Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

अफगानिस्तान के खिलाफ कैसे हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड? जिसके साथ 13 जून से होगी ODI सीरीज

Virat Kohli Rohit Sharma Record Against Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से एकमात्र टेस्ट की शुरुआत होगी और इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून से खेला जाएगा, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली एक्शन में नजर आने वाले हैं. जाहिर तौर पर जब ये दोनों दिग्गज मैदान पर उतरेंगे तो हर किसी की नजरें इनपर टिकी होंगी, क्योंकि अब खेले जाने वाले वनडे मुकाबले अपकमिंग विश्व कप 2027 की तैयारी के लिहाज से काफी अहम होने वाले हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि विराट और रोहित के अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कैसे रिकॉर्ड हैं?

भारत-अफगानिस्तान के बीच पहली बार होगी ODI सीरीज?

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. ये पहला मौका होगा जब भारत और अफगानिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं खेली जाएगी. दोनों टीमें अब तक सिर्फ ICC वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसे मल्टी-नेशन टूर्नामेंटों में ही एक दूसरे से भिड़ी हैं. अब क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारत और अफगानिस्ता के बीच द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 13 जून से होगी. फैंस इस सीरीज के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इस सीरीज से रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम इंडिया में वापसी होगी. 

अफगानिस्तान के खिलाफ कैसे हैं विराट कोहली के रिकॉर्ड?

विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 2 पारियों में उन्होंने 122 की स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए हैं. दोनों ही मैचों में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 67 रनों का रहा. 

रोहित शर्मा के कैसे हैं अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड?

 रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 75 के औसत से 150 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक लगाया है और उनका हाईएस्ट स्कोर 150 रनों का रहा है.

IND VS AFG हेड टू हेड रिकॉर्ड

जैसा कि अब आप जान ही चुके हैं कि भारत और अफगानिस्तान के बीच कभी द्विपक्षीय वनडे सीरीज तो नहीं खेली गई है. मगर, ये दोनों टीमें आईसीसी इवेंट्स में भिड़ती हैं. हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो दोनों के बीच अब तक कुल 4 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 3 मैच अपने नाम किए. भारत ने एशिया कप 2014, वनडे वर्ल्ड कप 2019 और वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान को हराया था. वहीं एक मैच एशिया कप 2018 में टाई हुआ था.

ऐसी है भारत की वनडे टीम

भारतीय क्रिकेट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.

अफगानिस्तान वनडे टीम: हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया यू रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी.

यहां देखें भारत-अफगानिस्तान का शेड्यूल

तारीख दिन मुकाबला प्रारूप वेन्यू समय (भारतीय समयानुसार)
6–10 जून 2026 शनिवार–बुधवार भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टेस्ट महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ सुबह 9:30 बजे
13 जून 2026 शनिवार भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला दोपहर 1:30 बजे
17 जून 2026 बुधवार भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा वनडे भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ दोपहर 1:30 बजे
20 जून 2026 शनिवार भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई दोपहर 1:30 बजे

ये भी पढ़ें: Explainer: चैंपियन बनने के बाद किसके पास रहती है ट्रॉफी? जानिए इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी

Continue reading on the app

कैसे तय होता है स्पेस मिशन का मेन्यू, जानें स्पेस फ्लाइट लॉन्च से पहले एस्ट्रोनॉट्स क्यों करते हैं लंच?

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। स्पेस मिशन में भोजन केवल भूख मिटाने का साधन नहीं होता, बल्कि यह एस्ट्रोनॉट्स के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का भी अहम हिस्सा होता है। भारतीय वायुसेना के अधिकारी और एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने हाल ही में सोशल मीडिया पर स्पेस लर्निंग विद एसएचयूएक्स सीरीज के तहत बताया कि स्पेस मिशन का मेन्यू कैसे तय होता है।

ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्पेस लर्निंग विद एसएचयूएक्स सीरीज के तहत शुभांशु शुक्ला ने बताया कि स्पेस मिशन से पहले भोजन की विशेष टेस्टिंग की जाती है और लॉन्च से पहले लंच करने की परंपरा भी इसी का हिस्सा है।

शुभांशु शुक्ला ने बताया कि मानव अंतरिक्ष उड़ानों में आज भी एक पुरानी परंपरा कायम है। लॉन्च से पहले सभी एस्ट्रोनॉट्स लंच करते हैं। यह केवल भोजन करने की औपचारिकता नहीं, बल्कि मिशन की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जिससे अंतरिक्ष यात्री लंबी यात्रा के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार हो सकें।

शुभांशु शुक्ला के अनुसार, जब कोई एस्ट्रोनॉट कई सप्ताह या महीनों तक एक सीमित और बंद वातावरण में रहता है, तो भोजन उसके लिए केवल पोषण का स्रोत नहीं बल्कि भावनात्मक सहारा भी बन जाता है। अंतरिक्ष में एक जैसी दिनचर्या और सीमित माहौल के बीच पसंदीदा भोजन पृथ्वी की याद दिलाता है और मानसिक राहत प्रदान करता है।

इसी कारण स्पेस मिशन के लिए भोजन का चयन बेहद सावधानी से किया जाता है। उड़ान से पहले एस्ट्रोनॉट्स को 200 से अधिक खाने वाली चीजों का स्वाद चखना पड़ता है। इस प्रक्रिया को फूड टेस्टिंग कहा जाता है। हर खाद्य पदार्थ को एक हेडोनिक स्केल पर रेटिंग दी जाती है, जिससे यह तय किया जाता है कि कौन सा भोजन स्पेस मिशन के दौरान मेन्यू में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया सुनने में जितनी आसान लगती है, वास्तव में उतनी नहीं होती। लगातार सैकड़ों खाद्य पदार्थों का स्वाद लेने के बाद एस्ट्रोनॉट्स का पेट भर जाता है और अंतिम चरण में अच्छे भोजन को भी कम अंक मिल सकते हैं। ऐसे में भोजन का सही मूल्यांकन करना उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन जाता है।

शुभांशु ने बताया कि अंतरिक्ष में भोजन का स्वाद पृथ्वी से अलग महसूस होता है। माइक्रोग्रैविटी की वजह से शरीर के तरल पदार्थ सिर की ओर शिफ्ट हो जाते हैं, जिससे हल्की सर्दी जैसा एहसास होने लगता है। इसके कारण सूंघने की क्षमता प्रभावित होती है और स्वाद का अनुभव भी कम हो जाता है। यही वजह है कि पृथ्वी पर स्वादिष्ट लगने वाला भोजन अंतरिक्ष में अपेक्षाकृत फीका महसूस हो सकता है।

उन्होंने कहा कि इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए एस्ट्रोनॉट्स ऐसे खाद्य पदार्थ चुनते हैं जो उन्हें वास्तव में पसंद हों और जिनका स्वाद अंतरिक्ष में भी अच्छा लगे। उनके अनुसार, नाश्ते में ग्रेनोला और ओट्स उनके पसंदीदा विकल्पों में शामिल रहे हैं।

--आईएएनएस

एमटी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Bumrah-Rabada के सामने बेखौफ बैटिंग, Vaibhav Suryavanshi में Atul Vasan को दिखा 16 साल का Sachin

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अतुल वासन ने कहा कि उन्हें वैभव सूर्यवंशी में युवा सचिन तेंदुलकर की झलक दिखती है। उन्होंने कहा कि इस किशोर बल्लेबाज की परिपक्वता, साहस और बेखाफ रवैया उन्हें भारत के 1989 के पाकिस्तान दौरे के दौरान दिग्गज बल्लेबाज तेंदुलकर के शुरुआती दिनों की याद दिलाता है। सूर्यवंशी ने हाल में समाप्त हुए आईपीएल में अपनी विशेष छाप छोड़ी। वह 16 पारियों में 237.30 के प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर रहे। इस 15 वर्षीय इस खिलाड़ी ने जसप्रीत बुमराह, कैगिसो रबाडा और पैट कमिंस जैसे विश्व के कुछ शीर्ष गेंदबाजों के खिलाफ अपने बेखौफ रवैए से सबको प्रभावित किया।

वासन ने पीटीआई से कहा, ‘‘वह लाखों में एक है। वह विलक्षण प्रतिभा है। यह लड़का जिस तरह की परिपक्वता और दिलेरी दिखा रहा है, क्या आप उसकी कल्पना कर सकते हैं। वह मुझे 16 साल के सचिन तेंदुलकर की याद दिलाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘‘मैंने सचिन को देखा। मैंने (1989 के पाकिस्तान दौरे के दौरान) उनकी खेल को लेकर परिपक्वता और जोखिम उठाने का साहस देखा था। ईश्वर ने उन्हें (सूर्यवंशी) कौशल और ताकत के साथ तुरुप का इक्का होने का भी वरदान दिया है।’’ तेंदुलकर ने 1989 में 16 साल की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। पाकिस्तान की उस टीम में वसीम अकरम, वकार यूनिस, अब्दुल कादिर और इमरान खान जैसे दिग्गज गेंदबाज शामिल थे जिनका तेंदुलकर ने डटकर सामना किया था।

वासन ने कहा, ‘‘उसे (सूर्यवंशी) अभी लंबा सफर तय करना है। मुझे उम्मीद है कि सचिन की तरह उसके लिए भी सब कुछ सहजता से आगे बढ़ेगा। ईश्वर ने उन्हें विशेष प्रतिभा से नवाजा है।’’ इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि सूर्यवंशी को उचित मार्गदर्शन की जरूरत है तथा उन्हें केवल टी20 विशेषज्ञ नहीं माना जाना चाहिए और एक संपूर्ण क्रिकेटर के रूप में उनका विकास होना चाहिए। वासन ने कहा, ‘‘मुझे बस इस बात की चिंता है कि क्या उसे टेस्ट क्रिकेट की कड़ी चुनौती का सामना करने के लिए उचित मार्गदर्शन मिल रहा है। उसके पास खेल की समझ है। लेकिन क्या उसके पास सिर्फ छक्के लगाने से बढ़कर भी कोई कौशल है।’’

दिल्ली के पूर्व कप्तान ने आगाह किया कि इस युवा खिलाड़ी पर उनके करियर के शुरू में ही रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीदों का बोझ डालना उचित नहीं है। वासन ने कहा, ‘‘उस पर रिकॉर्ड तोड़ने का बोझ डालना सही नहीं होगा। उसे रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोचना चाहिए और न ही उसे इस बारे में सोचने के लिए मजबूर किया जाना चाहिए। उसे तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली जैसा संपूर्ण खिलाड़ी बनने की कोशिश करनी चाहिए।

Tue, 02 Jun 2026 16:25:06 +0530

  Videos
See all

Ayodhya में बनेगी इक्ष्वाकु वंश गैलरी, श्रीराम वंश का इतिहास होगा डिजिटल | Shri Ram Katha Museum #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T11:15:49+00:00

Amruta Fadnavis Drive an auto-rickshaw: CM Fadnavis की पत्नी अमृता बनीं ऑटो ड्राइवर! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T11:11:05+00:00

Andhra Pradesh News : लड़की को बचाने उतरे, खुद डूब गए पांचों! ! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T11:14:16+00:00

Goonj: Ghaziabad Surya Case | CM Yogi Action | Asad Encounter | Bakrid | UP Police Encounter | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T11:13:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers