Responsive Scrollable Menu

अदाणी पोर्टफोलियो ने वित्त वर्ष 2026 में किया करीब 1.53 लाख करोड़ रुपए का पूंजीगत निवेश, किसी भी भारतीय कॉर्पोरेट द्वारा अब तक का सबसे अधिक वार्षिक कैपेक्स

अहमदाबाद, 2 जून (आईएएनएस)। अदाणी पोर्टफोलियो ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने वित्त वर्ष 2025-26 में 1,52,967 करोड़ रुपए (16.1 अरब डॉलर) का पूंजीगत निवेश (कैपेक्स) किया, जो किसी भी भारतीय कॉर्पोरेट समूह द्वारा किया गया अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक निवेश है। और इस तरह तेज निवेश चक्र के चलते समूह का कुल परिसंपत्ति आधार बढ़कर 7,85,098 करोड़ रुपए (82.2 अरब डॉलर) हो गया है।

वित्त वर्ष 2025-26 में समूह का ईबीआईटीडीए (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की आय) बढ़कर रिकॉर्ड 94,834 करोड़ रुपए (10 अरब डॉलर) पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.6 प्रतिशत अधिक है। इसमें मुख्य बुनियादी ढांचा कारोबार का योगदान 87 प्रतिशत रहा।

भारत के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर और यूटिलिटी पोर्टफोलियो के अनुसार, कुल निवेश का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा ऊर्जा, यूटिलिटी, परिवहन और लॉजिस्टिक्स जैसे मुख्य बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में लगाया गया।

समूह के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक उसके पास 55,852 करोड़ रुपए (5.9 अरब डॉलर) की नकदी उपलब्ध थी, जो उसके कुल सकल ऋण का लगभग 15 प्रतिशत है, जबकि लगातार बेहतर क्रेडिट रेटिंग मिलने के कारण उधारी की लागत दो वर्ष पहले के 9 प्रतिशत से घटकर वित्त वर्ष 2025-26 में 7.8 प्रतिशत रह गई।

कंपनी ने कहा, वित्त वर्ष 2025-26 अदाणी पोर्टफोलियो के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ है, क्योंकि इसी दौरान समूह की कंपनियों ने अपने अगले चरण के पूंजीगत निवेश चक्र की शुरुआत की। इस वर्ष किया गया निवेश लगभग उतना ही है जितनी परिसंपत्तियां समूह ने अपने शुरुआती 25 वर्षों में तैयार की थीं। यह भारत में उपलब्ध बुनियादी ढांचा अवसरों और समूह के दीर्घकालिक विकास पर उसके भरोसे को दर्शाता है।

वित्त वर्ष 2025-26 और उसके बाद कई रणनीतिक परियोजनाएं परिचालन में आईं। इनमें ऊर्जा और यूटिलिटी क्षेत्र में 5.1 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता तथा 1.38 गीगावाट-घंटा बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली शामिल हैं, जिसे अब बढ़ाकर 3.37 गीगावाट-घंटा कर दिया गया है।

परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, गुवाहाटी टर्मिनल और अप्रैल 2026 में शुरू हुआ गंगा एक्सप्रेसवे और प्राथमिक उद्योग क्षेत्र में कॉपर स्मेल्टर (तांबा गलाने का संयंत्र) शामिल हैं।

कंपनी का मानना है कि आने वाले वर्षों में ये परियोजनाएं राजस्व, लाभ और नकदी प्रवाह बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

अदाणी पोर्टफोलियो की कंपनियां वित्तीय अनुशासन बनाए हुए हैं। समूह स्तर पर नेट डेट टू ईबीआईटीडीए अनुपात 3.3 गुना रहा, जो निर्धारित 3.5 गुना के लक्ष्य से कम है।

कंपनी ने बताया कि उसकी परिसंपत्तियों के वित्तपोषण में इक्विटी की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत है, जो अभी भी मुख्य वित्तीय स्रोत बनी हुई है।

पिछले वित्त वर्ष में अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने राइट्स इश्यू के जरिए 24,930 करोड़ रुपए जुटाए, जिससे कंपनी की इक्विटी स्थिति और मजबूत हुई।

इसी दौरान समूह के आठ हवाई अड्डों पर कुल 9.53 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की। वहीं अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एएनआईएल) की मॉड्यूल बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 4,904 मेगावाट हो गई।

अदाणी ग्रीन एनर्जी की परिचालन क्षमता वित्त वर्ष 2025-26 में 5.1 गीगावाट बढ़कर 19.3 गीगावाट हो गई।

गुजरात के खावड़ा में बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) की क्षमता वित्त वर्ष 2026 के अंत में 1.38 गीगावाट-घंटा थी, जिसे बढ़ाकर 3.37 गीगावाट-घंटा कर दिया गया, जो एक ही स्थान पर सबसे बड़े परियोजनाओं में से एक है।

वहीं अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 71,779 करोड़ रुपए की निर्माणाधीन ट्रांसमिशन परियोजनाओं के साथ 1 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

कंपनी के बयान के अनुसार, अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड का कार्गो हैंडलिंग वॉल्यूम वित्त वर्ष 2025-26 में 11 प्रतिशत बढ़कर 500.8 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) पहुंच गया।

इसके अलावा कंपनी ने दिसंबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया की एनक्यूएक्सटी का अधिग्रहण भी पूरा किया, जिसकी क्षमता 50 मिलियन टन प्रतिवर्ष (एमटीपीए) है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IND VS AFG: 6 जून से खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच, जानिए कहां देख सकेंगे LIVE मुकाबला

IND VS AFG Test Match Lve Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से टेस्ट मुकाबले की शुरुआत होने वाली है. ये महज दूसरा मौका होगा, जब भारत और अफगानिस्तान की टीमों के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मैच में भारत की कमान शुभमन गिल संभालते नजर आएंगे, तो वहीं अफगानिस्तान की कमान हशमतुल्लाह शाहिदी संभालेंगे. तो आइए इस आर्टिकल में आपको इस टेस्ट मैच के बारे में विस्तार से बताते हैं और जानते हैं कि इस मुकाबले को कब, कहां और कितने बजे से लाइव देखा जा सकता है.

कहां खेला जाएगा टेस्ट मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला एकमात्र टेस्ट चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत 6 जून से होगी और जल्द ही टीम वहां पहुंचकर तैयारी शुरू करेगी.

कितने बजे शुरू होगा IND VS AFG टेस्ट?

IND VS AFG के बीच खेला जाने वाला टेस्ट मैच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में होगा. भारतीय समयानुसार, ये मैच सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा. मैच में टॉस के लिए दोनों कप्तान 9 बजे मैदान पर आएंगे.

कहां लाइव देख सकेंगे मुकाबला?

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाले मुकाबले को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं, इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटसेट्र पर आएगी. वहीं, स्मार्ट टीवी पर भी आप इस मैच को जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे.

IND VS AFG के बीच खेले गए पहले टेस्ट में क्या हुआ था?

भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला गया है. ये मुकाबला 2018 में खेला गया था, जिसमें विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया की कमान संभाली थी.  मैच की बात करें, तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली पारी में 474 रन बनाए थे.

भारत की ओर से मुरली विजय ने 105, शिखर धवन ने 107 रनों की शतकीय पारियां खेली थीं. उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 71 और केएल राहुल ने 54 रनों की पारी खेली थी. वहीं, अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में 109 रन पर ऑलआउट हो गई. फिर भारत ने इन्हें फॉलोऑन खिलाया और दूसरी पारी में 103 रन पर ही ऑलआउट हो गई. नतीजन भारत ने महज 2 दिन में ही पारी और 262 रन से मैच जीत लिया.

आकिब नबी की हुई है भारत की टेस्ट टीम में एंट्री

जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज आकिब नबी को भारत की टेस्ट टीम में नेट बॉलर के रूप में शामिल किया गया है. आकिब ने रणजी ट्रोफी के सीजन 2025-26 में अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने सबसे ज्यादा 60 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था. उस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब आकिब नबी को भारत की टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया है. हालांकि, अब उन्हें टेस्ट टीम में बैकअप और नेट बॉलर के रूप में मौका दिया गया ताकि भविष्य के दौरों के लिए उन्हें तैयार किया जा सके. 

नोट कर लीजिए IND VS AFG सीरीज का शेड्यूल

6 जून से भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच की शुरुआत होने वाली है. ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा और 9.30 बजे से शुरू होगा. इस मैच के बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 13 जून से होगी. वनडे सीरीज का पहला मैच 13 जून को धर्मशाला में, दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ और तीसरा वनडे मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: कौन हैं आकिब नबी? जिनकी अचानक हुई है भारत की टेस्ट टीम में एंट्री

Continue reading on the app

  Sports

Bumrah-Rabada के सामने बेखौफ बैटिंग, Vaibhav Suryavanshi में Atul Vasan को दिखा 16 साल का Sachin

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अतुल वासन ने कहा कि उन्हें वैभव सूर्यवंशी में युवा सचिन तेंदुलकर की झलक दिखती है। उन्होंने कहा कि इस किशोर बल्लेबाज की परिपक्वता, साहस और बेखाफ रवैया उन्हें भारत के 1989 के पाकिस्तान दौरे के दौरान दिग्गज बल्लेबाज तेंदुलकर के शुरुआती दिनों की याद दिलाता है। सूर्यवंशी ने हाल में समाप्त हुए आईपीएल में अपनी विशेष छाप छोड़ी। वह 16 पारियों में 237.30 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर रहे। इस 15 वर्षीय इस खिलाड़ी ने जसप्रीत बुमराह, कैगिसो रबाडा और पैट कमिंस जैसे विश्व के कुछ शीर्ष गेंदबाजों के खिलाफ अपने बेखौफ रवैए से सबको प्रभावित किया।

वासन ने पीटीआई से कहा, ‘‘वह लाखों में एक है। वह विलक्षण प्रतिभा है। यह लड़का जिस तरह की परिपक्वता और दिलेरी दिखा रहा है, क्या आप उसकी कल्पना कर सकते हैं। वह मुझे 16 साल के सचिन तेंदुलकर की याद दिलाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘‘मैंने सचिन को देखा। मैंने (1989 के पाकिस्तान दौरे के दौरान) उनकी खेल को लेकर परिपक्वता और जोखिम उठाने का साहस देखा था। ईश्वर ने उन्हें (सूर्यवंशी) कौशल और ताकत के साथ तुरुप का इक्का होने का भी वरदान दिया है।’’ तेंदुलकर ने 1989 में 16 साल की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। पाकिस्तान की उस टीम में वसीम अकरम, वकार यूनिस, अब्दुल कादिर और इमरान खान जैसे दिग्गज गेंदबाज शामिल थे जिनका तेंदुलकर ने डटकर सामना किया था।

वासन ने कहा, ‘‘उसे (सूर्यवंशी) अभी लंबा सफर तय करना है। मुझे उम्मीद है कि सचिन की तरह उसके लिए भी सब कुछ सहजता से आगे बढ़ेगा। ईश्वर ने उन्हें विशेष प्रतिभा से नवाजा है।’’ इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि सूर्यवंशी को उचित मार्गदर्शन की जरूरत है तथा उन्हें केवल टी20 विशेषज्ञ नहीं माना जाना चाहिए और एक संपूर्ण क्रिकेटर के रूप में उनका विकास होना चाहिए। वासन ने कहा, ‘‘मुझे बस इस बात की चिंता है कि क्या उसे टेस्ट क्रिकेट की कड़ी चुनौती का सामना करने के लिए उचित मार्गदर्शन मिल रहा है। उसके पास खेल की समझ है। लेकिन क्या उसके पास सिर्फ छक्के लगाने से बढ़कर भी कोई कौशल है।’’

दिल्ली के पूर्व कप्तान ने आगाह किया कि इस युवा खिलाड़ी पर उनके करियर के शुरू में ही रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीदों का बोझ डालना उचित नहीं है। वासन ने कहा, ‘‘उस पर रिकॉर्ड तोड़ने का बोझ डालना सही नहीं होगा। उसे रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोचना चाहिए और न ही उसे इस बारे में सोचने के लिए मजबूर किया जाना चाहिए। उसे तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली जैसा संपूर्ण खिलाड़ी बनने की कोशिश करनी चाहिए।

Tue, 02 Jun 2026 16:25:06 +0530

  Videos
See all

Bengal News | सरकार के डर से TMC नेता ने लौटाई कटमनी! | #viralvideo #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T11:42:36+00:00

Iran America War Update Live: Trump ने Netanyahu को रोका! | Trump | Netanyahu | Khamenei | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T11:42:22+00:00

Mamata Banerjee Protest News |CM Suvendu Adhikari के खिलाफ सड़कों पर उतरे ममता बनर्जी |Ground Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T11:43:01+00:00

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू | Free Bus Service #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T11:47:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers