गर्मियों में शरीर के लिए अमृत है खाली पेट इस चीज का जूस
Lauki Juice Benefits: भीषण गर्मी शरीर को ठंडा रखना बहुत बड़ी चुनौती है. इन सबका जवाब है लौकी का जूस. आयुष चिकित्सा अधिकारी के अनुसार सुबह खाली पेट सही मात्रा में लौकी का जूस पीने से शरीर को अनगिनत फायदे मिलते हैं. यह पाचन तंत्र को दुरुस्त कर कब्ज, गैस और पेट भारी रहने की समस्या को जड़ से खत्म करता है. इसमें कैलोरी बहुत कम होती है जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है. इसके अलावा गर्मियों में यह शरीर को हाइड्रेटेड रखकर अंदरुनी ठंडक देता है. लौकी का जूस दिल की सेहत के लिए भी वरदान है. यह ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है. साथ ही शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकाल कर यह त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाता है. हालांकि इसे पीते समय कुछ सावधानियां बरतनी बेहद जरूरी हैं. हमेशा ताजा जूस ही पिएं और अगर लौकी कड़वी हो तो उसका जूस बिल्कुल न पिएं क्योंकि यह सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है. किसी भी गंभीर बीमारी की स्थिति में डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें.
मुर्गा, मछली और मटन में सेहत के लिए कौन सबसे ज्यादा फायदेमंद? जान लें किसमें होता है अधिक प्रोटीन, किन्हें जरूर खाना चाहिए
नॉनवेज में आमतौर पर सबसे ज्यादा हमारे देश में लोग चिकन, मटन और फिश खाते हैं. ये तीनों ही बेहद हेल्दी और पौष्टिक होते हैं, जिसमें प्रोटीन, आयरन, जिंक, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एनर्जी आदि भरपूर होते हैं. हालांकि, किसी को चिकन तो किसी को मटन खाना अधिक पसंद होता है. लेकिन, यहां ये जानना भी जरूरी है कि चिकन, मटन और फिश में से किसमेंअधिक प्रोटीन होता है, कौन सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है? किन लोगों को इनका सेवन जरूर करना चाहिए...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















