Anjali Merchant Viral photos: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी को एक साल होने जा रहे हैं। शादी के बाद से ही राधिका अक्सर कई इवेंट्स में नजर आती हैं। खूबसूरती में तो वह अव्वल हैं ही लेकिन उनकी बहन अंजली मर्चेंट भी सुंदरता में अच्छी-अच्छी बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर देती हैं।
हाल ही में राधिका मर्चेंट और उनकी बड़ी बहन अंजलि मर्चेंट ने मुंबई में आयोजित विविएन वेस्टवुड के पहले फैशन शोकेस में शामिल हुई थीं जहां से दोनों बहनों के ग्लैम लुक ने खूब सुर्खियां बटोरीं। अंजली की खूबसूरत तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
राधिका-अंजलि मर्चेंट की तस्वीरें वायरल बीती रात मुंबई में ये इवेंट रखा गया था। जहां एक ओर सितारों से सजे इस कार्यक्रम में मशहूर हस्तियों ने डिजाइनर्स के खूबसूरत आउटफिट पहने थे, वहीं राधिका ने भी रिया कपूर द्वारा स्टाइल किया गया एक पुराना लुक चुना था। उनकी अंजलि भी बेहत खूबसूरत लुक में नजर आईं।
ग्रीन रंग के गाउन में हसीन लगीं अंजलि मर्चेंट इस इवेंट के दौरान दोनों बहनों ने पैपराज़ी को पोज भी दिए। राधिका ने बेज कलर का कॉर्सेट आउटफिट कैरी किया था। वहीं अंजलि मर्चेंट ने एम्राल्ड ग्रीन कलर की ऑफ शोल्डर गाउन कैरी किया। इस कॉर्सेट गाउन में उनकी नेकलाइन बेहद खूबसूरती से निखर कर दिख रही थी। इस लुक के साथ उन्होंने सिंपल स्टोन ईयर रिंग्स कैरी किए थे। सोशल मीडिया पर वायरल अंजली मर्चेंट की इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो गए हैं।
Heroes of RCB IPL 2026 Title Victory: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को रौंदकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले को जीतकर आरसीबी लगातार दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ही टाइटल को डिफेंड करने में कामयाब रहे थे, लेकिन अब आरसीबी ने भी इस क्लब में अपना नाम जोड़ लिया है. वैसे तो आरसीबी की जीत का जिक्र होते ही सबसे पहला नाम किंग विराट कोहली का आता है, जिन्होंने इस सीजन में भी पिछली बार की तरह रनों का अंबार लगाया, लेकिन यह खिताबी जीत सिर्फ सिर्फ इसी एक खिलाड़ी के दम पर नहीं आई, बल्कि टीम के अन्य प्लेयर्स का भी इसमें अहम योगदान रहा. आइए जानते हैं आरसीबी की इस खिताबी जीत के 7 हीरोज के बारे में, जिन्होंने पूरे सीजन में गदर मचाया. Mon, 1 Jun 2026 00:00:20 +0530