Responsive Scrollable Menu

Plastic Money: प्लास्टिक के नोट की होगी एंट्री!,10 और 20 रुपये के 1-1 अरब नोटों का ट्रायल मंजूर

Plastic Money: भारत में जल्द ही प्लास्टिक यानी पॉलिमर नोट का ट्रायल शुरू हो सकता। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसमें 10 और 20 रुपये के पॉलिमर नोटों को सीमित स्तर पर चलाकर देखा जाएगा।

दोनों मूल्यवर्ग के 1-1 अरब नोट छापे और इस्तेमाल में लाए जाएंगे। इसका मकसद यह जांचना है कि भारत के अलग-अलग मौसम और परिस्थितियों में ये नोट कितने टिकाऊ साबित होते।

10-20 रुपये के पॉलिमर नोट का होगा ट्रायल
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया कि RBI के केंद्रीय बोर्ड ने रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 25 के तहत यह प्रस्ताव सरकार को भेजा था। सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है। हालांकि, फिलहाल इन नोटों को बाजार में उतारने की कोई निश्चित तारीख तय नहीं हुई है।

मौजूदा नोटों के साथ जारी होंगे पॉलिमर नोट
वित्त मंत्री के मुताबिक पॉलिमर नोटों की खरीद की प्रक्रिया अभी शुरुआती चरण में है। इसलिए अभी यह बताना संभव नहीं है कि ये नोट कब से चलन में आएंगे और इस पूरी प्रक्रिया पर कितना खर्च आएगा। ये नोट मौजूदा कागज आधारित नोटों के साथ ही जारी किए जाने का प्रस्ताव है।

इस पायलट प्रोजेक्ट के दौरान खास तौर पर यह देखा जाएगा कि पॉलिमर नोट भारतीय मौसम, गर्मी, नमी, धूल और रोजमर्रा के इस्तेमाल में कैसा प्रदर्शन करते हैं। इसके आधार पर आगे इन नोटों को बड़े स्तर पर जारी करने का फैसला लिया जा सकता है।

छोटे नोट जल्दी खराब होते हैं
RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक कम मूल्य वाले नोट सबसे ज्यादा हाथ बदलते हैं। लगातार इस्तेमाल के कारण इन पर जल्दी टूट-फूट और गंदगी आ जाती है। पॉलिमर से बने नोट ऐसे मामलों में ज्यादा टिकाऊ माने जाते हैं।

पॉलिमर नोट नमी, पानी, गंदगी और फटने के प्रति कागजी नोटों की तुलना में ज्यादा मजबूत होते हैं। इनमें नकली नोटों पर रोक लगाने के लिए माइक्रो-ऑप्टिक होलोग्राम और पारदर्शी विंडो जैसे सुरक्षा फीचर भी लगाए जा सकते हैं।

60 देशों में पॉलिमर नोट हो रहे इस्तेमाल
पॉलिमर करेंसी दुनिया के करीब 60 देशों में इस्तेमाल की जाती है। ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों में भी इस तरह के नोट चलन में हैं। इनकी लंबी उम्र के कारण छोटे मूल्यवर्ग के नोटों की छपाई और उन्हें बार-बार बदलने की जरूरत कम हो सकती है।

RBI गवर्नर ने 5 अगस्त को कहा था कि फिलहाल यह केवल पायलट प्रोजेक्ट है। भारतीय परिस्थितियों में इनके प्रदर्शन की जांच के बाद ही तय होगा कि इन्हें बड़े स्तर पर जारी किया जाए या इनमें कुछ बदलाव किए जाएं।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

NEET UG Counselling 2026: एमसीसी ने बदली नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड की तारीखें, 15 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन

NEET UG Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने शैक्षणिक वर्ष 2026 के लिए नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड के शेड्यूल में संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के तहत, यह ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के साथ-साथ डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों, एएफएमसी (AFMC), एम्स (AIIMS) संस्थानों और जिपमेर (पुडुचेरी व कराईकल) की 100 प्रतिशत सीटों के लिए एमबीबीएस (MBBS), बीडीएस (BDS) और बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) कोर्सेस पर लागू होगी।

संशोधित समय सारणी के अनुसार, उम्मीदवार अब 15 अगस्त 2026 तक नीट यूजी 2026 के पहले राउंड के लिए अपना पंजीकरण और भुगतान कर सकते हैं। छात्र दोपहर 2 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं, जबकि शुल्क भुगतान की सुविधा सर्वर टाइम के मुताबिक उसी दिन शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

इसके अलावा, चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी। सीटों के आवंटन की प्रक्रिया 18 अगस्त को पूरी की जाएगी और पहले दौर का सीट आवंटन परिणाम 19 अगस्त 2026 को घोषित किया जाएगा।

नीट यूजी काउंसलिंग 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस के मुताबिक, पहले राउंड की काउंसलिंग से जुड़ी सभी अहम तारीखें इस प्रकार हैं:

  • पंजीकरण और शुल्क भुगतान: 5 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक
  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 15 अगस्त 2026 (दोपहर 2 बजे तक)
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 15 अगस्त 2026 (शाम 5 बजे तक)
  • चॉइस फिलिंग की अवधि: 6 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक
  • चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि: 17 अगस्त 2026 (शाम 6 बजे तक)
  • चॉइस लॉकिंग: 17 अगस्त 2026 (सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)
  • सीट आवंटन की प्रक्रिया: 18 अगस्त 2026
  • राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम: 19 अगस्त 2026
  • रिपोर्टिंग और ज्वॉइनिंग: 20 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक
  • संस्थानों द्वारा ज्वॉइन किए गए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन: 26 अगस्त 2026

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया (How to Apply)
जो योग्य उम्मीदवार अभी तक एमसीसी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के लिए पंजीकृत नहीं हुए हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक काउंसलिंग वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए 'UG Medical Counselling 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने जरूरी नीट यूजी 2026 आवेदन विवरण का उपयोग करके पोर्टल पर रजिस्टर करें।
  • मांगी गई सभी आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां दर्ज करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करें।
  • अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन करके चॉइस-फिलिंग की प्रक्रिया पूरी करें।
  • निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी पसंद (Choices) को लॉक कर दें।
  • फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट या कंफर्मेशन पेज सुरक्षित रख लें।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एमसीसी नीट यूजी 2026 के संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल को अच्छी तरह जांच लें और प्रत्येक चरण को तय समय सीमा के भीतर ही पूरा करें।

Continue reading on the app

  Sports

Who is Hasan Mahmud: कौन हैं हसन महमूद? जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के उड़ाए परखच्चे, भारत में भी रच चुके हैं इतिहास

Who is Hasan Mahmud: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने घातक गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में महज 198 रनों पर ढेर कर दिया. हसन 6 विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले बांग्लादेशी बॉलर बने. भारत और पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अब कंगारुओं के घर में उनका यह स्पेल यादगार बन गया. Thu, 13 Aug 2026 18:42:45 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin: Surya Maithil ने विपक्ष से ये क्या पूछ लिया? Parliament | Amit Shah | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T13:16:36+00:00

भूपेश बघेल के बयान पर गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत | Chhattisgarh | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T13:16:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers