पुतिन ने चली ऐसी चाल कि तिलमिला उठा जापान, आखिर कुरील द्वीप पर क्या है विवाद?
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विवादित कुरील द्वीपों का अपना पहला दौरा किया और जापान को तिलमिला दिया। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर क्या है ये कुरील द्वीप विवाद, जिसने दोनों देशों के बीच 80 साल से शांति संधि तक नहीं होने दी? पूरी डिटेल जानिए।
'मेरे अंडरआर्म्स सूंघते हैं और...', गौहर खान के साथ अजीब हरकत करते हैं जैद दरबार, एक्ट्रेस ने खोली पति की पोल
Gauahar Khan on Zaid Darbar: बॉलीवुड और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. एक्ट्रेस हाल ही में अपने पति और डांसर-कोरियोग्राफर जैद दरबार के साथ चैट शो ‘डबल डेट’ में पहुंचीं. इस शो को एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी होस्ट करते हैं. शो के दौरान गौहर और जैद ने अपनी पहली मुलाकात, उम्र के अंतर और शादीशुदा जिंदगी से जुड़े कई मजेदार किस्से शेयर किए.
इसी बातचीत के दौरान गौहर खान ने पति जैद दरबार की एक ऐसी अजीब आदत का खुलासा किया, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. गौहर ने बताया कि जैद को उनके अंडरआर्म्स छूने और उन्हें सूंघने की आदत है. इतना ही नहीं, जैद को उनकी खुशबू इतनी पसंद है कि वो इस बात का जिक्र अपनी बहन के सामने भी कर देते हैं. चलिए हम आपको इसके बारे में सब कुछ डिटेल में बताते हैं.
गौहर ने बताया जैद की अजीब आदत
चैट शो के दौरान जब कपल से एक-दूसरे की अजीब आदतों के बारे में पूछा गया तो गौहर ने जैद की एक खास आदत का खुलासा किया. गौहर ने बताया कि जैद को उनके अंडरआर्म्स छूने और सूंघने की आदत है. एक्ट्रेस के मुताबिक, जैद को लगता है कि उनके अंडरआर्म्स से हमेशा अच्छी खुशबू आती है और इसी वजह से वो बिना किसी झिझक के ऐसा करते हैं. गौहर ने मजाकिया अंदाज में बताया कि जैद सिर्फ खुद ही ऐसा नहीं करते, बल्कि कभी-कभी अपनी बहन को भी ये बताने लगते हैं कि उनकी पत्नी से कितनी अच्छी खुशबू आ रही है. एक्ट्रेस के मुताबिक, जैद कहते हैं कि उनके अंडरआर्म्स हमेशा फ्रेश महकते हैं और उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं होती कि इस हरकत को देखकर सामने वाला क्या सोचेगा.
‘देख कितनी अच्छी खुशबू आ रही है’
गौहर ने इस पूरे वाकये को याद करते हुए बताया कि जैद कभी-कभी अपनी बहन से भी कहते हैं, ‘देख कितनी अच्छी खुशबू आ रही है.’ जैद की इस हरकत पर उनकी बहन का रिएक्शन भी काफी मजेदार होता है. गौहर के मुताबिक, जैद की बहन उन्हें देखकर कहती हैं, ‘तुम दोनों क्या बकवास कर रहे हो?’ वहीं शो में गौहर ने ये किस्सा हंसते हुए सुनाया.
कोविड के दौरान हुई थी पहली मुलाकात
शो में गौहर और जैद ने अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी सुनाया. दोनों ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात कोविड-19 महामारी के दौरान हुई थी. गौहर के मुताबिक, दोनों की मुलाकात एक सुपरमार्केट में हुई थी. उस समय शायद ही दोनों ने सोचा होगा कि ये छोटी सी मुलाकात आगे चलकर रिश्ते में बदल जाएगी और दोनों शादी कर लेंगे. सुपरमार्केट में मुलाकात के बाद जैद ने सोशल मीडिया पर गौहर से संपर्क करने की कोशिश की. उन्होंने एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर डीएम किया.
जैद ने इंस्टाग्राम पर किया था डीएम
जैद ने गौहर को इंस्टाग्राम पर मैसेज करते हुए लिखा था, ‘हाय, मेरे पास तुम्हें बताने के लिए कुछ बहुत जरूरी बात है.’ इस मैसेज ने गौहर का ध्यान अपनी ओर खींचा. हालांकि, शुरुआत में दोनों की बातचीत बिल्कुल नार्मल तरीके से शुरू हुई थी. धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे और उनकी दोस्ती रिश्ते में बदल गई. गौहर और जैद ने अपने रिश्ते को ज्यादा समय तक छिपाकर नहीं रखा और जल्द ही दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने लगीं.
उम्र को लेकर हुई थी गलतफहमी
शो में कपल ने अपनी उम्र के अंतर को लेकर भी खुलकर बात की. गौहर ने बताया कि जब उनकी जैद से बातचीत शुरू हुई थी, तब जैद ने अपनी उम्र 24-25 साल के आसपास बताई थी. ये सुनकर गौहर को लगा कि दोनों के बीच उम्र का अंतर काफी ज्यादा है. एक्ट्रेस ने जैद से बातचीत बंद करने के लिए भी कह दिया था. लेकिन जैद इस रिश्ते को लेकर गंभीर थे. इसलिए उन्होंने गौहर को अपनी असली उम्र साबित करने के लिए अपना पासपोर्ट तक भेज दिया.
जैद ने चैट में भेज दी थी पासपोर्ट की फोटो
गौहर ने बताया कि जैद ने घबराकर उन्हें अपने पासपोर्ट की तस्वीर भेज दी थी. पासपोर्ट देखने के बाद गौहर को पता चला कि जैद की उम्र उतनी कम नहीं थी, जितनी उन्होंने पहले बताई थी. जैद रियल में 29 साल के थे. इस खुलासे के बाद दोनों के बीच बातचीत आगे बढ़ी और उनका रिश्ता मजबूत होता गया.
उम्र को लेकर खबरों से नाराज हैं गौहर
गौहर खान ने शो में अपनी उम्र को लेकर मीडिया में लिखी जाने वाली खबरों पर भी नाराजगी जताई. एक्ट्रेस ने कहा कि अक्सर उनकी और जैद की उम्र गलत तरीके से बताई जाती है. उन्होंने बताया कि कई जगह दोनों की उम्र 30 और 42 साल लिखी जाती है, जिसके आधार पर उनके बीच 12 साल का एज गैप बताया जाता है. गौहर ने साफ किया कि ये जानकारी सही नहीं है. उनके मुताबिक, दोनों की उम्र में करीब 7 साल का अंतर है.
ये भी पढ़ें: Friday OTT Releases: वीकेंड से पहले ओटीटी पर लगा एंटरटेनमेंट का तड़का, ये फिल्में और सीरीज हो रहीं रिलीज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan
News Nation









