A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी इतना रन बनाकर भी इस खास लिस्ट से रह गए दूर, जिसकी कम हुई चर्चा वो निकला आगे

Most Fifties in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम कर लिया है. इस सीजन एक पारी में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा रन से लेकर एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी टूटा. राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप को अपने नाम किया. वैभव ने इस सीजन कई रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचा, लेकिन वो एक लिस्ट में पीछे रह गए. हम बात कर रहे हैं आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के बारे में...

आईपीएल में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में टॉप पर रहे साई सुदर्शन

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन टॉप पर मौजूद रहे. वहीं सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में साई सुदर्शन तीसरे नंबर पर रहे. उन्होंने इस सीजन कुल 17 मैचों की 17 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 722 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं. सुदर्शन 45.12 की औसत और 157.98 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. 

शुभमन गिल दूसरे नंबर पर मौदूद

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं. गिल ने 16 मैच की 16 पारियों में 45.75 की औसत और 163.02 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 732 रन अपने नाम किए और इस सीजन दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. आईपीएल 2026 में शुभमन गिल ने एक शतक और 6 अर्धशतक लगाए. 

तीसरे नंबर पर रहे हेनरिक क्लासेन

सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर रहे. क्लासेन ने 15 मैचों की 15 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 624 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकला. उनका हाईस्कोर 69 रहा है. वहीं क्लासेन ने 48.00 की औसत और 160.00 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. 

ईशान किशन भी इस लिस्ट में शामिल

ईशान किशन ने भी आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए खुब धमाल मचाया. ईशान इस सीजन सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे. ईशान ने 15 मैचों की 15 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 602 रन अपने नाम किए. इस दौरान ईशान ने 6 अर्धशतक लगाए. उनका हाईस्कोर 91 रन रहा. उन्होंने 40.13 की औसत और 182.42 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. 

टॉप-5 में मौजूद रहे ध्रुव जुरेल

राजस्थान रॉयल्स के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल आईपीएल में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में पांचवे नंबर पर मौजूद रहे. उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 36.78 की औसत और 154.65 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कुल 515 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकला. जुरेल का हाईस्कोर 81 रन रहा.

यह भी पढ़ें:  IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच क्या पहली बार खेला जाएगा ODI सीरीज? जानें कैसा है हेड टू हेड रिकार्ड

Continue reading on the app

Jharkhand News: सड़कों पर उतरे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक बार फिर अपने औचक निरीक्षण को लेकर चर्चा में हैं. रविवार (31 मई) शाम वह अचानक रांची की सड़कों पर निकल पड़े और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने भी उनके इस निरीक्षण की पुष्टि की है. CMO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मुख्यमंत्री जनता की समस्याओं को करीब से समझने के लिए खुद सड़कों पर उतरे हैं. इससे पहले भी वह दिसंबर 2025 और अप्रैल 2026 में इसी तरह का औचक निरीक्षण कर चुके हैं.

कांटा टोली चौक पर दिखाई सख्ती

रविवार शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने कांके रोड स्थित आवास से बिना किसी पूर्व सूचना के निकल पड़े. वह सीधे रांची के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक कांटा टोली चौक पहुंच गए. वहां ट्रैफिक व्यवस्था को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाई. मुख्यमंत्री ने अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई करने और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए. उनके अचानक पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हलचल मच गई और ट्रैफिक पुलिस को तुरंत अलर्ट किया गया.

प्रशासनिक अमले में बढ़ी सक्रियता

मुख्यमंत्री के निरीक्षण का असर अगले ही दिन देखने को मिला. सोमवार (1 जून) को रांची के एसएसपी राकेश रंजन खुद शहर की सड़कों पर नजर आए. उन्होंने मेन रोड का दौरा कर अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक को सुचारु बनाने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए.

ट्रैफिक व्यवस्था पर सीएम का खास फोकस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार इस बात पर जोर देते रहे हैं कि रांची की ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हो. उनका मानना है कि यातायात प्रबंधन में थोड़ी सी लापरवाही भी आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है. यही वजह है कि वह समय-समय पर खुद सड़कों पर उतरकर हालात का जायजा लेते हैं.

यह भी पढ़ें- झारखंड में मुखबिरों को मिलेगा 2 लाख का बंपर इनाम, सोरेन कैबिनेट का बड़ा फैसला

Continue reading on the app

  Sports

Serena Williams Comeback: सेरेना विलियम्स ने 44 साल की उम्र में सबको चौंकाया, संन्यास से वापसी की घोषणा

पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने चार साल के बाद फिर से वापसी करने का ऐलान किया है. 44 साल की उम्र में वो टेनिस कोर्ट पर फिर से उतरने के लिए तैयार हैं. उन्होंने 2022 में आखिरी बार यूएस ओपन में खेला था. लगभग चार साल बाद 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन किसी चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी. Mon, 1 Jun 2026 22:05:49 +0530

  Videos
See all

Shweta Singh Death Mystery Update: श्वेता सिंह का पति अचानक क्या करने लगा? | Lucknow | News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T18:10:26+00:00

Iran America Conflict: हॉर्मुज से भारत के लिए गुड न्यूज़, नहीं रुकेगी सप्लाई ? | LPG | Trump | IRGC #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T18:15:07+00:00

ACB ने गुजरात में रिश्वतखोर बिजली निरीक्षक अश्विन बी चौधरी के ठिकानों से करोड़ों बरामद! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T18:15:21+00:00

Vardaat With Shams Tahir Khan: Twisha Sharma Death Case को Dummy Trial | Giribala | Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T18:11:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once