Punjab News: पंजाब में एचपीसीएल करेगा निवेश, रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस परियोजनाओं को मिलेगा बढ़ावा
Punjab News: पंजाब की धरती पर औद्योगिक विकास की एक नई कहानी लिखने की तैयारी पूरी हो चुकी है. राज्य में निवेश और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी एचपीसीएल ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है. कंपनी पंजाब के भीतर रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अपने पैर पसारने जा रही है. इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और एचपीसीएल के चेयरमैन विकास कौशल के बीच एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस मुलाकात में राज्य के विकास और युवाओं को मिलने वाले रोजगार को लेकर कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी है. मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि पंजाब का माहौल उद्योगों के लिए पूरी तरह अनुकूल है.
मजबूत बुनियादी ढांचा और सरकारी नीतियां
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की मजबूत औद्योगिक नीति और बेहतर बुनियादी ढांचे का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लगातार ऐसे प्रयास कर रही है जिससे देश और दुनिया के बड़े उद्योगपति पंजाब का रुख करें. पंजाब की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और प्रमुख बंदरगाहों से बहुत अच्छी तरह जुड़ा हुआ है. इसके अलावा राज्य में कुशल कामगारों की कोई कमी नहीं है. सरकार ने निवेशकों की सुविधा के लिए फास्ट ट्रैक सिंगल विंडो सिस्टम तैयार किया है, जिसके जरिए उद्योगों को हर तरह की मंजूरी बहुत ही कम समय में मिल जाती है.
कृषि अवशेषों से बनेगी ऊर्जा
इस पूरी योजना में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका एचपीसीएल मित्तल एनर्जी लिमिटेड निभाने जा रही है. कंपनी पंजाब में बायोगैस और बायोफ्यूल से जुड़े नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर रही है. बठिंडा में मौजूद परियोजना में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके कृषि अवशेषों यानी पराली से बेहतरीन उत्पाद बनाए जा रहे हैं. बड़ी बात यह है कि एचपीसीएल राज्य में दस बायोगैस प्लांट लगाने पर काम कर रही है, जिसमें से पांच प्लांट ने काम करना शुरू भी कर दिया है. इससे किसानों को अपनी पराली और कृषि कचरे का सही दाम मिलेगा, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा.
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी ताकत
इस नए निवेश से पंजाब की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई मजबूती मिलने की उम्मीद है. जब गांवों के पास बायोगैस प्लांट लगेंगे तो वहां के स्थानीय युवाओं को सीधे तौर पर काम मिलेगा. मुख्यमंत्री ने एचपीसीएल के अधिकारियों को भरोसा दिया है कि राज्य सरकार इस पूरे प्रोजेक्ट में उनका पूरा साथ देगी और किसी भी स्तर पर काम को रुकने नहीं दिया जाएगा. इस बैठक में मुख्य सचिव केएपी सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. रवि भगत और उद्योग सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह सहित कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने पंजाब के आर्थिक विकास को गति देने के लिए अपनी सहमति दी.
यह भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी सहारा, इन मरीजों को बिना आर्थिक बोझ के मिल रहा उपचार
वैभव सूर्यवंशी इतना रन बनाकर भी इस खास लिस्ट से रह गए दूर, जिसकी कम हुई चर्चा वो निकला आगे
Most Fifties in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम कर लिया है. इस सीजन एक पारी में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा रन से लेकर एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी टूटा. राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप को अपने नाम किया. वैभव ने इस सीजन कई रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचा, लेकिन वो एक लिस्ट में पीछे रह गए. हम बात कर रहे हैं आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के बारे में...
आईपीएल में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में टॉप पर रहे साई सुदर्शन
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन टॉप पर मौजूद रहे. वहीं सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में साई सुदर्शन तीसरे नंबर पर रहे. उन्होंने इस सीजन कुल 17 मैचों की 17 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 722 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं. सुदर्शन 45.12 की औसत और 157.98 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए.
Leading the charts for half-centuries with full heart ???? pic.twitter.com/jeuhH62gzL
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) June 1, 2026
शुभमन गिल दूसरे नंबर पर मौदूद
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं. गिल ने 16 मैच की 16 पारियों में 45.75 की औसत और 163.02 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 732 रन अपने नाम किए और इस सीजन दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. आईपीएल 2026 में शुभमन गिल ने एक शतक और 6 अर्धशतक लगाए.
What a season, Skipper! Always proud of you ???? pic.twitter.com/msJlhres4k
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 31, 2026
तीसरे नंबर पर रहे हेनरिक क्लासेन
सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर रहे. क्लासेन ने 15 मैचों की 15 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 624 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकला. उनका हाईस्कोर 69 रहा है. वहीं क्लासेन ने 48.00 की औसत और 160.00 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.
ईशान किशन भी इस लिस्ट में शामिल
ईशान किशन ने भी आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए खुब धमाल मचाया. ईशान इस सीजन सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे. ईशान ने 15 मैचों की 15 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 602 रन अपने नाम किए. इस दौरान ईशान ने 6 अर्धशतक लगाए. उनका हाईस्कोर 91 रन रहा. उन्होंने 40.13 की औसत और 182.42 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की.
टॉप-5 में मौजूद रहे ध्रुव जुरेल
राजस्थान रॉयल्स के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल आईपीएल में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में पांचवे नंबर पर मौजूद रहे. उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 36.78 की औसत और 154.65 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कुल 515 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकला. जुरेल का हाईस्कोर 81 रन रहा.
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच क्या पहली बार खेला जाएगा ODI सीरीज? जानें कैसा है हेड टू हेड रिकार्ड
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















