Responsive Scrollable Menu

पागल, अहसान फरामोश…बेंजामिन नेतन्याहू पर इतना क्यों भड़के हैं अमेरिका के राष्ट्रपति?

नेतन्याहू को जेल जाने से बचाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने जहां अंतरराष्ट्रीय न्यायलय के खिलाफ मोर्चा खोला. वहीं आंतरिक तौर पर भी उन्होंने नेतन्याहू से जुड़े केसों को कमजोर करने में अहम भूमिका निभाई. अब ट्रंप नेतन्याहू के खिलाफ असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं. आखिर वजह क्या है?

Continue reading on the app

अंक ज्योतिष Today: मूलांक 2 को Career में सफलता, मूलांक 9 को रिश्तों में मिलेगी Healing

आज तारीख है 2 जून और यह दिन अपने साथ बहुत ही सुंदर और शांत ऊर्जा लेकर आई है। अंक ज्योतिष की माने तो आज की चाल को देखें, इसमें अंक 2 और 9 का एक बहुत ही गहरा और अनूठा मेल है। गौरतलब है कि अंक 2 का मतलब होता है दूसरे का साथ देना। आपस में जुड़ना और रिश्तों में थोड़ी नरमी बरतना। अक्सर होता है कि हम सभी अपने अंदर पुरानी यादों को या उन बातों को दिल में दबाकर रखते हैं जो हमें अंदर से परेशान करती हैं और आगे बढ़ने से रोकती है। अगर आज आप थोड़ा बैठकर खुद पर कीमती वक्त बिताएंगे, तो आपको जरुर सुकून मिलेगा। आइए आपको बताते हैं इस लेख में 1 मूलांक से लेकर 9 मूलांक तक, आज का भविष्यफल। 

मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म किसी भी 1, 10, 19 या 28 तारीख के जन्में लोगों का मूलांक 1 है। आज आपको टीम से मिलकर काम करना है और बातों को समझदारी से आगे बढ़ाना इससे आपको बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। यदि आपके ऑफिस में कोई गलतफहमी चल रही है, तो आज उसे सुलझाने की कोशिश करें। मानसकि तनाव ने ले और आज का दिन थोड़ा रिलैक्स रहने की कोशिश करें। रिश्तों में कोमलता बनाएं रखने के लिए पार्टनर की बातें को सुनें और अंहकार को त्याग दें। 

आज की आज की सीख : शक्ति तभी सही मायनों में सार्थक होती है जब उसमें दया और समझदारी का भाव शामिल हो।

मूलांक 2 
किसी भी महीने के 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे जातक का मूलांक 2 होता है। आज आप भावनात्मक रुप से महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि आज अंक मुख्य रुप से आपके स्वभाव से जुड़ा है। यदि आज आप परामर्श, लेखन या कोई भी रचनात्मक काम करते हैं, तो आपको बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। अपनी अंतरिक शांति पर ध्यान दें और किसी नकारात्मक ऊर्जा पर ध्यान न दें। रिश्तों में आज का दिन हीलिंग और पुराने गलतफहमियों को मिटाने के लिए सबसे बेहतरीन है। बस अपनी अंतरात्मा पर भरोसा रखें।

आज की आज की सीख : हीलिंग का सफर तभी शुरू होता है जब आप पुराने दर्द को ढोना बंद कर देते हैं।

मूलांक 3
जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 को हुआ है। आज का दिन बातचीत और रचनात्मकता के लिए संतुलित रहने वाला है। अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके आज आप अपने अधूरे कामों बड़े आसानी से कर पाएंगे। जो लोग लेखन और नेटवर्किंग से जुड़ें उनके लिए आज का दिन बहुत खास रहने वाला है। मूड में होने वाले छोटे-मोटे बदलावों पर ध्यान दें और संतुलन बनाएं रखें। आज आप रिश्ते में खुलकर भावनाएं व्यक्त करेंगे। 

आज की आज की सीख : आपके शब्द तब सबसे अधिक असरदार और ठीक करने वाले होते हैं जब आप उन्हें करुणा के साथ कहते हैं।

मूलांक 4
किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे जातक का मूलांक 4 होता है। आज का दिन आप खुद थोड़ा शांत रखेंगे और स्वयं पर फोकस करेंगे। जो आपक व्यावहारिक स्वाभाव है उसे थोड़ा नरम रखें, जो आपको जिम्मेदारियां पूरा करने में मदद करेंगी। पैसों के मामले में प्लानिंग करें और शांत रहकर टीम के साथ काम करने के लिए बेहतरीन रहेगा। आज के दिन मानसिक तनाव बिल्कुल न लें। रिश्तों में मौन न रहें और खुलकर अपनी बात कहें।

आज की आज की सीख : भावनात्मक खुलापन नियंत्रण की तुलना में कहीं अधिक मजबूत आधार बनाता है।

मूलांक 5

जिन जातकों का जन्म 5, 14 और 23 को हुआ है उनका मूलांक 5 होता है। आज का दिन संवाद और भावनात्मक समझ के लिए बेहतर है। अपनी परिपक्वता के कारण काम में आने वाली बाधाओं को आप दूर कर पाएंगे। व्यापारिक चर्चाओं, यात्रा की प्लानिंग और रचनात्मक कार्यों के लिए आज दिन श्रेष्ठ है। मन की चंचलता से बचें, रिश्तों में आज का दिन हीलिंग का है। पुरानी गलतफहमियां दूर होगी और आप बेहतर महसूस करेंगे।

आज की आज की सीख : शांति आपके जीवन में तब प्रवेश करती है जब आपके शब्द भावनात्मक रूप से ईमानदार होते हैं।
 
मूलांक 6 
किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख के जन्मे लोगों का मूलांक 6 है। आज का दिन संबंधों को मजबूत करने, सलाहकार कार्यों, सौंदर्य उद्योग और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी संवेदनशीलता और दूसरों की भावनाओं को समझने की क्षमता कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम दिला सकती है। सेहत के मामले में हल्की कमजोरी या थकावट महसूस हो सकती है, इसलिए शरीर को पर्याप्त विश्राम देना जरूरी रहेगा। पारिवारिक और प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी तथा अपने प्रियजनों के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिल सकता है। प्रेम और रोमांटिक भावनाओं को व्यक्त करने के लिए भी यह दिन खास रहेगा।

आज की आज की सीख : प्रेम तभी शांतिपूर्ण होता है जब उसमें क्षमा का भाव शामिल होता है।

मूलांक 7 
जिन लोगों का जन्म किसी 7, 16 या 25 को हुआ है उनका मूलांक 7 होता है। आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि और अंतर्ज्ञान के लिए है। खुद को शांत रखकर आप कठिन से कठिन परिस्थितों में स्वयं को समझ पाएंगे। आज का दिन लेखन, शोध और अध्यात्म के लिए श्रेष्ठ है। मानसिक तनाव से बचने के लिए आध्यात्मिक सहारा जरुर लें। रिश्तों में आज किसी के प्रति पूरी स्पष्टता प्राप्त होगी। ईमादारी से बातचीत आपके संबंधों में सुधार लाएगी। 

आज की आज की सीख : आपकी आत्मा तभी ठीक होती है जब आप अपनी भावनाओं को दबाना छोड़ देते हैं।

मूलांक 8

किसी भी जातक का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 होता है। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कूटनीति के साथ काम करने और वित्तीय मामलों को शांति से सुलझाने के लिए आज का दिन बहुत खास है। वर्क प्रेशर के मामले में खुद को इतना न दबाएं कि खुद का ध्यान ही भूल जाएं। आज का दिन भावनात्मक रुप से सुकून पाना है। 

आज की आज की सीख : भावनात्मक शांति भी सफलता का ही एक रूप है।

मूलांक 9

जिन लोगों का जन्म किसी भी 9, 18 या 27 तारीख को हुआ उनका मूलांक 9 होता है। आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है  क्योंकि आज की यूनिवर्सल ऊर्जा सीधे आपके स्वभाव खाएगी। प्रोजेक्ट्स को पूरा करने और संबंधों को सुधारने के लिए बेहतरीन दिन होगा। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में परहेज न करें। हेल्थ के प्रति सावधान रहें और नकारात्मकता से दूर रहे हैं। रिश्तों में आज का दिन हीलिंग का है। पुरानी पीड़ा को छोड़ने के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है। 

आज की सीख- हीलिंग तभी पूरी होती है जब आप दर्द की जगह क्षमा को चुनते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 के बाद Vaibhav Sooryavanshi को टीम इंडिया में शामिल करने पर BCCI का बड़ा बयान: सेक्रेटरी ने तोड़ी चुप्पी

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में बल्ले से तहलका मचाने वाले 15 वर्षीय 'वंडरकिड' वैभव सूर्यवंशी को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इस टीनएज सेंसेशन को सीनियर भारतीय टीम में बुलाए जाने की संभावनाओं पर बड़ा मुहर लगाया है। क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों की ओर से उठ रही मांगों का जवाब देते हुए सैकिया ने पुष्टि की है कि इस युवा खिलाड़ी को बहुत जल्द 'मेन इन ब्लू' (सीनियर भारतीय टीम) की जर्सी में देखा जा सकता है।
 

इसे भी पढ़ें: Share Market में गिरावट के बीच Rupee की दमदार वापसी, Dollar के मुकाबले 16 पैसे मजबूत

 
सूर्यवंशी ने क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। उनका IPL 2026 का सीज़न ज़बरदस्त रहा, जिसमें उन्होंने 16 मैचों में 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए, जिसमें 72 छक्के और 63 चौके शामिल थे। इस शानदार सीज़न के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े, जिसमें IPL में क्रिस गेल के 59 छक्कों का रिकॉर्ड भी शामिल है।

सूर्यवंशी इस शानदार सीज़न में T20 में 2000 रन बनाने वाले सबसे तेज़ खिलाड़ी और IPL में 1000 रन बनाने वाले सबसे तेज़ खिलाड़ी भी बने, और आखिर में उन्होंने कुल पाँच अवॉर्ड जीते। राजस्थान रॉयल्स के इस बल्लेबाज़ को श्रीलंका 'A' और अफ़गानिस्तान 'A' के खिलाफ़ होने वाली वन-डे ट्राई-सीरीज़ के लिए इंडिया 'A' की टीम में शामिल किया गया है। कई जगहों से उन्हें भारत की सीनियर टीम में शामिल करने की मांग उठ रही है, क्योंकि 'मेन इन ब्लू' जून के आखिर में अपने UK दौरे पर जाने वाले हैं, जहाँ वे अलग-अलग व्हाइट-बॉल सीरीज़ में आयरलैंड और इंग्लैंड का सामना करेंगे।

सूर्यवंशी को टीम में शामिल किए जाने की संभावना पर सैकिया की राय
इस बीच, सैकिया ने पुष्टि की कि BCCI के चयनकर्ता IPL 2026 में खिलाड़ियों पर नज़र रखे हुए हैं, और जल्द ही सूर्यवंशी को भारत की सीनियर टीम से पहली बार बुलावा आ जाएगा। "वैभव भारतीय क्रिकेट का एक नया 'वंडरकिड' है, और मुझे पूरा यकीन है कि आने वाले दिनों में वह पूरी दुनिया में धूम मचा देगा। हमारे सभी चयनकर्ता IPL टूर्नामेंट का हिस्सा हैं; हर कोई, सभी चयनकर्ता इन मैचों को बहुत बारीकी से देख रहे हैं, और ज़्यादातर मामलों में, वे मैच की जगह पर भी मौजूद रहते हैं," सैकिया ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया।
 

इसे भी पढ़ें: परीक्षा अनियमितताओं पर युवा कांग्रेस का देशव्यापी हल्लाबोल! शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग


"इसलिए, भारतीय टीम के UK दौरे के लिए होने वाली आगामी चयन बैठकों में, मुझे पूरा यकीन है कि चयनकर्ता वह सब कुछ करेंगे जो ज़रूरी है और जो वैभव के सबसे अच्छे हित में है, खासकर जिस तरह का प्रदर्शन उसने किया है। कई अन्य खिलाड़ियों ने भी बहुत शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन वैभव असाधारण है, और मैं बहुत खुश हूँ कि भगवान की कृपा से, इस मोड़ पर भारतीय क्रिकेट को एक नया 'वंडरकिड' मिला है, और वह बहुत जल्द ही सफलता की नई ऊँचाइयों को छू लेगा।"
 
For the latest scores, match updates, and in-depth coverage, explore Live Cricket Updates in Hindi on Prabhasakshi  
Tue, 02 Jun 2026 11:03:27 +0530

  Videos
See all

Jammu Kashmir Peacock Rescue Gose Viral | फंसे मोर को वन विभाग ने सुरक्षित निकाला #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T04:08:25+00:00

UP News | 'पति, पत्नी और वो' के चक्कर में हाई वोल्टेज ड्रामा | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T04:15:18+00:00

अभिनेत्री Raveena Tandon की मां के घर में चोरी | #shorts #viralnews #viralvideo #raveenatandon #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T04:08:23+00:00

Ghaziabad Surya Murder: AIMIM प्रवक्ता की किस बात पर भड़क गए अमन चोपड़ा? लगा दी क्लास | Asad Encounter #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T04:13:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers