावा देसी कुश्ती भी करते थे. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि शूटिंग के दौरान उनकी कलाई में चोट लग गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने लगभग 20 दिन तक शूटिंग जारी रखी. बाद में एक चोट कई लिगामेंट टियर में बदल गई. 

फिल्म की स्टार कास्ट

पेड्डी में लीड रोल में राम चरण नजर आएंगे. उनके अपोजिट जान्हवी कपूर दिखेंगी. एक्ट्रेस को  'Achiyamma' का रोल निभाते देखा जाएगा. दोनों को पहली बार सिनेमाघरों में साथ देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. वहीं, इनके अलावा फिल्म में शिव राजकुमार (Shiva Rajkumar) , दिव्येंदु (Divyenndu), जगपति बाबू (Jagapathi Babu), बोमन ईरानी (Boman Irani) और श्रुति हासन (Shruti Haasan) जैसे सेलेब्स भी नजर आने वाले हैं. फिल्म से राम और श्रुति के आइटम सॉन्ग ने पहले ही सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है. 

फिल्म का बजट और स्टारकास्ट फीस

बता दें, Peddi को बड़े बजट की पैन-इंडिया फिल्म बताया जा रहा है. कई ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 250 से 300 करोड़ रुपये है. हालांकि इस अमाउंट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, स्टारकास्ट की फीस की बात करे तो राम चरण  ने इसमें काम करने के लिए लगभग 60-100 करोड़ चार्ज किए हैं. फिर बुच्ची बाबू सना को  करीब 30 करोड़ मिले हैं. जान्हवी कपूर को करीब 6 करोड़ रुपये फीस दी गई है. दिव्येंदु शर्मा ने लगभग 7 करोड़ की मांग की है. वहीं, जगपति बाबू  ने 4 करोड़ तो बोमन ईरानी को 3 करोड़ दिए गए हैं. 

ये भी पढ़ें- 'तुम अभी नाबालिग हो और...', Gangster में कंगना रनौत के बोल्ड सीन्स देख ऐसा था पेरेंट्स का रिएक्शन

रिलीज से पहले विवादों में रही फिल्म

1. गानों में ‘Objectification’ का आरोप

फिल्म के गाने Chikiri Chikiri और Hallallallo रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी विवाद में रहा. कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि गानों में फीमेल किरदारों को गलत तरीके से दिखाया गया है और उन्हें गलत तरीके से शूट किया गया है. 

2. प्रमोशनल इवेंट से जुड़ा विवाद

इसके अलावा बेंगलुरु में फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान कुछ महिला फैंस के साथ सिक्योरिटी का कथित बदसलूकी करते वीडियो वायरल हो गया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म की टीम को काफी ट्रोल किया गया था.

3. रिलीज पर भी मंडाया था संकट

फिल्म रिलीज से पहले तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में revenue-sharing model को लेकर विवाद शुरू हो गया था. थिएटर मालिक और प्रोड्यूसर्स के बीच तनातनी की वजह से पेड्डी की रिलीज पर भी खतरा मंडराने लगा था. ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट भी बदली गई थी. लेकिन आखिर में मामला सुलझ गया. 

क्या ‘Peddi’ राम चरण के करियर की बड़ी फिल्म बनेगी?

RRR के बाद राम चरण की हर फिल्म से लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. उनकी पिछली फिल्म गेम चेंजर को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था, इसलिए Peddi उनके लिए बेहद अहम मानी जा रही है. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. कुछ लोग इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि फिल्म का ट्रेलर जरूरत से ज्यादा मसाला दिखाता है. Reddit और फिल्म फोरम्स पर भी फिल्म को लेकर मिला जुला रिस्पॉन्स देखने को मिल रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन के पास है बहुत सारे 'Diamonds', ललित मोदी का दावा, एक्ट्रेस को गोल्ड डिगर कहने पर तोड़ी चुप्पी

कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है फिल्म?

कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबकि, राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी भारत में  पहले दिन 55-60 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है. ये फिल्म रामचरण की बिगेस्ट सोलो ओपनर फिल्म भी बन सकती है. वहीं, कई रिपोर्ट्स ये भी दावा कर रही हैं कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से 150 करोड़ रुपये के बीच की ओपनिंग कर सकती है. हालांकि इसे लेकर कुछ ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है. 

FAQ

1. क्या Peddi एक सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म है?
-नहीं, पेड्डी की कहानी पूरी तरह फिक्शन बताई जा रही है, लेकिन इसमें गांव, संघर्ष, क्रिकेट और कुश्ती जैसे देसी खेल दिखाए गए हैं.

2. Peddi रिलीज से पहले विवादों में क्यों रही?
-फिल्म के गानों के खिलाउ आरोप लगे थे. वहीं बेंगलुरु प्रमोशनल इवेंट में महिला फैंस के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो भी वायरल हुआ था.

3. क्या फिल्म में सिर्फ क्रिकेट दिखाया जाएगा?
-नहीं, फिल्म में क्रिकेट के साथ-साथ कुश्ती और अखाड़े वाली देसी स्पोर्ट्स कल्चर भी अहम हिस्सा.

5. पेड्डी को ‘Rangasthalam + Lagaan’ वाली वाइब क्यों कहा जा रहा है?
-क्योंकि फिल्म में गांव का माहौल, देसी अंदाज, क्रिकेट, संघर्ष और इमोशनल ड्रामा का मिश्रण देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- कौन थे पूर्व RBI गवर्नर एस. वेंकिटरमणन? जिनकी रियल-लाइफ से इंस्पायर्ड है मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर' फिल्म

Continue reading on the app

6 साल पार्टी में रहकर नहीं लड़ा एक भी चुनाव, अब इस दिग्गज नेता ने छोड़ी बीजेपी, नितिन नबीन को सौंपा इस्तीफा

क्या आप जानते हैं भारतीय जनता पार्टी में एक नेता ऐसा भी है जो पार्टी में 6 साल से अहम पद पर तो काबिज रहा लेकिन उसने कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा. जी हां न तो विधायक का और न ही सांसद का. जी हां हम बात कर रहे हैं तमिलनाडु बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके के. अन्नामलाई की. तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है। पार्टी के भीतर उनकी भूमिका और भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं.

हालिया घटनाक्रम ने राजनीतिक गलियारों में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या अन्नामलाई भाजपा में नई जिम्मेदारी संभालेंगे या फिर कोई अलग राजनीतिक राह चुनेंगे. इन अटकलों के बीच अन्नामलाई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को सौंपा है. इतना ही नहीं इस्तीफा के बाद वह दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करने वाले हैं. 

दिल्ली दौरे ने बढ़ाई राजनीतिक उत्सुकता

सूत्रों के अनुसार, अन्नामलाई ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा की है. बताया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी के सामने अपनी भावनाएं रखी हैं और भविष्य की भूमिका को लेकर स्पष्टता चाही है. हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह माना जा रहा है कि नेतृत्व उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार कर सकता है.

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि अन्नामलाई का कद केवल तमिलनाडु तक सीमित नहीं रहा है. पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है, जिसके चलते पार्टी उनके अनुभव का उपयोग व्यापक स्तर पर करना चाह सकती है.

विजय की एंट्री के बाद बदला राजनीतिक समीकरण

तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय के सक्रिय राजनीति में आने और सत्ता तक पहुंचने के बाद राज्य का राजनीतिक परिदृश्य तेजी से बदला है. लंबे समय से द्रविड़ दलों के इर्द-गिर्द घूमने वाली राजनीति में अब नए चेहरे और नए मुद्दे जगह बना रहे हैं.

विश्लेषकों का मानना है कि अन्नामलाई भी इस बदलाव को करीब से देख रहे हैं. युवा मतदाताओं के बीच उनकी लोकप्रियता और सोशल मीडिया पर मजबूत पकड़ उन्हें राज्य की राजनीति का प्रभावशाली चेहरा बनाती है. ऐसे में उनके अगले कदम का असर केवल भाजपा पर ही नहीं, बल्कि पूरे तमिलनाडु के राजनीतिक समीकरणों पर पड़ सकता है.

पोस्टरों ने बढ़ाया सस्पेंस

अन्नामलाई के जन्मदिन से पहले कोयंबटूर सहित कई इलाकों में लगाए गए बड़े-बड़े पोस्टरों ने चर्चाओं को और हवा दी है. पोस्टरों में उन्हें नेतृत्व संभालने का आह्वान किया गया, जिसके बाद यह अटकलें लगने लगीं कि वे कोई नई राजनीतिक पहल कर सकते हैं.

हालांकि अन्नामलाई ने सार्वजनिक रूप से किसी भी संभावना की पुष्टि नहीं की है. उन्होंने मीडिया से केवल इतना कहा कि कुछ दिनों का इंतजार किया जाए, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.

आईपीएस अधिकारी से लोकप्रिय नेता तक का सफर

के. अन्नामलाई का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है. भारतीय पुलिस सेवा की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए अन्नामलाई ने कम समय में खुद को भाजपा के सबसे चर्चित नेताओं में शामिल कर लिया. उनकी आक्रामक शैली, जनसभाओं में प्रभावी भाषण और संगठनात्मक क्षमता ने उन्हें अलग पहचान दिलाई.

शाह से मुलाकात पर टिकी सबकी नजरें

फिलहाल सबकी नजरें भाजपा नेतृत्व और अन्नामलाई के बीच होने वाली आगे की बातचीत पर टिकी हैं. चाहे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी मिले या वे किसी नए राजनीतिक प्रयोग की ओर बढ़ें, इतना तय है कि उनका अगला कदम तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा असर छोड़ सकता है. आने वाले दिनों में यह स्पष्ट हो जाएगा कि अन्नामलाई भाजपा के साथ नई भूमिका में दिखाई देंगे या फिर राज्य की राजनीति में कोई नया अध्याय शुरू करेंगे.

यह भी पढे़ं - BJP छोड़ नई पार्टी बनाएंगे अन्नामलाई? पोस्टरों और बयान ने तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ाई हलचल

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: 'लिख कर रखा था 700 रन बनाऊंगा', फोन के नोट्स से लेकर मैदान में तूफान तक... वैभव सूर्यवंशी ने बताई एक-एक बात

Vaibhav sooryavanshi notes in phone: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के यादगार सीजन के बाद बड़ा खुलासा किया है. राजस्थान रॉयल्स के इस स्टार बल्लेबाज ने बताया है कि उन्होंने आईपीएल 2026 में 700 रन बनाने का टारगेट सेट किया था. यह बात उन्होंने अपने फोन के नोट्स में लिखकर रखी थी. वैभव ने यह भी कहा कि हर मैच के बाद वह देखते थे कि टारगेट से कितना पीछे हैं. Tue, 2 Jun 2026 16:30:47 +0530

  Videos
See all

Delhi Water Crisis : मोती नगर में पानी की किल्लत से लोग परेशान सुनिए क्या बोले? Water Shortage #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T11:12:24+00:00

Amruta Fadnavis Drive an auto-rickshaw: CM Fadnavis की पत्नी अमृता बनीं ऑटो ड्राइवर! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T11:11:05+00:00

Goonj: Ghaziabad Surya Case | CM Yogi Action | Asad Encounter | Bakrid | UP Police Encounter | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T11:13:06+00:00

Ayodhya में बनेगी इक्ष्वाकु वंश गैलरी, श्रीराम वंश का इतिहास होगा डिजिटल | Shri Ram Katha Museum #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T11:15:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers