Responsive Scrollable Menu

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग KISS देकर ऐसे मनाया RCB की जीत का जश्न, वायरल हुआ सेलिब्रेशन

Virat Kohli Anushka Sharma Flying Kiss Celebration: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल मैच खेला गया. इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी ने खिताबी जीत दर्ज कर ली है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने 155 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया, जिसे बोल्ड आर्मी ने 18 ओवर में हासिल कर लिया और 5 विकेट से मुकाबले को जीत लिया है. इस जीत के बाद विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा का सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

विराट कोहली का फ्लाइंग किस वाला सेलिब्रेशन वायरल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस को हराकर बैक टू बैक दूसरी ट्रॉफी उठा ली है. इधर मैदान पर विराट कोहली ने अपनी टीम को चैंपियन बनाया और उसके बाद जो सेलिब्रेशन किया, उसने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया. दरअसल, विराट कोहली ने मैच खत्म करने के तुरंत बाद ही स्टैंड्स में मौजूद वाइफ अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिए. वो भी एक बार नहीं उन्होंने तीन बार फ्लाइंग किस दिए और अपनी पत्नी के साथ इस जीत का जश्न मनाया. इस कपल के सेलिब्रेशन पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

अनुष्का शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बैक टू बैक दूसरी खिताबी जीत के बाद अनुष्का शर्मा का सेलिब्रेशन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि वह बोल्ड आर्मी की लगातार दूसरी खिताबी जीत का जश्न किस तरह मना रही हैं.

इस वीडियो में विराट कोहली स्टैंड्स में मौजूद वाइफ अनुष्का शर्मा से इशारों-इशारों में बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट से जीता फाइनल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच IPL 2026 का ग्रैंड फिनाले खेला गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम आरसीबी के गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आई. जीटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 156 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था. इस टारगेट को चेज करने उतरी बोल्ड आर्मी ने 12 गेंदें शेष रहते हुए ही इसे सफलतापूर्वक हासिल कर लिया और 5 विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया.

बैक टू बैक 2 आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली बनी तीसरी टीम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मानो आईपीएल 2025 को जहां छोड़ा था, वहीं से शुरू किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी आईपीएल ट्रॉफी जीत ली. आईपीएल में बैक टू बैक 2 आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महज तीसरी टीम बन गई है. इससे पहले मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 और 2011 में बैक टू बैक 2 ट्रॉफी उठाई थीं. तो वहीं, 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस ने लगातार 2 बार ट्रॉफी जीती थी.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी, ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Continue reading on the app

Explainer: बालेन शाह ने भारत के साथ सीमा विवाद को लेकर क्या कहा? आलोचना होने की क्या है वजह

नेपाल में Balendra Shah (बालेन शाह) की आलोचना मुख्य रूप से उनके उस बयान को लेकर  हो रही है, जिसमें उन्होंने कहा कि “सिर्फ भारत ने ही नेपाल की जमीन पर अतिक्रमण नहीं किया है. नेपाल ने भी कई जगह भारतीय भूमि पर कब्जा किया है.” उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों को इस मुद्दे का समाधान “दोस्तों की तरह बैठकर बातचीत” से करना चाहिए.

विवाद क्यों हुआ?

नेपाल की राजनीतिक लाइन लंबे समय से यह रही है कि कालापानी, लेपुलेख पास और लिम्पियाधुरा जैसे क्षेत्रों में भारत ने नेपाली क्षेत्र पर अतिक्रमण किया है. ऐसे में प्रधानमंत्री का यह कहना कि नेपाल ने भी भारतीय भूमि पर कब्जा किया है, कई राजनीतिक दलों, सीमा विशेषज्ञों और पूर्व राजनयिकों को राष्ट्रीय रुख के विपरीत लगा.

आलोचकों का तर्क है 

प्रधानमंत्री ने संसद में बिना किसी स्पष्ट प्रमाण के ऐसा दावा किया.

इससे नेपाल के सीमा संबंधी दावों की स्थिति कमजोर पड़ सकती है.

संसद में दिया गया बयान नेपाल की आधिकारिक विदेश नीति के रूप में देखा जा सकता है.

ब्रिटेन को शामिल करने वाली बात पर भी आपत्ति

बालेन शाह ने यह भी कहा कि सीमा विवाद की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि ब्रिटिश शासनकाल से जुड़ी है, इसलिए United Kingdom को भी इस विषय में रुचि लेनी चाहिए. विपक्षी दलों ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत-नेपाल सीमा विवाद द्विपक्षीय मामला है और इसमें तीसरे पक्ष का उल्लेख अनावश्यक तथा कूटनीतिक रूप से संवेदनशील है.

सीमा विशेषज्ञ क्या कह रहे हैं?

कई नेपाली सीमा विशेषज्ञों ने कहा कि सीमा पर कुछ जगहों पर लोगों द्वारा खेती या उपयोग की स्थिति हो सकती है, लेकिन उसे “नेपाल द्वारा भारत की जमीन पर कब्जा” कहना सही नहीं है. उनके अनुसार, आधिकारिक दस्तावेज नेपाल द्वारा भारतीय क्षेत्र पर सुनियोजित कब्जे का समर्थन नहीं करते.

भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद मुख्यतः कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों की अलग-अलग व्याख्या और ऐतिहासिक नक्शों के कारण है. सबसे चर्चित विवाद कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा क्षेत्र को लेकर है.

विवाद की पृष्ठभूमि

1816 की Treaty of Sugauli के अनुसार नेपाल की पश्चिमी सीमा महाकाली (काली) नदी मानी गई. विवाद इस बात पर है कि काली नदी का वास्तविक उद्गम (source) कहां है.

नेपाल का दावा: काली नदी का स्रोत लिम्पियाधुरा से शुरू होता है, इसलिए कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा नेपाल के क्षेत्र में आते हैं.

भारत का दावा: काली नदी का स्रोत कालापानी के पास है, इसलिए ये क्षेत्र भारत के Uttarakhand  का हिस्सा हैं.

प्रमुख विवादित क्षेत्र

कालापानी
लेपुलेख पास
लिम्पियाधुरा

इन क्षेत्रों का सामरिक महत्व भी है क्योंकि ये भारत, नेपाल और China के निकट स्थित हैं.

हाल के घटनाक्रम

2019 में भारत ने नया राजनीतिक नक्शा जारी किया, जिसमें कालापानी को भारत का हिस्सा दिखाया गया. 2020 में नेपाल ने अपना नया आधिकारिक नक्शा जारी कर कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को नेपाल का हिस्सा बताया. दोनों देशों ने कूटनीतिक वार्ताओं के माध्यम से समाधान खोजने की बात कही है, लेकिन अंतिम समझौता अभी नहीं हुआ है. एक अन्य क्षेत्र Susta भी विवाद का विषय रहा है. यहां सीमा निर्धारण नदी के मार्ग बदलने के कारण जटिल हो गया है.

वर्तमान स्थिति

भारत और नेपाल के बीच लगभग 1,770 किमी लंबी खुली सीमा है और अधिकांश सीमा पर कोई विवाद नहीं है. दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध घनिष्ठ हैं. सीमा विवाद सीमित क्षेत्रों तक केंद्रित है और इसका समाधान मुख्यतः द्विपक्षीय वार्ताओं के माध्यम से खोजा जा रहा है.

पिछली सरकार ने क्या कहा

नेपाल की पिछली सरकारों ने आम तौर पर कहा था कि कालापानी, लेपुलेख पास, लिम्पियाधुरा नेपाल के क्षेत्र हैं. इस मुद्दे को बातचीत तथा कूटनीतिक माध्यमों से सुलझाया जाना चाहिए.  शेर बहादुर देउबा ने संसद में कहा था कि सीमा विवाद संवेदनशील है. इसका समाधान संवाद से होना चाहिए. वहीं, 2020 में नेपाल सरकार ने यह भी कहा था कि ये क्षेत्र नेपाल के “अभिन्न अंग” हैं और भारत को वहां एकतरफा निर्माण कार्य रोकने चाहिए. 

ये भी पढ़ें: अमेरिकी F-15 लड़ाकू विमान को गिराने के पीछे चीन का हाथ! रिपार्ट में खुलासा, कंधे पर रखकर दागी मिसाइल



Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli Statement: हर बार मुझे ही... आरसीबी को खिताब जिताकर क्या बोले विराट कोहली? पहला रिएक्शन वायरल

Virat Kohli Statetement: विराट कोहली ने पहले आईपीएल फाइनल में दमदार बल्लेबाजी से आरसीबी को ट्रॉफी जिताई और फिर बयान से सुर्खियां बटोरीं. कोहली ने मैच खत्म होने के बाद कहा कि मौजूदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की सबसे बड़ी ताकत यह है कि उसमें कई मैच जिताने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं. कोहली ने कहा कि खुद उन्हें हर बार अकेले आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाने की जरूरत नहीं पड़ती. Mon, 1 Jun 2026 01:04:32 +0530

  Videos
See all

Viral VIdeo | सड़क पर आया तेंदुआ, बाइक छोड़ भागा युवक! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T21:00:19+00:00

Bengal News: अभिषेक पर ये क्या बोलीं बंगाल की मंत्री ? #abhishekbanerjee #agnimitrapaul #bengalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T20:44:48+00:00

Bihar News : सम्राट चौधरी से पीके ने क्या पूछा ? #samratchaudhary #prashantkishor #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T20:42:54+00:00

Himachal Municipal Election Results 2026: हिमाचल में BJP ने Congress को दी करारी मात! |Jairam | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T21:00:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers