मई में मिनी स्विट्जरलैंड बना भद्रवाह! बर्फबारी का ऐसा नजारा देख ठहर जाएंगी नजरें
Bhaderwah Snowfall Video: जम्मू-कश्मीर की खूबसूरत भद्रवाह घाटी एक बार फिर अपने मनमोहक नजारों की वजह से चर्चा में है. मई के अंतिम सप्ताह में यहां के ऊपरी इलाकों, खासकर कैलाश पर्वत श्रृंखला में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है. बर्फबारी के बाद पूरी पर्वत श्रृंखला सफेद चादर में लिपटी नजर आ रही है, जबकि घाटी और आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश ने मौसम को और भी सुहावना बना दिया है. देश के कई हिस्सों में जहां लोग भीषण गर्मी और लू से परेशान हैं, वहीं भद्रवाह में ठंडी हवाएं और ठंडा मौसम लोगों को राहत दे रहा है. ताजा बर्फबारी के कारण तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मई महीने के आखिर में इस तरह की बर्फबारी बेहद दुर्लभ होती है. बर्फ से ढके पहाड़, हरियाली से भरी वादियां और बादलों का खूबसूरत संगम पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. यही वजह है कि भद्रवाह को एक बार फिर मिनी स्विट्जरलैंड कहा जा रहा है.
CUET यूजी परीक्षा में दिक्कत, NTA ने मांगी माफी, कई केंद्रों पर एग्जाम में देरी
CUET UG 2026: नीट विवाद के बीच एनटीए की एक और बड़ी परीक्षा में भारी गड़बड़ी की खबर आ रही है. TCS के सर्वर में तकनीकी खराबी के चलते आज कई सेंटर्स पर सीयूईटी यूजी की परीक्षा देरी से शुरू हुई, जिसके बाद एनटीए को दोपहर की शिफ्ट का समय बदलना पड़ा है. पढ़ें लेटेस्ट अपडेट.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18












.jpg)







