खतरे में हैं 75 प्रतिशत से ज्यादा रीफ, ईएसए ने स्पेस से दिखाई खूबसूरत 'कोरल रीफ' की झलक
नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। समुद्री जीवन के रक्षक और आधार कोरल रिफ्स इकोसिस्टम के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इनके महत्व को रेखांकित करने के लिए हर साल (1 जून को) विश्व कोरल रीफ दिवस भी मनाया जाता है। यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ईएसए) और इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के एस्ट्रोनॉट्स ने स्पेस से ली खास तस्वीरें शेयर की हैं।
इसके साथ ही पृथ्वी की कक्षा से ली गई कोरल रीफ की आश्चर्यजनक तस्वीरों के जरिए उन्होंने इन नाजुक इकोसिस्टम को बचाने की अपील भी की है। कोरल रीफ समुद्र की सबसे खूबसूरत और महत्वपूर्ण रचनाओं में से एक हैं। ऊपर से देखने पर ये फिरोजी, नीले और हरे रंगों में चमकते नजर आते हैं।
एस्ट्रोनॉट्स ने बताया कि ये रीफ न सिर्फ बेहद सुंदर हैं बल्कि पर्यावरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण भी हैं। ये समुद्र तटों को तेज लहरों और कटाव से बचाते हैं, हजारों समुद्री प्रजातियों को आश्रय और भोजन देते हैं। सदियों में परत दर परत बनने वाले ये रीफ पूरे इकोसिस्टम का आधार होते हैं। लेकिन चिंता की बात यह है कि इनमें से 75 प्रतिशत से ज्यादा रीफ पहले ही खतरे में हैं। मानवीय गतिविधियां, प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और समुद्र के बढ़ते तापमान के कारण ये तेजी से नष्ट हो रहे हैं।
ईएस ने 9 कोरल रीफ सिस्टम की तस्वीरें साझा की हैं। इनमें शामिल हैं- फ्रेंच पोलिनेशिया का टुपाई और मौपिटी, ऑस्ट्रेलिया का ग्रेट बैरियर रीफ, मॉरिशस का सेंट-ब्रैंडन, बेलीज रीफ, किरिबाती का तरावा, टोंगा का टोंगाटापु, मालदीव का एरी एटोल और फिजी का विटी लेवु। ये तस्वीरें स्पेस से देखने पर और भी आकर्षक लगती हैं।
एस्ट्रोनॉट सोफी ने बताया कि स्पेस से साफ दिखता है कि समुद्री और तटीय जीवन के लिए ये इकोसिस्टम कितने जरूरी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर हमें जीवन को फलते-फूलते रखना है तो पृथ्वी के सभी इकोसिस्टम को बचाना होगा।
इसके लिए छोटे-छोटे कदम जैसे प्लास्टिक का कम उपयोग, समुद्री प्रदूषण रोकना और जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयास इन रंगीन रीफ्स को बचाने में मदद कर सकते हैं। कोरल रीफ न सिर्फ समुद्री जीवन का आधार हैं बल्कि लाखों लोगों की आजीविका भी हैं जो मछली पकड़ने और पर्यटन से जुड़े हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर समय रहते इन्हें बचाने के ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियां इनकी सुंदरता कभी नहीं देख पाएंगे।
--आईएएनएस
एमटी/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Bharat Bhhagya Viddhaata: 18 महीने तक हॉस्पिटल में थी स्मिता तांबे, एक्ट्रेस ने सुनाई नर्स से जुड़ी दिल छू लेने वाली कहानी
Bharat Bhhagya Viddhaata: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' सिर्फ एक मूवी नहीं, बल्कि उन लोगों की कहानी है जो वक्त आने पर आगे बढ़ते हैं, जिम्मेदारी उठाते हैं. लेकिन ये ही लोग अक्सर समाज की नजरों से ओझल रह जाते हैं. ये फिल्म उन आम लोगों को सलाम करती है, जो सही समय पर असाधारण बन जाते हैं. वहीं अब फिल्म की एक्ट्रेस स्मिता तांबे ने हाल ही में अपनी जिंदगी का एक ऐसा दौर याद किया, जिसने उनका भविष्य ही बदल दिया था.
18 महीने तक हॉस्पिटल में थी स्मिता तांबे
हाल ही में भारत भाग्य विधाता की कास्ट यानि कंगना रनौत, गिरिजा ओक, और स्मिता तांबे (Smita Tambe) ने सिद्धार्थ आलंबायन संग खास बातचीत की. इस दौरान स्मिता ने अपने जीवन के बेहद मुश्किल 18 महीनों के बारे में बात की, जब उन्हें अस्पताल जाना पड़ता था. उन दिनों को याद करते हुए स्मिता ने कहा- '18 महीने तक मैं अस्पताल में थी, आती-जाती रहती थी. उसी दौरान एक नर्स थी, सुगंधा, सुविधा हॉस्पिटल में, वो रोज सुबह 8 बजे आती थी. मैं अपने दर्द में डूबी रहती थी.'
मराठी गाने गाते हुए करती थी इलाज
स्मिता तांबे ने आगे कहा- 'धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ कि वो मुझे ठीक कर रही है, सिर्फ इलाज से नहीं, अपने तरीके से. सुगंधा हर दिन मराठी गाने गाते हुए मेरा इलाज करती थी, इंजेक्शन लगाती थी. वो आती थी, गाना गाती थी, इंजेक्शन देती थी, सलाइन लगाती थी. लेकिन उसने इस पूरी प्रक्रिया को मेरे लिए नॉर्मल बना दिया.' एक्ट्रेस ने बताया कि जहां बाकी लोग उनसे पूछते थे कि उनका पैर ठीक होगा या नहीं, वहीं सुगंधा ही अकेली थीं जो कहती थीं, तुम फिर से खूब अच्छा डांस करोगी.
ये भी पढ़ें- कंगना रनौत की 'Bharat Bhhagya Viddhaata' का मोशन पोस्टर आउट, देश के अनसंग हीरोज को दिया गया सलाम
एक्ट्रसे को कैसे मिला कॉन्फिडेंस?
डॉक्टर ने कहा था कि मेरा पैर आधा इंच छोटा हो सकता है. मम्मी को चिंता थी कि मैं डांस कर पाऊंगी या नहीं. डेढ़ महीने तक मुझे लगा कि इस नर्स को मुझसे कोई खास मतलब नहीं है. बाकी डॉक्टर प्यार से पूछते थे, लेकिन वो तो बस रोज नया गाना गाती थी. लेकिन फिर एक दिन उसने कहा- ‘मस्त नाचणार तू’ (तू बहुत अच्छा डांस करेगी)'. उस एक वाक्य ने मुझे कॉन्फिडेंस दिया. उस वक्त सबको लग रहा था कि मैं लंगड़ा कर चलूंगी, डांस नहीं कर पाऊंगी. लेकिन एक इंसान का ये कहना कि तुम अच्छा डांस करोगी. वो बहुत मायने रखता है.'
'भारत भाग्य विधाता' की स्टार कास्ट
वहीं, 'भारत भाग्य विधाता' की स्टार कास्ट की बात करे तो फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. ये फिल्म डॉ. जयंतीलाल गडा द्वारा प्रस्तुत की गई है और इसे Pen Studios, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशन्स ने मिलकर बनाया है, साथ में Eunoia Films LLP और Floating Rocks Entertainment Pvt. Ltd. का भी सहयोग है. ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़ें- 'तुम अभी नाबालिग हो और...', Gangster में कंगना रनौत के बोल्ड सीन्स देख ऐसा था पेरेंट्स का रिएक्शन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















