विराट कोहली से भुवनेश्वर कुमार तक... जानिए RCB के चैंपियन बनने के बाद किसने क्या कहा और किसे दिया क्रेडिट
IPL 2026 RCB Won Second IPL Trophy: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल मैच खेला गया. इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी ने खिताबी जीत दर्ज कर ली है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने 155 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया, जिसे बोल्ड आर्मी ने 18 ओवर में हासिल कर लिया और 5 विकेट से खिताबी मुकाबले को जीत लिया है. इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल में बैक टू बैक 2 ट्रॉफी जीतने वाली महज तीसरी टीम बन गई है. उनसे पहले मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ही ऐसा कर सकी थीं. आइए जानते हैं कि खिताबी जीत पर आरसीबी के खिलाड़ियों ने क्या-क्या कहा...
विराट कोहली ने क्या कहा?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बैक टू बैक 2 ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली ने कहा, "मैंने कुछ खिलाड़ियों से कहा कि पिछले साल जैसा दबाव नहीं दिख रहा है. आज रात खिलाड़ियों का संयम साफ झलक रहा था. ब्रेक के बाद हमें कुछ हार मिलीं, लेकिन हम शीर्ष पर रहना चाहते थे. मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत ने हमें बहुत आत्मविश्वास दिया. ऐसे साथियों का साथ होना जहां आपको यह महसूस न हो कि टीम के लिए अकेले आपको ही आगे आना है, वाकई अद्भुत है."
BACK-2-BACK IPL WINNING CAPTAIN. ⭐️⭐️ pic.twitter.com/Kibw9hZEtF
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 31, 2026
भुवनेश्वर कुमार ने दिया दिल जीतने वाला बयान
भुवनेश्वर कुमार: "हां, ट्रॉफी सबसे महत्वपूर्ण है. मैं इसे पर्पल कैप से भी बदलना चाहूंगा. सीजन अच्छा रहा, इसके लिए पहले से काफी योजना बनाई गई थी. विकेट लेने से आत्मविश्वास बढ़ता है. किसी बड़े मैच में उतरने से पहले पिछली जीत से आत्मविश्वास मिलता है. हम अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर थे और हमें इसी की जरूरत थी."
जोश हेजलवुड ने भुवनेश्वर कुमार की जमकर की तारीफ
जोश हेजलवुड ने कहा, यह जीत वाकई शानदार है. पिछले साल हमें पहली जीत के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था. भुवनेश्वर कुमार लगभग हर मैच में शुरुआत में विकेट लिए, इसलिए यह बहुत अच्छा है. मुझे लगता है कि फ्रेंचाइजी ने बहुत ही शानदार टीम बनाई है. बेहतरीन सपोर्ट स्टाफ. हर तीन साल में टीम बदलने पर इतनी जल्दी ऐसा माहौल बनाना मुश्किल होता है.
????.????.????.????.????.????.????.????.???? ????????@RCBTweets have done it again ❤️#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/ww2zB98Xb8
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
जितेश शर्मा ने क्या कहा?
जितेश शर्मा ने कहा, "हम बचाव नहीं कर रहे हैं, हम अटैक कर रहे हैं और कुछ हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. हमारा मकसद खिताब बचाना नहीं था. मैनेजमेंट को क्रेडिट जाता है, जिस तरह से उन्होंने हमें आगे बढ़ाया, जिस तरह से उन्होंने मेरा साथ दिया जब मैं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा था. इससे आपको बहुत भरोसा मिलता है; आप जानते हैं कि वे आपका साथ देंगे और आप भी उन्हें कुछ देना चाहते हैं. हम मजबूत थे, लेकिन हमने एक समय में एक ही मैच पर ध्यान केंद्रित किया, हमने विरोधियों के बारे में नहीं सोचा, हम बस अपनी प्रक्रिया पर टिके रहे. उम्मीद है, हमें तीसरा खिताब मिलेगा."
The man who loves winning trophies ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
Krunal Pandya soaking it all in ????#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/RwHPYoB7hz
क्रुणाल पांड्या ने सपोर्ट स्टाफ को दिया क्रेडिट
क्रुणाल पंड्या ने खिताबी जीत के बाद कहा, "इसमें कोई शक नहीं, सब कुछ खास है. यह बच्चों के होने जैसा है, आईपीएल खिताब जीतना भी आसान नहीं होता, इसलिए मेरे लिए सब कुछ खास है. इसका सबसे अधिक श्रेय सपोर्टिंग स्टाफ को जाता है, मो बोबाट, एंडी फ्लावर, डीके, मालोलन. जीत का आधा क्रेडिट नीलामी को जाता है और हमने अच्छा प्रदर्शन किया, मुझे खुशी है कि हमने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीती. 18 साल का इंतजार, लगातार दो ट्रॉफी, यह खास है और समर्थकों ने हमारा साथ दिया है. साथ ही विराट कोहली को भी, जिन्होंने 18 साल इंतजार किया और अब लगातार दो खिताब जीते."
ये भी पढ़ें: ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 क्रिकेटर, नंबर-1 पर है सबका फेवरेट बल्लेबाज
Who Won Yesterday's IPL Match, 31 May 2026: RCB vs GT कल का मैच कौन जीता? IPL Final मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Who Won IPL Final Match: आईपीएल 2026 फाइनल में विराट कोहली ने कितने रन बनाकर आरसीबी को जीत दिलाई? गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में कितना स्कोर बनाया और उनकी ओर से सबसे ज्यादा रन किसने बनाए? लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतकर आरसीबी ने कौन सा ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews




















