Responsive Scrollable Menu

पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र में हमला

महाराष्ट्र के नांदेड़ के एक गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ. उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Continue reading on the app

उज्जैन में तिरंगा यात्रा का आयोजन, घोड़े पर सवार होकर निकले कलेक्टर-एसपी, स्कूली बच्चे भी हुए शामिल

स्वतंत्रता दिवस से पहले लोगों में देश भक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार यानी आज उज्जैन में दो तिरंगा यात्रा निकाली गई। एक यात्रा पुलिस और प्रशासन की तरफ से आयोजित की गई थी। वहीं दूसरी यात्रा नगर निगम ने आयोजित की।

शहर में निकली इन तिरंगा यात्राओं में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी, स्कूली विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और आम जनता शामिल हुई। सभी अपने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।

घोड़े पर निकले पुलिस अधिकारी

पुलिस और प्रशासन द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा को दशहरा मैदान से शुरू किया गया। इस यात्रा में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा और नगर निगम कमिश्नर सहित पुलिस अधिकारी घोड़े पर सवार होकर अपने हाथों में तिरंगा लेकर निकले। दशहरा मैदान से शुरू हुई यात्रा मुंगी चौराहा होते हुए टावर चौक पहुंची। इसमें पुलिस बैंड, पुलिस बल, आश्वारोही दल, होमगार्ड, एनसीसी, एनआरएस, स्काउट और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले प्रशासनिक अधिकारियों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

नगर निगम की तिरंगा यात्रा

शहर में दूसरी तिरंगा यात्रा नगर निगम की ओर से आयोजित की गई। यह यात्रा शहीद पार्क से शुरू हुई जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे अपने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए शामिल हुए। यह यात्रा टावर चौक से चामुंडा माता, देवास गेट और मालीपुरा होते हुए फव्वारा चौक पहुंची। यहां ध्वजारोहण के बाद यात्रा का समापन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव के साथ कलेक्टर, एसपी, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि तथा निगम के अधिकारी शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया।

 

Continue reading on the app

  Sports

लेस्बियन पत्नी ने खोला मोर्चा, लगाए अफेयर के गंभीर आरोप...विवादों के बीच ऑस्ट्रेलियाई उपकप्तान ने तोड़ी चुप्पी

Ashleigh Gardner breaks silence: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान एश्ले गार्डनर ने अपनी समलैंगिक पत्नी मोनिका राइट से अलगाव और साथी खिलाड़ी से अफेयर के आरोपों पर पहली बार सफाई दी है. गार्डनर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सपोर्ट का आभार जताते हुए स्पष्ट किया कि यह उनका निजी मामला है. पूर्व पत्नी के दर्द के लिए खेद जताते हुए उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान आगामी सीजन और टीम की कमान संभालने पर है. Thu, 13 Aug 2026 17:00:45 +0530

  Videos
See all

Goonj with Arpita Aarya : UP में अखिलेश का नया सियासी दांव | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T12:15:14+00:00

सुदर्शन राष्ट्रीय व्याख्यानमाला 2026: राधामोहन दास अग्रवाल जी का सुदर्शन न्यूज पर विशेष व्याख्यान #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T12:17:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers