Responsive Scrollable Menu

JoSAA Counselling 2026: IIT में एडमिशन का सुनहरा मौका, आज से शुरू हुई जोसा काउंसलिंग की प्रक्रिया, जानें पूरा प्रोसेस

JoSAA Counselling 2026: देश के मशहूर इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट आने के साथ ही अब एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने काउंसलिंग की प्रक्रिया आज यानी 02 जून को जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शाम 05 बजे से शुरू होगी. JoSAA काउंसलिंग के जरिए छात्र IIT, NIT, IIIT और अन्य संस्थानों में एडमिशन ले सकते हैं. 

कितने चरणों में होगी काउंसलिंग? 

JoSAA काउंसलिंग कुल 6 राउंंड में आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर अपनी पसंद के कॉलेज व ब्रांच भरने होंगे. पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 13 जून को जारी किया जाएगा. इसके बाद चयनित छात्रों को सीट स्वीकार करने, दस्तावेज और आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

जेईई एडवांस्ड 2026 में दिल्ली जोन का शानदार प्रदर्शन

इस साल जेईई एडवांस्ड में दिल्ली जोन के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की. वह देश के टॉपर बने हैं. वहीं लड़कियों में आरोही देशपांडे ने अच्छे अंक प्राप्त करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया. मेरिट लिस्ट में दिल्ली जोन के कई छात्रों ने शानदार रैंक हासिल की है. अब ये सभी सफल उम्मीदवार JoSAA Counselling के माध्यम से देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए भाग लेंगे.

कितने सीटों पर होगा एडमिशन? 

इस साल JoSAA के जरिए देशभर के कई मशहूर संस्थानों में एडमिशन दिया जाएगा. कुल मिलाकर 63 हजार से ज्यादा सीटें उपलब्ध हैं जिनमें

  • IITs : 18,160 सीटें
  • NITs : 24,525 सीटें
  • IIITs : 9,940 सीटें
  • GFTIs : 10,228 सीटें

इन सीटों के लिए 23 IIT, 32 NIT, 26 IIIT और 47 GFTI संस्थान काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

IIT में प्रवेश के लिए केवल वे उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने JEE Advanced 2026 में रैंक प्राप्त की है. वहीं NIT, IIIT और अन्य संस्थानों में दाखिले के लिए JEE Main के आधार पर तय की जाएगी. इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए 12वीं कक्षा में कम से कम 75 प्रतिशत अंक होना जरूरी है. अभ्यर्थी अपने बोर्ड के टॉप 20 पर्सेंटाइल में भी शामिल हो सकते हैं.

पहले से तैयार रखें ये दस्तावेज

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • JEE Main या JEE Advanced एडमिट कार्ड
  • प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मेडिकल सर्टिफिकेट
  • कैंसिल चेक की स्कैन कॉपी

OBC-NCL और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 1 अप्रैल 2026 के बाद जारी किया गया प्रमाण पत्र जमा करना होगा.

ऐसे तय होगी सीट

सीट अलॉटमेंट पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा. उम्मीदवार की रैंक, कैटेगरी, चुना गया संस्थान, पसंदीदा ब्रांच और उपलब्ध सीटों को ध्यान में रखते हुए सीट आवंटित की जाएगी. पूरी प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, मॉक सीट अलॉटमेंट, फाइनल सीट अलॉटमेंट, सीट एक्सेप्टेंस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसे चरण शामिल होंगे. जो उम्मीदवार देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश का सपना देख रहे हैं, उनके लिए JoSAA Counselling बेहद महत्वपूर्ण अवसर है. इसलिए सभी अभ्यर्थियों को समय पर रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग पूरी करने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़ें: CBSE 12th Re-evaluation: 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर! री-इवैल्यूएशन का लिंक आज हुआ एक्टिव, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

Continue reading on the app

अफगानिस्तान के खिलाफ कैसे हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड? जिसके साथ 13 जून से होगी ODI सीरीज

Virat Kohli Rohit Sharma Record Against Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से एकमात्र टेस्ट की शुरुआत होगी और इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून से खेला जाएगा, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली एक्शन में नजर आने वाले हैं. जाहिर तौर पर जब ये दोनों दिग्गज मैदान पर उतरेंगे तो हर किसी की नजरें इनपर टिकी होंगी, क्योंकि अब खेले जाने वाले वनडे मुकाबले अपकमिंग विश्व कप 2027 की तैयारी के लिहाज से काफी अहम होने वाले हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि विराट और रोहित के अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कैसे रिकॉर्ड हैं?

भारत-अफगानिस्तान के बीच पहली बार होगी ODI सीरीज?

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. ये पहला मौका होगा जब भारत और अफगानिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं खेली जाएगी. दोनों टीमें अब तक सिर्फ ICC वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसे मल्टी-नेशन टूर्नामेंटों में ही एक दूसरे से भिड़ी हैं. अब क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारत और अफगानिस्ता के बीच द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 13 जून से होगी. फैंस इस सीरीज के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इस सीरीज से रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम इंडिया में वापसी होगी. 

अफगानिस्तान के खिलाफ कैसे हैं विराट कोहली के रिकॉर्ड?

विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे मैच खेले हैं, जिसकी 2 पारियों में उन्होंने 122 की स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए हैं. दोनों ही मैचों में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 67 रनों का रहा. 

रोहित शर्मा के कैसे हैं अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड?

 रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 75 के औसत से 150 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक लगाया है और उनका हाईएस्ट स्कोर 150 रनों का रहा है.

IND VS AFG हेड टू हेड रिकॉर्ड

जैसा कि अब आप जान ही चुके हैं कि भारत और अफगानिस्तान के बीच कभी द्विपक्षीय वनडे सीरीज तो नहीं खेली गई है. मगर, ये दोनों टीमें आईसीसी इवेंट्स में भिड़ती हैं. हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो दोनों के बीच अब तक कुल 4 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 3 मैच अपने नाम किए. भारत ने एशिया कप 2014, वनडे वर्ल्ड कप 2019 और वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान को हराया था. वहीं एक मैच एशिया कप 2018 में टाई हुआ था.

ऐसी है भारत की वनडे टीम

भारतीय क्रिकेट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.

अफगानिस्तान वनडे टीम: हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया यू रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी.

यहां देखें भारत-अफगानिस्तान का शेड्यूल

तारीख दिन मुकाबला प्रारूप वेन्यू समय (भारतीय समयानुसार)
6–10 जून 2026 शनिवार–बुधवार भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टेस्ट महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ सुबह 9:30 बजे
13 जून 2026 शनिवार भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला दोपहर 1:30 बजे
17 जून 2026 बुधवार भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा वनडे भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ दोपहर 1:30 बजे
20 जून 2026 शनिवार भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई दोपहर 1:30 बजे

ये भी पढ़ें: Explainer: चैंपियन बनने के बाद किसके पास रहती है ट्रॉफी? जानिए इससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी

Continue reading on the app

  Sports

Sairaj Bahutule: कोमा में गए, मौत को मात दी, टीम इंडिया के नए कोच साईराज बहुतुले की गजब कहानी

भारतीय क्रिकेट टीम में नए स्पिन बॉलिंग कोच की एंट्री हुई है. साईराज बहुतुले को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. वो न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच से पहले टीम से जुड़े हैं. Tue, 02 Jun 2026 14:27:09 +0530

  Videos
See all

Asad Encounter: एनकाउंटर में 'धर्म', UP में सियासत गर्म | UP Encounter News | Surya Chauhan |CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T09:45:11+00:00

Yogi on Cow National Animal: गाय पर योगी का बयान...विपक्ष परेशान! Yogi Adityanath | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T09:41:31+00:00

Captain's romantic proposal after receiving flying wings goes viral | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T09:38:06+00:00

Ghaziabad Surya Murder: एनकाउंटर होने के बावजूद अपराध में कमी नहीं? पूर्व DGP ने दिया जवाब #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-02T09:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers