IPL 2026 Prize Money: लगातार दूसरी बार RCB ने जीता IPL का ताज; खिलाड़ियों पर हुई इनामों की बारिश, जानिए किस टीम को मिली कितनी प्राइज मनी
IPL 2026 Prize Money: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की. कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया. 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने तेज शुरुआत दिलाई. वेंकटेश ने सिर्फ 16 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. हालांकि देवदत्त पडिक्कल सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद गुजरात के गेंदबाज राशिद शान ने एक ही ओवर में रजत पाटीदार और क्रुणाल पंड्या को आउट कर मुकाबले में रोमांच बढ़ा दिया. लेकिन विराट कोहली ने एक छोर संभाले रखा. टिम डेविड ने भी 17 गेंदों में 24 रन की अहम पारी खेली. आखिर में विराट ने 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. उनकी पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे.
IPL 2026 Final: Royal Challengers Bengaluru defend the Indian Premier League title by defeating the Gujarat Titans by 5 wickets in the final in Ahmedabad. pic.twitter.com/lmx7cVoezD
— ANI (@ANI) May 31, 2026
खास क्लब में शामिल हुई RCB
इस जीत के साथ आरसीबी आईपीएल में लगातार दो बार खिताब जीतने वाली चुनिंदा टीमों में शामिल हो गई है. इससे पहले केवल मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ही अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव कर पाई थीं. 2025 में पहला खिताब जीतने वाली बेंगलुरु ने 2026 में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए इतिहास दोहरा दिया.
IPL 2026 की प्राइज मनी
आपको बता दें कि बीसीसीआई ने इस सीजन के लिए कुल 46.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्राइज मनी तय की थी. विजेता आरसीबी को 20 करोड़ रुपये मिले, जबकि रनर-अप गुजरात टाइटंस को 13 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली. क्वालीफायर-2 में हारकर तीसरे स्थान पर रहने वाली राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ रुपये मिले. वहीं चौथे स्थान पर रही सनराइजर्स हैदराबाद को 6.5 करोड़ रुपये दिए गए.
????.????.????.????.????.????.????.????.???? ????????@RCBTweets have done it again ❤️#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/ww2zB98Xb8
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
विंनिंग टीम को कब से मिल रहे 20 करोड़ रुपए?
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी. पहले दो सीजन विजेता टीम को 4 करोड़ 80 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली. 2010 से 2013 के बीच विजेताओं को 10-10 करोड़ मिले. जबकि 2014 और 2015 में 15 करोड़ की इनामी राशि मिली. वहीं 2016 से 2019 के बीच बीसीसीआई ने विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये दिए लेकिन 2020 में कोविड के साल इसे 10 करोड़ कर दिया गया. 2021 से फिर से विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये मिल रहे हैं.
खिलाड़ियों के लिए भी बड़े इनाम
आईपीएल में व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए भी पुरस्कार दिए जाते हैं. मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर को 15 लाख रुपये मिले. ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, फेयर प्ले अवॉर्ड और कैच ऑफ द सीजन के विजेताओं को 10-10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई. इससे खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलता है.
| अवार्ड | इनामी राशि |
|---|---|
| सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच | 1 लाख रुपये |
| फैंटसी किंग ऑफ द मैच | 1 लाख रुपये |
| सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच | 1 लाख रुपये |
| रूपे ऑन द गो 4s ऑफ द मैच | 1 लाख रुपये |
| ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द मैच | 1 लाख रुपये |
| प्लेयर ऑफ द मैच | 5 लाख रुपये |
| इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन | 10 लाख रुपये |
| सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन | कार |
| फैंटसी किंग ऑफ द सीजन | 10 लाख रुपये |
| सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन | 10 लाख रुपये |
| रूपे ऑन द गो 4s ऑफ द सीजन | 10 लाख रुपये |
| ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द सीजन | 10 लाख रुपये |
| कैच ऑफ द सीजन | 10 लाख रुपये |
| फेयर प्ले अवॉर्ड | ट्रॉफी |
| पर्पल कैप | 10 लाख रुपये |
| ऑरेंज कैप | 10 लाख रुपये |
| मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन | 15 लाख रुपये |
| पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड | 50 लाख रुपये |
यह भी पढ़ें- रजत पटीदार ने बना दिया बड़ा कीर्तिमान, धोनी-रोहित के बाद IPL में ये कारनामा करने वाले बने सिर्फ तीसरे कप्तान
विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग KISS देकर ऐसे मनाया RCB की जीत का जश्न, वायरल हुआ सेलिब्रेशन
Virat Kohli Anushka Sharma Flying Kiss Celebration: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल मैच खेला गया. इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी ने खिताबी जीत दर्ज कर ली है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने 155 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया, जिसे बोल्ड आर्मी ने 18 ओवर में हासिल कर लिया और 5 विकेट से मुकाबले को जीत लिया है. इस जीत के बाद विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा का सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
विराट कोहली का फ्लाइंग किस वाला सेलिब्रेशन वायरल
Cute moment ???????? #Virushka #AnushkaSharma #ViratKohli pic.twitter.com/VvPxvARVlj
— Hina_khanfc (@Hinakhanfc24) May 31, 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मैच में गुजरात टाइटंस को हराकर बैक टू बैक दूसरी ट्रॉफी उठा ली है. इधर मैदान पर विराट कोहली ने अपनी टीम को चैंपियन बनाया और उसके बाद जो सेलिब्रेशन किया, उसने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया. दरअसल, विराट कोहली ने मैच खत्म करने के तुरंत बाद ही स्टैंड्स में मौजूद वाइफ अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिए. वो भी एक बार नहीं उन्होंने तीन बार फ्लाइंग किस दिए और अपनी पत्नी के साथ इस जीत का जश्न मनाया. इस कपल के सेलिब्रेशन पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
अनुष्का शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल
Anushka Sharma ????????❤️????pic.twitter.com/EOrFxAQDmh
— ???????????????????????????? ???????????????????????? (@ActressPsycho01) May 31, 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बैक टू बैक दूसरी खिताबी जीत के बाद अनुष्का शर्मा का सेलिब्रेशन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि वह बोल्ड आर्मी की लगातार दूसरी खिताबी जीत का जश्न किस तरह मना रही हैं.
Virat Kohli chatting with Anushka Sharma during the RCB vs Gujarat Titans match ????????
— Jara (@JARA_Memer) May 31, 2026
- It looks like he's saying, "Did you see my effort?" ????❤️ pic.twitter.com/qVnTn3Y8lD
इस वीडियो में विराट कोहली स्टैंड्स में मौजूद वाइफ अनुष्का शर्मा से इशारों-इशारों में बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
Cute moment ???????? #Virushka #AnushkaSharma #ViratKohli pic.twitter.com/VvPxvARVlj
— Hina_khanfc (@Hinakhanfc24) May 31, 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट से जीता फाइनल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच IPL 2026 का ग्रैंड फिनाले खेला गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम आरसीबी के गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आई. जीटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 156 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था. इस टारगेट को चेज करने उतरी बोल्ड आर्मी ने 12 गेंदें शेष रहते हुए ही इसे सफलतापूर्वक हासिल कर लिया और 5 विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया.
Name: Royal Challengers Bengaluru ❤️
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
Titles: 2025 & 2026 ????
Status: Permanently engraved in #TATAIPL history ✒️#Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @RCBTweets pic.twitter.com/7Xcf2UuhKx
बैक टू बैक 2 आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली बनी तीसरी टीम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मानो आईपीएल 2025 को जहां छोड़ा था, वहीं से शुरू किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी आईपीएल ट्रॉफी जीत ली. आईपीएल में बैक टू बैक 2 आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महज तीसरी टीम बन गई है. इससे पहले मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 और 2011 में बैक टू बैक 2 ट्रॉफी उठाई थीं. तो वहीं, 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस ने लगातार 2 बार ट्रॉफी जीती थी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















