Responsive Scrollable Menu

भुवनेश्वर कुमार से कगिसो रबाडा ने छीनी पर्पल कैप, IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के नाम

IPL 2026 Purple Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए फाइनल तक आ पहुंचा है. शुक्रवार को मुल्लांपुर स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच क्वालीफायर-2 खेला गया, जिसे जीतने के साथ ही जीटी ने फाइनल का टिकट कटा लिया. इस मैच में ही गुजरात के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी की और विकेट चटकाए. इसी के साथ वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए और उन्होंने भुवनेश्वर कुमार से पर्पल कैप भी छीन ली. तो आइए इस आर्टिकल में आपको आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताते हैं...

कगिसो रबाडा ने भुवनेश्वर कुमार से छीनी पर्पल कैप

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की रेस में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा आगे निकल गए हैं. इसी के साथ उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के सिर से पर्पल कैप भी छीन ली है. भुवी ने क्वालीफायर 2 में बेहतरीन स्पेल फेंका, जिसमें उन्होंने 35 रन देकर 2 विकेट चटका लिए. इसी के साथ वह पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए. रबाडा ने इस सीजन अब तक 16 मैच खेले हैं, जिसकी 16 पारियों में उन्होंने 20.78 के औसत से 28 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.43 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

नंबर-2 पर पहुंचे भुवनेश्वर कुमार

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार दूसरे पायदान पर आ पहुंचे हैं. भुवी ने इस सीजन 15 मैच खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में उन्होंने 18.15 के औसत से 26 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 8 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं. हालांकि, भुवी के पास फाइनल में पर्पल कैप वापस हासिल करने का मौका होगा.

जोफ्रा आर्चर को भी है सिर्फ 3 विकेट की जरूरत

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर जोफ्रा आर्चर हैं. गुजरात टाइटंस के साथ खेले गए क्वालीफायर-2 मैच में जोफ्रा आर्चर ने अपने स्पेल में 45 रन दिए और वह एक विकेट ही ले सके. आर्चर ने 16 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में 22.36 के औसत से 25 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.31 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

चौथे स्थान पर अंशुल कंबोज

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर अंशुल कंबोज का नाम आता है. चेन्नई सुपर किंग्स के इस तेज गेंदबाज ने खेले गए 14 लीग मैचों में 25.23 के औसत से 21 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 10.52 की इकोनॉमी से रन लुटाए. कंबोज की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. ऐसे में अब इस खिलाड़ी के पास पर्पल कैप जीतने का मौका नहीं बचा है.

पांचवें स्थान पर हैं एहसान मलिंगा

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर एहसान मलिंगा काबिज हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के इस गेंदबाज ने आईपीएल 2026 में 15 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में उन्होंने 25.35 के औसत से 20 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी रेट 9.33 की रही है. उन्होंने एक बार फोर विकेट हॉल लिया है.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के नाम

रैंक खिलाड़ी टीम मैच विकेट औसत इकोनॉमी
1 Kagiso Rabada गुजरात टाइटंस 16 28 20.78 9.43
2 Bhuvneshwar Kumar रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 15 26 18.15 8.00
3 Jofra Archer राजस्थान रॉयल्स 16 25 22.36 9.31
4 Anshul Kamboj चेन्नई सुपर किंग्स 14 21 25.23 10.52
5 Eshan Malinga सनराइजर्स हैदराबाद 15 20 25.35 9.33

ये भी पढ़ें: 'वो हमें दूसरी ट्रॉफी जिताएंगे...', वैभव सूर्यवंशी के लिए रियान पराग ने दिया ऐसा बयान, जो आते ही हो गया वायरल

Continue reading on the app

OFSS Bihar 11th Online Form 2026 (Re-Open)

OFSS Bihar 11th Online Form 2026 Author: Sarkari Exam Team Tag: OFSS Bihar 11th Admissions Form Short Information : Bihar School Examination Board (BSEB), has released the Form Reopen Notice & 2nd Merit List for admission in Intermediate (11th) Class 2026 through the Online Facilitation System for Students (OFSS). Candidates who applied for OFSS Bihar ...

The post OFSS Bihar 11th Online Form 2026 (Re-Open) appeared first on Sarkari Exam.

Continue reading on the app

  Sports

Kumar Sangakkara React on Sam Curran: धोखेबाज निकला ये अंग्रेज क्रिकेटर... सैम कुरेन पर भड़के कुमार संगकारा, BCCI से की 2 साल के बैन की मांग

Kumar Sangakkara lashed out on Sam Curran: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालिफायर-2 में हारकर बाहर होने वाली राजस्थान रॉयल्स के कोच कुमार संगकारा ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन पर जमकर अपनी भड़ास निकाली. सैम कुरेन आईपीएल 2026 के शुरू होने से ठीक चोट के कारण लीग से बाहर हो गए थे. आईपीएल से बाहर होने के बाद सैम कुरेन को टी20 ब्लास्ट में खेलते हुए देखा गया था. Sat, 30 May 2026 11:12:59 +0530

  Videos
See all

Weather Alert : यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट | Top News | Breaking News | Heavy Rain | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T06:30:26+00:00

Love Jihad Case: छत्तीसगढ़ से लव जिहाद का PRO MAX वर्जन आया समाने | Raigarh News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T06:32:16+00:00

Uttrakhand: नितिन नवीन ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में किए दर्शन #nitinnabin #uttrakhand #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T06:22:19+00:00

UP News: 'माफिया के सामने नाक रगड़ती थी सपा' -CM Yogi #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T06:23:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers