Responsive Scrollable Menu

Bumrah-Rabada के सामने बेखौफ बैटिंग, Vaibhav Suryavanshi में Atul Vasan को दिखा 16 साल का Sachin

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अतुल वासन ने कहा कि उन्हें वैभव सूर्यवंशी में युवा सचिन तेंदुलकर की झलक दिखती है। उन्होंने कहा कि इस किशोर बल्लेबाज की परिपक्वता, साहस और बेखाफ रवैया उन्हें भारत के 1989 के पाकिस्तान दौरे के दौरान दिग्गज बल्लेबाज तेंदुलकर के शुरुआती दिनों की याद दिलाता है। सूर्यवंशी ने हाल में समाप्त हुए आईपीएल में अपनी विशेष छाप छोड़ी। वह 16 पारियों में 237.30 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर रहे। इस 15 वर्षीय इस खिलाड़ी ने जसप्रीत बुमराह, कैगिसो रबाडा और पैट कमिंस जैसे विश्व के कुछ शीर्ष गेंदबाजों के खिलाफ अपने बेखौफ रवैए से सबको प्रभावित किया।

वासन ने पीटीआई से कहा, ‘‘वह लाखों में एक है। वह विलक्षण प्रतिभा है। यह लड़का जिस तरह की परिपक्वता और दिलेरी दिखा रहा है, क्या आप उसकी कल्पना कर सकते हैं। वह मुझे 16 साल के सचिन तेंदुलकर की याद दिलाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘‘मैंने सचिन को देखा। मैंने (1989 के पाकिस्तान दौरे के दौरान) उनकी खेल को लेकर परिपक्वता और जोखिम उठाने का साहस देखा था। ईश्वर ने उन्हें (सूर्यवंशी) कौशल और ताकत के साथ तुरुप का इक्का होने का भी वरदान दिया है।’’ तेंदुलकर ने 1989 में 16 साल की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। पाकिस्तान की उस टीम में वसीम अकरम, वकार यूनिस, अब्दुल कादिर और इमरान खान जैसे दिग्गज गेंदबाज शामिल थे जिनका तेंदुलकर ने डटकर सामना किया था।

वासन ने कहा, ‘‘उसे (सूर्यवंशी) अभी लंबा सफर तय करना है। मुझे उम्मीद है कि सचिन की तरह उसके लिए भी सब कुछ सहजता से आगे बढ़ेगा। ईश्वर ने उन्हें विशेष प्रतिभा से नवाजा है।’’ इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि सूर्यवंशी को उचित मार्गदर्शन की जरूरत है तथा उन्हें केवल टी20 विशेषज्ञ नहीं माना जाना चाहिए और एक संपूर्ण क्रिकेटर के रूप में उनका विकास होना चाहिए। वासन ने कहा, ‘‘मुझे बस इस बात की चिंता है कि क्या उसे टेस्ट क्रिकेट की कड़ी चुनौती का सामना करने के लिए उचित मार्गदर्शन मिल रहा है। उसके पास खेल की समझ है। लेकिन क्या उसके पास सिर्फ छक्के लगाने से बढ़कर भी कोई कौशल है।’’

दिल्ली के पूर्व कप्तान ने आगाह किया कि इस युवा खिलाड़ी पर उनके करियर के शुरू में ही रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीदों का बोझ डालना उचित नहीं है। वासन ने कहा, ‘‘उस पर रिकॉर्ड तोड़ने का बोझ डालना सही नहीं होगा। उसे रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोचना चाहिए और न ही उसे इस बारे में सोचने के लिए मजबूर किया जाना चाहिए। उसे तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली जैसा संपूर्ण खिलाड़ी बनने की कोशिश करनी चाहिए।

Continue reading on the app

Cocktail 2 Trailer: Kriti और Rashmika के बीच फंसे Shahid या कुछ और है माजरा?

'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और लोगों को यह काफी पसंद आ रहा है। इस ट्रेलर में आपको शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिका वाला एक मॉडर्न लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा। तीन मिनट के इस ट्रेलर में, रिश्तों की उलझन, प्यार, दोस्ती और दिल की बात को बड़े ही मजेदार तरीके से दिखाया गया है।

ट्रेलर में क्या है खास?

ट्रेलर की शुरुआत में शाहिद कपूर का किरदार कहता है कि नया रिश्ता हमेशा एक्साइटिंग होता है, क्योंकि वह नया होता है। नए दोस्त मजेदार लगते हैं, क्योंकि उनकी कहानियां नई होती हैं। लेकिन प्यार उस फटी हुई टी-शर्ट की तरह होता है, जिसे पहनकर हम रोज रात को सुकून से सोते हैं। ट्रेलर में आगे जब प्यार और दोस्ती के उलझने की बात होती है, तो कृति सेनन का किरदार मजेदार अंदाज में पूछती है, 'क्या थ्रीसम?'


इसे भी पढ़ें: मैं तो बस एक पाला-पोसा बॉयफ्रेंड था..., ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग अपने रिश्ते पर किया अब तक का सबसे हैरान करने वाला खुलासा!


कहानी पुरानी, पर अंदाज बिल्कुल नया

अगर साफ शब्दों में कहें तो होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में आपको लव ट्रायंगल की वही पुरानी कहानी नजर आएगी, लेकिन इसे पेश करने का तरीका बिल्कुल नया और बोल्ड है। कुणाल (शाहिद), दीया (रश्मिका) और एली (कृति) की यह तिगड़ी आज की युवा पीढ़ी को बहुत पसंद आएगी, जिन्हें रिश्तों में हर पल नयापन चाहिए। साथ ही यह उन लोगों को भी पसंद आएगी जो प्यार का एक अलग और रीयलिस्टिक अंदाज देखना चाहते हैं।
 

इसे भी पढ़ें: 'ऊंचा लंबा कद' Remake पर बुरी तरह Troll हुए Akshay-Disha, यूजर्स बोले- 'Katrina का कोई मुकाबला नहीं'


रिलीज डेट और टीम के बारे में

'कॉकटेल 2' इसी महीने 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसे दिनेश विजान, लव रंजन, प्रमिता आर विजान और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का म्यूजिक प्रीतम का है और इसकी कहानी लव रंजन ने लिखी है। इटली के खूबसूरत नजारों के बीच बनी यह फिल्म रोमांस, दोस्ती और दिल टूटने की एक शानदार कहानी पेश करती है, जो आपको साल 2012 में आई ओरिजिनल 'कॉकटेल' की याद दिला देगी।

Continue reading on the app

  Sports

विराट के बगल में बैठकर क्रुनाल ने किसको दिखाया पंजा, 2027 में वो लेंगे रोहित से पंगा, हैट्रिक लगी तो बनेगा इतिहास

krunal pandya record: लगातार ट्रॉफी जीतने के बाद जब विराट कोहली ने ‘2’ का संकेत किया, तो यह उनकी सफलता और उपलब्धि का प्रतीक था लेकिन उसी पल क्रुणाल पांड्या ने ‘5’ का साइन दिखाकर एक बड़ा संदेश दे दिया.  यह सिर्फ एक इशारा नहीं था, बल्कि उनके आईपीएल करियर की उस चमकदार कहानी का प्रतीक था, जिसमें उन्होंने पांच बार खिताब जीतने का गौरव हासिल किया है Tue, 2 Jun 2026 16:25:49 +0530

  Videos
See all

Mamata Banerjee: कार्यकर्ताओं पर हमले से भड़कीं ममता बनर्जी ! #shorts #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T11:45:25+00:00

Bengal News | सरकार के डर से TMC नेता ने लौटाई कटमनी! | #viralvideo #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T11:42:36+00:00

Mamata Banerjee Protest News |CM Suvendu Adhikari के खिलाफ सड़कों पर उतरे ममता बनर्जी |Ground Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T11:43:01+00:00

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू | Free Bus Service #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T11:47:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers