ईरान को Nuclear Bomb नहीं रखने देंगे, Donald Trump की फाइनल मीटिंग, डील पर होगा आखिरी फैसला
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह ईरान के साथ युद्धविराम को बढ़ाने के समझौते पर आगे बढ़ने के संबंध में ‘‘अंतिम निर्णय’’ लेने के लिए व्हाइट हाउस में अपने सलाहकारों के साथ बैठक कर रहे हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में हुई उच्च स्तरीय वार्ता की पुष्टि की। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ और अन्य समाचार आउटलेट्स ने बृहस्पतिवार को अपनी खबर में बताया था कि अमेरिकी और ईरानी वार्ताकार एक अस्थायी समझौते पर सहमत हो गए हैं। इस समझौते से युद्धविराम को 60 दिनों के लिए बढ़ा दिया जाएगा। वहीं नयी वार्ता ईरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम पर होने की बात है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा, “ ईरान को यह मानना होगा कि वे कभी परमाणु हथियार या बम नहीं रखेंगे।” उन्होंने कहा कि जलडमरूमध्य को अंतरराष्ट्रीय नौवहन के लिए फिर से खोला जाना चाहिए और सभी समुद्री बारूदी सुरंगों को नष्ट किया जाना चाहिए। ईरान के मुख्य वार्ताकार ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें ‘गारंटी या शब्दों’ पर भरोसा नहीं, केवल कदम उठाये जाने पर भरोसा है। उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि अमेरिका और इजराइल ने परमाणु वार्ता के दौरान पिछले एक साल में दो बार ईरान पर हमला किया है, जिस कारण यह अविश्वास बना हुआ है।
मोहम्मद बघेर कालिबाफ ने ‘एक्स’ पर कहा, “दूसरी तरफ से कार्रवाई किये जाने से पहले कोई कदम नहीं उठाया जाएगा। हमें बातचीत से नहीं बल्कि मिसाइलों से जवाब मिलता है।” विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने बाद में एक सरकारी प्रसारक को बताया कि समझौते को ‘अब तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है’।
Riyan Parag को Vaibhav Suryavanshi में दिखा Team India का भविष्य, बोले- देश के लिए भी ऐसे ही खेलेगा
आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में पराजय के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने इस सत्र में 237 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाने वाले 15 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह देश के लिये भी इसी तरह खेलेंगे। सूर्यवंशी के 47 गेंद में 96 रन की मदद से रॉयल्स ने छह विकेट पर 214 रन बनाये लेकिन शुभमन गिल के शतक की मदद से गुजरात टाइटंस ने आठ गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की। सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर में 97 रन की पारी खेली थी।
मैच के बाद पराग ने सूर्यवंशी के बारे में पूछे जाने पर कहा ,‘‘मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि वैभव किस तरह से खेला है। वह ताबड़तोड़ रन बना रहा था लेकिन मैच हालात को भांपकर खेल रहा था। उसने बेहतरीन खेला और समझ में नहीं आता कि हर बार वह ऐसा कैसे कर लेता है।’ उन्होंने कहा ,‘‘ उम्मीद है कि वह देश के लिये भी इसी तरह से खेलता रहेगा और जीत में योगदान देगा। हमारे लिये भी खेलता रहेगा और हमें दूसरा आईपीएल खिताब दिलायेगा।’’ राजस्थान ने 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में पहला आईपीएल जीता था।
पराग ने यह भी कहा कि 230 . 240 का स्कोर चुनौतीपूर्ण होता। उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगा था कि 214 अच्छा स्कोर है लेकिन भारी रोलर के बाद विकेट बेहतर हो गया। 230 . 240 का स्कोर बेहतर होता। हम उनके सलामी बल्लेबाजों को आउट नहीं कर सके और फिर वापसी मुश्किल थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi














.jpg)






