Responsive Scrollable Menu

Iran US War: सीजफायर के बीच फिर बढ़ी टेंशन, ईरान ने US MQ-1 को मार गिराया तो अमेरिका ने ईरानी रडार और ड्रोन कमांड साइट पर किए ताबड़तोड़ हमले

अमेरिका ने ईरान के दक्षिणी इलाके में रडार और ड्रोन कमांड साइट्स पर हमले किए है। CENTCOM के मुताबिक, यह MQ-1 ड्रोन गिराए जाने के बाद आत्मरक्षा में किया गया। ईरान ने दावा किया कि ड्रोन उसके हवाई क्षेत्र में घुसा था।

Continue reading on the app

CM विजय बोले- DMK-AIADMK को सूट पहनने से दिक्कत क्यों:मेरी पॉलिटिक्स भी सूट की तरह ब्लैक एंड व्हाइट; मैं मुख्यमंत्री नहीं, सेवक हूं

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह में सूट पहनने को लेकर उठे सवालों का जवाब दिया। उन्होंने पूछा कि DMK और AIADMK को उनके सूट पहनने पर आपत्ति क्यों है। विजय ने कहा, "मेरी राजनीति भी मेरे सूट की तरह ब्लैक एंड व्हाइट होगी। ये रंग साफ सोच और बिना किसी भ्रम के फैसले लेने का संदेश देते हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद को मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि जनता का पहला सेवक मानते हैं। हॉर्स-ट्रेडिंग के आरोपों को खारिज किया विजय ने विपक्ष के हॉर्स-ट्रेडिंग के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद दोनों द्रविड़ दल DMK और AIADMK ने सत्ता हासिल करने के लिए हॉर्स-ट्रेडिंग की कोशिशें की थीं। विजय ने आरोप लगाया कि DMK की पारिवारिक राजनीति उसकी चुनावी हार का बड़ा कारण बनी। उन्होंने कहा कि जनता अब नई राजनीति चाहती है और TVK उसी उम्मीद का प्रतिनिधित्व कर रही है। विजय की स्पीच की 5 बातें… तिरुचिरापल्ली के वोटरों को दिया धन्यवाद विजय ने तिरुचिरापल्ली ईस्ट विधानसभा के वोटर का आभार जताया। हालांकि चुनाव जीतने के बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा देकर चेन्नई की पेरम्बूर सीट अपने पास रखी है, लेकिन उन्होंने कहा कि तिरुचिरापल्ली के लोग हमेशा उनके दिल के करीब रहेंगे। विजय ने कहा- लोग मुझे पेरम्बूर का विधायक कहते हैं, लेकिन तिरुचिरापल्ली के लोगों से मेरा भावनात्मक रिश्ता है। चुनाव में TVK की बड़ी जीत 23 अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK ने 108 सीटें जीतीं। विजय ने दो सीटों- पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट से चुनाव लड़ा था और दोनों जगह जीत हासिल की थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट छोड़ दी और पेरम्बूर सीट अपने पास रखी। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… विजय तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने:शपथ लेते वक्त स्पीच देने लगे तो राज्यपाल ने टोका; पहला ऑर्डर 200 यूनिट फ्री बिजली का तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने रविवार सुबह 10.15 बजे तमिल में शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Rajat Patidar का बड़ा कारनामा, Dhoni-Rohit के Club में मारी एंट्री, RCB को फिर बनाया चैंपियन

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार रात जश्न का माहौल देखने को मिला, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। जीत के बाद मैदान में मौजूद हजारों दर्शकों की तालियों और नारों के बीच कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी टीम की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और इसे पूरे सत्र की मेहनत का परिणाम बताया।

बता दें कि बेंगलुरु ने पिछले वर्ष भी अहमदाबाद में ही अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। इसके बाद 2026 में लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर टीम ने एक नया इतिहास रच दिया है। गौरतलब है कि आईपीएल इतिहास में लगातार दो खिताब जीतने वाली टीमों की सूची में अब बेंगलुरु का नाम भी शामिल हो गया। इससे पहले केवल मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ही यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने बेंगलुरु के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में बेंगलुरु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में विराट कोहली की अहम भूमिका रही, जिन्होंने नाबाद 75 रन की मैच जिताऊ पारी खेली और टीम को दो ओवर शेष रहते लक्ष्य तक पहुंचाया।

खिताब जीतने के बाद रजत पाटीदार ने सामाजिक माध्यम पर केवल चार शब्द लिखकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, "ई साला कप नमदु"। यह नारा वर्षों से बेंगलुरु के समर्थकों के बीच लोकप्रिय रहा है और अब लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के बाद इसकी चर्चा फिर तेज हो गई है।

मैच के बाद पाटीदार ने कहा कि पिछले वर्ष टीम पर खिताब जीतने का काफी दबाव था, लेकिन इस बार परिस्थितियां अलग थीं। उनके अनुसार बेंगलुरु ने पूरे सत्र में शानदार क्रिकेट खेली और अधिकांश मुकाबलों में विरोधी टीमों पर दबदबा बनाए रखा। इसी वजह से खिलाड़ियों के भीतर आत्मविश्वास भी काफी मजबूत था और उन्हें विश्वास था कि टीम खिताब बचाने में सफल रहेगी।

कप्तानी को लेकर पूछे गए सवाल पर पाटीदार ने कहा कि भले ही वह मैदान पर ज्यादा भावनाएं व्यक्त नहीं करते हों, लेकिन खेल की परिस्थितियों को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने टीम प्रबंधन और खिलाड़ियों द्वारा मिले सहयोग को अपनी सफलता का महत्वपूर्ण कारण बताया।

विराट कोहली को लेकर पाटीदार ने विशेष रूप से कहा कि उनके बारे में शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि कोहली लगातार बड़े प्रदर्शन करते हैं और टीम के युवा खिलाड़ी मैदान के अंदर और बाहर उनसे सीखने की कोशिश करते हैं। पाटीदार के अनुसार कोहली का अनुभव और मार्गदर्शन पूरी टीम के लिए बेहद मूल्यवान साबित हुआ है।

गौरतलब है कि विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे सत्र में 675 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे हैं। वहीं रजत पाटीदार लगातार दो आईपीएल खिताब जीतने वाले केवल तीसरे कप्तान बन गए हैं। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ही अपनी टीमों को लगातार दो बार चैंपियन बना चुके हैं। 
Mon, 01 Jun 2026 20:59:58 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi: हर बार छात्रों को ही परीक्षा क्यों देनी पड़ती है ? | NEET-UG Paper Leak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T16:45:20+00:00

Shorts | खौफनाक आंधी में उड़ा भारी भरकम झूला #kashmir #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T16:39:27+00:00

AAJTAK 2 | चाचा ने अपने 1.5 वर्षीय भतीजे के साथ की हैवानियत, पटक-पटक कर ले ली जान! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T16:40:02+00:00

CM पर सवाल, सड़कों पर प्रदर्शन! DIGP IPS Tumme Amo ने खोले कई राज | Exclusive | Arunachal Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T16:40:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers