Responsive Scrollable Menu

भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में 50 दिनों में 1,018 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार; 341 किलो नशीले पदार्थ जब्त

जम्मू-कश्मीर में ड्रग तस्करी और नार्को-आतंकवाद के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 923 एफआईआर दर्ज करके 1,018 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और 55 लोगों को सख्त कानून (PIT-NDPS) के तहत हिरासत में लिया है। इस दौरान 341 किलो नशीले पदार्थ जब्त किए गए, जिसमें 120 करोड़ रुपये मूल्य की 12 किलो हेरोइन और करीब 23 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित नशीली गोलियां शामिल हैं। तस्करों की कमर तोड़ने के लिए प्रशासन ने उनकी 200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों पर कार्रवाई की है। स्कूलों और अस्पतालों के पास नशा रोकने के लिए भारी निगरानी रखी जा रही है, जिसके तहत 6,400 से ज्यादा मेडिकल स्टोरों की जांच की गई और संवेदनशील जगहों पर करीब 6,881 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में PWD विभाग सभी सरकारी इमारतों का फायर सेफ्टी ऑडिट करेगा, हर साल इसका सर्टिफिकेट जारी करना होगा दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सभी सरकारी इमारतों का फायर सेफ्टी ऑडिट यानी आग से सुरक्षा की जांच कराने का आदेश दिया है। विभाग के आदेश के मुताबिक पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी जोन के सभी संबंधित इंजीनियरों को अगले महीने के अंत तक यानी 25 जून या उससे पहले अपनी हर बिल्डिंग की जांच पूरी करके हर साल इसका सर्टिफिकेट जारी करना होगा। PWD ने यह कदम दिल्ली सरकार द्वारा हाल ही में दिल्ली फायर सर्विस के नियमों में किए गए बदलाव के बाद उठाया है। नए नियमों के तहत अब सरकारी और गैर-सरकारी इमारतों की सुरक्षा जांच किसी बाहरी एक्सपर्ट यानी थर्ड पार्टी से कराना अनिवार्य कर दिया गया है, और इस पूरी प्रक्रिया और जांच के बाद ही बिल्डिंग के लिए फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। कर्नाटक में तालाब में तैरने गए तीन नाबालिग लड़कों की मौत, छुट्टियों में रिश्तेदार के घर गए थे कर्नाटक के धारवाड़ में शनिवार को में तालाब में तैरने गए तीन नाबालिग लड़कों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह घटना गराग थाना क्षेत्र के सिंगनहल्ली गांव के पास दोपहर करीब 4 से 4:15 बजे के बीच हुई। धारवाड़ की पुलिस अधीक्षक (SP) गुंजन आर्य ने बताया कि डूबने वाले लड़कों की उम्र 12, 15 और 16 साल थी, जो आपस में रिश्तेदार थे। इनमें से दो लड़के सिंगनहल्ली गांव के ही रहने वाले थे, जबकि तीसरा लड़का छुट्टियों में अपने रिश्तेदारों के घर रहने आया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों लड़के पानी में तैरने के लिए थर्माकोल की शीट का सहारा लेकर उतरे थे। लेकिन तालाब के तल में भारी गाद (कीचड़) होने की वजह से वे उसमें फंस गए और डूब गए। दिल्ली ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी रैकेट पकड़ा गया, 6 लोगों को गिरफ्तार गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक अपार्टमेंट पर छापा मारकर ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के जरिए धोखाधड़ी करने वाले साइबर क्राइम रैकेट से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को बैंक खाता किट, सिम कार्ड और क्यूआर कोड व्हाट्सएप के जरिए सप्लाई किए जाते थे। शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद मुख्य आरोपी निशांत और शोएब को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिनसे आगे की पूछताछ जारी है।

Continue reading on the app

मोदी के मन की बात का 134वां एपिसोड:पेट्रोल-डीजल के रेट और महंगाई पर बोल सकते हैं; पिछली बार जनगणना पर चर्चा की थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम से देश को संबोधित करेंगे। ये रेडियो कार्यक्रम का 134वां एपिसोड होगा। इस दौरान पीएम मोदी विश्व तंबाकू निषेध दिवस, ईरान-इजराइल जंग, पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोत्तरी और बढ़ती महंगाई पर बता कर सकते हैं। मन की बात के 133वें एपिसोड में पीएम मोदी ने जनगणना का जिक्र किया था। पीएम ने कहा- जनगणना का अभियान दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना है। जो साथी पहले से इस तरह की प्रक्रिया से गुजरे हैं, इस बार जनगणना का उनका अनुभव, अलग होने वाला है। पीएम ने कहा- जिन राज्यों में स्व-गणना का काम पूरा हो गया है, वहां घरों की लिस्टिंग का काम जारी है। अब तक लगभग 1 करोड़ 20 लाख परिवारों के मकान की लिस्टिंग का काम पूरा भी हो चुका है। 'मन की बात' के पिछले 5 एपिसोड... 133वां एपिसोड: पीएम ने कहा कि हमारे देश में इस समय जनगणना का अभियान चल रहा है। यह दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना है। जो साथी पहले से इस तरह की प्रक्रिया से गुजरे हैं, इस बार जनगणना का उनका अनुभव, अलग होने वाला है। पूरी खबर पढ़ें… 132वां एपिसोड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि दुनिया में जंग चल रही है। पेट्रोल-डीजल का संकट पैदा हुआ है, लेकिन भारत इस चुनौती से निपट रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 131वां एपिसोड: पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में ग्लोबल AI इम्पेक्ट समिट के दौरान, कई देश के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स, इनोवेटर, टेक कंपनी के दिग्गज जुटे। AI की मदद से प्राचीन ग्रंथों को, पांडुलिपि को संरक्षित कर रहे हैं। AI समिट में भारत की ताकत दुनिया के सामने आई। युवाओं में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को लेकर उत्साह बढ़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 130वां एपिसोड: आज भारतीय संस्कृति और त्योहारों की पहचान पूरी दुनिया में बन रही है। विदेशों में भी भारत के त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। विदेशों में रहने वाले भारतीय अपनी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 129वां एपिसोड: पीएम ने कहा- ICMR ने हाल ही में रिपोर्ट में बताया कि निमोनिया और UTI जैसी बीमारियों में दवाई कमजोर साबित हो रही हैं। इसकी वजह बिना सोचे दवा का सेवन हैं। आज कल लोग एंटी बायोटिक दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोग सोचते हैं कि एक गोली ले लो बीमारी दूर हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Final: RCB vs GT महामुकाबला आज, जानें प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट, टॉस टाइम और मौसम का हाल

RCB vs GT IPL final Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी. आरसीबी की टीम पिछले सीजन की डिफेंडिंग चैंपियन है. ऐसे में इस खिताबी भिड़ंत से पहले आइए जानते हैं क्या हो होगी दोनों टीमों की प्लेइंग, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल. Sun, 31 May 2026 10:46:31 +0530

  Videos
See all

Cancer Doctor से Ironman तक का प्रेरणादायक सफर, Cancer Surgeon और Ironman Champion से जानिए #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T07:15:33+00:00

Bulldozer Action in Delhi LIVE: अचानक दिल्ली पहुंचे बुलडोजर, ताबड़तोड़ एक्शन शुरू! | Shalimar Bagh #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T07:12:21+00:00

Kalyan Banerjee fell on the ground | जमीन पर गिर पड़े कल्याण बनर्जी | #viralvideo | #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T07:10:09+00:00

Hemkund Sahib Snowfall : हेमकुंड साहिब में जमकर बर्फ़बारी | Shorts | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T07:15:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers