गुजरात टाइटंस का IPL 2026 Final जीतना पक्का! इस एक वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गंवा सकती है ट्रॉफी
IPL 2026 Final : आईपीएल 2026 फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमें के बीच फाइनल मुकाबला 31 मई यानी रविवार को खेला जाने वाला है. आरसीबी और जीटी की टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ने वाली है. इस मुकाबले को जीतने के लिए गुजरात टाइटंस के पलड़ा काफी भारी लग रहा है, क्योंकि उनके पास आईपीएल 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करने की एक बड़ी वजह सामने आ रही है. वो वजह क्या है, आइए आज इसके बारे में जानते हैं.
इस वजह से गुजरात टाइटंस का जीतना पक्का
आईपीएल 2026 का फाइनल गुजरात टाइटंस जीत सकती है. उसकी सबसे बड़ी वजह होम एडवांटेज है. गुजरात टाइटंस ये मुकाबला गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस मैदान पर खेलने का अनुभव गुजरात की टीम को काफी ज्यादा है.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम गुजरात टाइटंस का होम ग्राउंड है. वो अपने हर आईपीएल सीजन के आधे से ज्यादा मुकाबले नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में ही खेलती है. ऐसे उनके पास ये बहुत बड़ी बजहै, जिससे वो ट्रॉफी अपने नाम करने सकती है. क्योंकि वो यहां के स्टेडियम से पूरी तरह वाखिफ है.
गुजरात टाइटंस को इस मैदान की पिच की अच्छी खासी समझ है. उनके खिलाड़ी शुभमन गिल, साई सुदर्शन और कगीसो रबाडा, मोहम्मद सिराज राशिद खान इस मैदान पर काफी समय से खेल रहे हैं. इन सभी खिलाड़ियों को इस पिच का अनुभव है. ऐसे में गुजरात टाइटंस को पिच और मैदान पर खेलने का अनुभव आईपीएल 2026 फाइनल जीतने में काफी अहम साबित होगा.
SHUBMAN SA???? IT. THE WHOLE OF GUJARAT BELIEVED IT ????#3in5 pic.twitter.com/KarI12zJYO
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 29, 2026
नरेंद्र मोदी स्टेडियम के रिकॉर्ड
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में अब तक इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कुल 51 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से 26 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. वहीं 25 मैचों में दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने मैच जीते हैं. इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम को 23 और टॉस हारने वाली टीम को 28 मुकाबलों में जीत मिली है.
FINAL DESTINATION: HOME ????️ ????#3in5 pic.twitter.com/YLWcb1oilX
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 29, 2026
नरेंद्र मोदी स्टेडियम का हाईएस्ट टोटल 243 है, जो पंजाब किंग्स की टीम के द्वारा 2026 में बनाया गया है. वहीं इस मैदान का लोएस्ट टोटल 86 रन है, जो सनराइजर्स हैदराबाद के द्वारा 2026 में बनाया गया है. इस मैदान पर सबसे ज्यादा व्यक्तिगत हाईएस्ट स्कोर 129 रन है, जो गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने बनाए हैं.
RCB को हो सकता है होम एडवांटेज का नुकसान
गुजरात टाइटंस को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मिलने वाला होम एडवांटेज रॉयल चैलेजंर्स बेंगलुरु के लिए हार की वजह बन सकता है. लेकिन आरबीसी की बल्लेबाजी और गेंदबाजी काफी मजबूत है, जिससे वो अपने टाइटल को डिफेंड कर सकते हैं. उन्होंने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर ट्रॉफी जीती थी.
ये खबर पढ़ें : IPL 2026 खत्म! वैभव सूर्यवंशी कब और किसके खिलाफ मैदान पर उतरेंगे? नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
CUET UG 2026: एनटीए ने परीक्षा में देरी के लिए मांगी माफी, तकनीकी गड़बड़ी का दिया हवाला
CUET UG 2026: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा शनिवार को देशभर के कई केंद्रो पर तकनीकी समस्या के कारण तय समय पर शुरू नहीं हो सकी. यह सुबह 9 बजे शुरू होनी थी. कई केंद्रों पर परीक्षा करीब 11:23 बजे शुरू हुई. इसके कारण अभ्यर्थियों और अभिभावकों को लंबा इंतजार करना पड़ा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















