'इतना खून बहता है', दिव्यांका त्रिपाठी की डिलीवरी देख सुन्न पड़ गए थे पति विवेक, बताया लेबर रूम में क्या-क्या हुआ?
Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya: टीवी जगत की पॉपुलर जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया हाल ही में पैरेंट्स बने हैं. दिव्यांका ने 25 मई को जुड़वा बेटों को जन्म दिया. एक्ट्रेस के घर में इस समय खुशियों का माहौल सजा है और कपल ने अपने जुड़वा बच्चों का घर में धमाकेदार वेलकम किया. इस बीच लेटेस्ट व्लॉग में विवेक ने बताया कि पापा बनने उनके लिए कितना घबराहट भरा था. इतना ही नहीं एक्टर डिलीवरी के समय लेबर रूम में भी गए थे. उन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया, जो हैरान कर देने वाला है.
ट्विंस के साथ दिव्यांका का हुआ जोरदार वेलकम
दिव्यांका त्रिपाठी अपने ट्विंस के जन्म के बाद हाल ही में घर लौटीं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. वायरल हो रहे वीडियो में दिव्यांका की सासू मां ने दोनों बच्चों की नजर उतारी और फिर आरती की दिव्यांका ने बाहर आकर पैप्स से बातचीत भी की. इसके बाद कपल ने पैपराजी को पोज दिया और उन्हें मिठाईयां भी बाटीं. हालांकि उन्होंने फोटोग्राफर्स से गुजारिश की कि वो उनके बच्चों का चेहरा ना दिखाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
परवरिश को लेकर डर रहे विवेक
वहीं, बच्चों के घर आने के बाद दिव्यांका का नाय व्लॉग सामने आया है, जिसमें उनके पति विवेक ने बताया कि बच्चों के जन्म लेने पर वो खुश हैं. लेकिन नर्वस भी हैं. उन्हें डर लग रहा है क्या वो बच्चों को सुरक्षित लाइफ दे पाएंगे? क्या वो अच्छे पापा बनेंगे? उनकी जिम्मेदारी अच्छे से निभाएंगे या नहीं? विवेक ने इस दौरान ये भी बताया कि बच्चों को पहली बार देखकर वो इमोशनल हो गए थे. इतना ही नहीं विवेक दिव्यांका के साथ लेबर रूम में भी गए थे और उन्होंने कहा कि वो देखने के बाद मदर्स के लिए उनकी रिस्पेक्ट बढ़ गई है.
ये भी पढ़ें- दिव्यांका त्रिपाठी के घर आई डबल खुशी, जुड़वां बच्चों की मां बनी एक्ट्रेस, फोटो शेयर कर लिखा- 'मेरे करण अर्जुन आ गए'
लेबर रूम में जाने से पहले हो गई डिलीवरी
विवेक दहिया ने कहा- 'मैंने पहले से डॉक्टर्स को कहा था कि मैं लेबर रूम में दिव्यांका के साथ रहूंगा. मैं बच्चों के दुनिया में आने का पूरा प्रोसेस देखूंगा. हमें बताया गया कि सर्जरी देखने के बाद बहुत से लोग बेहोश हो जाते हैं. देख नहीं पाते. हमें कहा गया कि आप दूर से डिलीवरी देखना. क्यों उस जोन में जाना है. मैं इंतजार कर रहा था अंदर जाने का. लेकिन डिलीवरी के वक्त डॉक्टर्स ने मुझे लेट बुलाया. लेबर रूम में 7-8 डॉक्टर्स थे, मैंने देखा कि बच्चे पैदा हो चुके थे. मुझे हैरानी हुई, मैं उनकी अंबिलिकल कॉर्ड काटना चाहता था.'
बेहता खून देख हैरान थे विवेक
विवेक ने अपनी बात को आगे रखते हुए कहा- 'मैंने दिव्यांका का हाथ पकड़ा, बच्चों को देखा. मैं 20 मिनट अंदर था. मैंने पूरी सर्जरी देखी लेकिन कुछ ऐसा फील नहीं किया कि मैं बेहोश हो जाऊं. लेकिन मैं हैरान था इतना खून बहता है. उस प्रोसेस को देखकर आप हैरान हो जाते हो. वो जो कुछ मैंने देखा मुझे समझ नहीं आया कैसे रिएक्ट करना है. बाहर आया तो फैमिली खुश थी, लेकिन मैं तब भी सुन्न था. मैं इमोशनली नंब था. लेकिन मैं धीरे-धीरे फॉर्म में आया. मुझे अपनी फीलिंग को सिंक करने में वक्त लगा पर अब मैं नॉर्मल हूं.'
बच्चों को बताया था करण-अर्जुन
बता दें, दिव्यांका और विवेक ने अपने बच्चों की अनाउंसमेट बेहद खास अंदाज में की थी. कपल ने इंस्टाग्राम पर दो क्यूट बच्चों की तस्वीर लगाई है, जो हल्के नीले रंग की ड्रेस पहने हुए हैं. इसमें उनका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है. इस तस्वीर के साथ दिव्यांका ने बताया कि उन्होंने जुडवां बेटों को जन्म दिया है. साथ ही फोटो में लिखा है- 'हमने खुशी मांगी थी, भगवान ने कहा, ‘दोगुनी खुशी लो’ जुड़वा बेटों का आशीर्वाद मिला है.'
ये भी पढ़ें- Toxic की वजह से प्यार और रिश्तों को नए नजरिए से समझने लगीं Kiara Advani, शेयर किया शूटिंग सेट का किस्सा
भुवनेश्वर कुमार से कगिसो रबाडा ने छीनी पर्पल कैप, IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के नाम
IPL 2026 Purple Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए फाइनल तक आ पहुंचा है. शुक्रवार को मुल्लांपुर स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर-2 खेला गया, जिसे जीतने के साथ ही जीटी ने फाइनल का टिकट कटा लिया. इस मैच में ही गुजरात के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी की और विकेट चटकाए. इसी के साथ वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए और उन्होंने भुवनेश्वर कुमार से पर्पल कैप भी छीन ली. तो आइए इस आर्टिकल में आपको आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताते हैं...
कगिसो रबाडा ने भुवनेश्वर कुमार से छीनी पर्पल कैप
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की रेस में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा आगे निकल गए हैं. इसी के साथ उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के सिर से पर्पल कैप भी छीन ली है. भुवी ने क्वालीफायर 2 में बेहतरीन स्पेल फेंका, जिसमें उन्होंने 35 रन देकर 2 विकेट चटका लिए. इसी के साथ वह पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए. रबाडा ने इस सीजन अब तक 16 मैच खेले हैं, जिसकी 16 पारियों में उन्होंने 20.78 के औसत से 28 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.43 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.
नंबर-2 पर पहुंचे भुवनेश्वर कुमार
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार दूसरे पायदान पर आ पहुंचे हैं. भुवी ने इस सीजन 15 मैच खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में उन्होंने 18.15 के औसत से 26 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 8 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं. हालांकि, भुवी के पास फाइनल में पर्पल कैप वापस हासिल करने का मौका होगा.
जोफ्रा आर्चर को भी है सिर्फ 3 विकेट की जरूरत
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर जोफ्रा आर्चर हैं. गुजरात टाइटंस के साथ खेले गए क्वालीफायर-2 मैच में जोफ्रा आर्चर ने अपने स्पेल में 45 रन दिए और वह एक विकेट ही ले सके. आर्चर ने 16 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में 22.36 के औसत से 25 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.31 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.
चौथे स्थान पर अंशुल कंबोज
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर अंशुल कंबोज का नाम आता है. चेन्नई सुपर किंग्स के इस तेज गेंदबाज ने खेले गए 14 लीग मैचों में 25.23 के औसत से 21 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 10.52 की इकोनॉमी से रन लुटाए. कंबोज की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. ऐसे में अब इस खिलाड़ी के पास पर्पल कैप जीतने का मौका नहीं बचा है.
पांचवें स्थान पर हैं एहसान मलिंगा
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर एहसान मलिंगा काबिज हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के इस गेंदबाज ने आईपीएल 2026 में 15 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में उन्होंने 25.35 के औसत से 20 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी रेट 9.33 की रही है. उन्होंने एक बार फोर विकेट हॉल लिया है.
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के नाम
| रैंक | खिलाड़ी | टीम | मैच | विकेट | औसत | इकोनॉमी |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Kagiso Rabada | गुजरात टाइटंस | 16 | 28 | 20.78 | 9.43 |
| 2 | Bhuvneshwar Kumar | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 15 | 26 | 18.15 | 8.00 |
| 3 | Jofra Archer | राजस्थान रॉयल्स | 16 | 25 | 22.36 | 9.31 |
| 4 | Anshul Kamboj | चेन्नई सुपर किंग्स | 14 | 21 | 25.23 | 10.52 |
| 5 | Eshan Malinga | सनराइजर्स हैदराबाद | 15 | 20 | 25.35 | 9.33 |
ये भी पढ़ें: 'वो हमें दूसरी ट्रॉफी जिताएंगे...', वैभव सूर्यवंशी के लिए रियान पराग ने दिया ऐसा बयान, जो आते ही हो गया वायरल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















.jpg)





