Responsive Scrollable Menu

टीम को क्वालीफाई करना नहीं था, लेकिन सूर्यवंशी ने आकर राजस्थान की किस्मत बदल दी...कप्तान ने दिखाया बड़ा दिल, मानी गलती

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में पहुंचने से चूक गई राजस्थान रॉयल्स की टीम के कप्तान रियान पराग ने मैच के बाद खुलकर बात की. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के खेल की तारीफ की. रियान ने कहा, इस खिलाड़ी ने टीम की किस्मत बदल दी क्योंकि क्वालीफाई करने की स्थिति में नजर नहीं आ रहे थे.

Continue reading on the app

'किसी की नजर न लगे...', Vaibhav Sooryavanshi के फैन हुए Bobby Deol, एक्टर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए भी कही ये बात

Bobby Deol on Vaibhav Sooryavanshi: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर बॉबी देओल इस समय अपनी मच अवेटेड फिल्म 'बंदर' (Bandar) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें एक्टर बेहद दमदार अंदाज में नजर आए. जी हां 'बंदर' के ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है और वो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें, ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. तो वहीं बॉबी देओल इस समय फिल्म के प्रमोशन में काफी बीजी चल रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो 15 वर्षीय क्रिकटर वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. 

वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर की शानदार बल्लेबाजी

बीते दिन राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्वालीफायर-2 में एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की. जी हां, गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंद पर 96 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 8 चौके लगाए. 15 साल के इस खिलाड़ी की समझदारी वाली पारी देखकर हर कोई उनकी खूब तारीफ कर रहा है. अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के स्टार बॉबी देओल का नाम भी शामिल हो गया है. तो चलिए आपको भी बताते हैं एक्टर ने वैभव सूर्यवंशी के लिए क्या कुछ कहा?

बॉबी देओल ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ

दरअसल, हाल ही में बॉबी देओल एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए नजर आए. इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि, "अभी अआप आईपीएल देख रहे हैं, अपने वैभव सूर्यवंशी को देखा? कैसे वो 29 बॉल में ऑल मोस्ट सेंचुरी पूरी करने वाले थे." तो इसपर जवाब देते हुए बॉबी ने कहा, "कमाल है वो, फिनोमिना है वो, फिनोमिना मतलब गॉड ब्लेस्स हिम. उसको नजर न लगे, क्योंकि जॉब कोई ऐसे खेलता है तो सब देखते हैं, जलन भी होती है और कभी-कभी अपनों की भी नजर लग जाती है." एक्टर ने आगे कहा, "मैं ये चाहता हूं कि वो जिस तरह खेल रहा है, उसमें वो ज्यादा सोचे न कि लोग क्या कहते हैं मेरे बारे में." 

वैभव सूर्यवंशी ने निखिल द्विवेदी को लेकर कही ये बात

इसके साथ ही बॉबी देओल संग इस इंटरव्यू में निखिल द्विवेदी भी नजर आए और उन्होंने भी वैभव सूर्यवंशी की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा, "हमें पीढ़ी दर पीढ़ी ऐसे खिलाड़ी बार-बार मिलने का सौभाग्य प्राप्त होता है. सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली वैभव सूर्यवंशी. उन्होंने कहा, " वो लगातार भारत में ही जन्म ले रहे हैं. वी आर सो ब्लेस्ड."  इसके बाद बॉबी देओल ने कहा, "मैं ये भी सोचता हूं कि ऐसे और भी कितने बच्चे होंगे, जिनको मौके नहीं मिल रहे. कितने ऐसे बच्चे हैं, जो क्रिकेट खेलना चाहते हैं. तो जब ये मौका किसी को मिलता है और वो बहुत कमाल का निकलता है तो बहुत खुशी होती है." 

इसके साथ ही बॉबी देओल ने वैभव सूर्यवंशी के आउट होने पर भी बायत की. उन्होंने कहा, "मैं कल फोन पर मैच देख रहा था. मुझे बहुत दुख हुआ कि जब वो 97 पर आउट हो गया." एक्टर ने कहा, "मैं सच कहु राजस्थान रॉयल्स मेरी फेवरट टीम थी, जब से पहला आईपीएल शुरू हुआ, क्युकी मैं बड़ा फैन था शेन वॉर्न का. तो मैंने हमेशा उसको सपोर्ट करते हुए इसे फॉलो किया और मैंने पंजाब को भी सपोर्ट किया, क्योंकि मैं पंजाब से हूं और प्रीती मेरी फ्रेंड हैं. ऐसे में अब बॉबी देओल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

ये भी पढ़ें: 'इतना खून बहता है', दिव्यांका त्रिपाठी की डिलीवरी देख सुन्न पड़ गए थे पति विवेक, बताया लेबर रूम में क्या-क्या हुआ?

Continue reading on the app

  Sports

टीम को क्वालीफाई करना नहीं था, लेकिन सूर्यवंशी ने आकर राजस्थान की किस्मत बदल दी...कप्तान ने दिखाया बड़ा दिल, मानी गलती

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में पहुंचने से चूक गई राजस्थान रॉयल्स की टीम के कप्तान रियान पराग ने मैच के बाद खुलकर बात की. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के खेल की तारीफ की. रियान ने कहा, इस खिलाड़ी ने टीम की किस्मत बदल दी क्योंकि क्वालीफाई करने की स्थिति में नजर नहीं आ रहे थे. Sat, 30 May 2026 11:07:47 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update : 72 घंटे, 7,000 मिसाइलों से बरसा बारूद? | Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T06:00:30+00:00

Karnataka New CM News : कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री पर आज फाइनल फैसला,किसके सिर सजेगा ताज? |Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T06:15:28+00:00

Asaduddin Owaisi Statement On Namaz: नामज पर ओवैसी Vs बीजेपी ? | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T06:00:11+00:00

भारत दौरे पर म्यांमार के राष्ट्रपति, मोदी-ह्लाइंग वार्ता पर टिकी नजरें | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T06:13:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers