उज्जैन में तिरंगा यात्रा का आयोजन, घोड़े पर सवार होकर निकले कलेक्टर-एसपी, स्कूली बच्चे भी हुए शामिल
स्वतंत्रता दिवस से पहले लोगों में देश भक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार यानी आज उज्जैन में दो तिरंगा यात्रा निकाली गई। एक यात्रा पुलिस और प्रशासन की तरफ से आयोजित की गई थी। वहीं दूसरी यात्रा नगर निगम ने आयोजित की।
शहर में निकली इन तिरंगा यात्राओं में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी, स्कूली विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और आम जनता शामिल हुई। सभी अपने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।
घोड़े पर निकले पुलिस अधिकारी
पुलिस और प्रशासन द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा को दशहरा मैदान से शुरू किया गया। इस यात्रा में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा और नगर निगम कमिश्नर सहित पुलिस अधिकारी घोड़े पर सवार होकर अपने हाथों में तिरंगा लेकर निकले। दशहरा मैदान से शुरू हुई यात्रा मुंगी चौराहा होते हुए टावर चौक पहुंची। इसमें पुलिस बैंड, पुलिस बल, आश्वारोही दल, होमगार्ड, एनसीसी, एनआरएस, स्काउट और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले प्रशासनिक अधिकारियों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
नगर निगम की तिरंगा यात्रा
शहर में दूसरी तिरंगा यात्रा नगर निगम की ओर से आयोजित की गई। यह यात्रा शहीद पार्क से शुरू हुई जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे अपने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए शामिल हुए। यह यात्रा टावर चौक से चामुंडा माता, देवास गेट और मालीपुरा होते हुए फव्वारा चौक पहुंची। यहां ध्वजारोहण के बाद यात्रा का समापन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव के साथ कलेक्टर, एसपी, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि तथा निगम के अधिकारी शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया।
तिरंगा हमारी शान है,
तिरंगा ही भारत की पहचान है। ????????मा. प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के आह्वान पर देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’अभियान के अंतर्गत उज्जैन में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस गौरवपूर्ण अवसर की साक्षी बनी। pic.twitter.com/StokZC2jRB
— kalawati yadav (@YadavKalawati) August 13, 2026
शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हमला
शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हमला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
IBC24










