Responsive Scrollable Menu

पंजाब निकाय चुनाव में AAP की प्रचंड जीत, Congress-BJP पस्त, Bhagwant Mann बोले- यह विकास की जीत

पंजाब निकाय चुनाव में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने 48 प्रतिशत से अधिक वार्डों में जीत दर्ज की, वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जनता ने सत्ताधारी पार्टी की विकासवादी नीतियों का समर्थन किया और विपक्ष की ‘नफरत की राजनीति’ को परास्त किया। पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, ‘आप’ ने कुल 1,977 वार्डों में से 958 में जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस 397 वार्ड जीतकर दूसरे स्थान पर रही, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने 191 वार्ड जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 172 वार्डों में जीत का परचम फहराया।

इन शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 251 वार्डों में जीत दर्ज की। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी सात वार्ड में जीत हासिल की। आयोग के मुताबिक, अभी मतगणना जारी है और एक वार्ड का परिणाम घोषित नहीं हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।

पंजाब में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ‘आप‍’ जीत पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि जनता ने ‘आप’ सरकार के विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने विपक्ष की नफरत की राजनीति को हरा दिया। मान ने कहा, “जनता ने विभाजनकारी राजनीति करने वाली पार्टियों को नकार दिया है।”

इससे पहले, विपक्षी दलों ने ‘आप’ सरकार पर चुनावों के दौरान सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। इन निकाय चुनावों को सत्तारूढ़ पार्टी के लिए एक अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा है, जो राज्य में अपनी सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रही है।

Continue reading on the app

माता-पिता की ये 5 गलतियां बच्चे की रीढ़ को कर सकती हैं खराब, डॉक्टर ने कहा आगे चलकर बिगड़ सकता है पोश्चर

छोटे बच्चे को ठीक तरह से बैठाया या लेटाया ना जाए तो उसकी रीढ़ खराब हो सकती है और हमेशा के लिए पोश्चर पर असर पड़ता है. ऐसे में यहां जानिए कहीं डॉक्टर की बताई गलतियां आप तो नहीं करते.

The post माता-पिता की ये 5 गलतियां बच्चे की रीढ़ को कर सकती हैं खराब, डॉक्टर ने कहा आगे चलकर बिगड़ सकता है पोश्चर appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

  Sports

तीसरी बार हिट विकेट होकर साई सुदर्शन हुए बेशर्म, शास्त्री को दिया ऐसा जवाब, सुनकर पकड़ लेंगे माथा

गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा आउट होने के तरीके से चर्चा में हैं. उन्होंने कहा कि वो अब इससे बचने के लिए कुछ नया ट्राई करेंगे. उनका कहना था कि वो इस तरह आउट होने में पहले से बेहतर होते जा रहे हैं. Sat, 30 May 2026 12:20:46 +0530

  Videos
See all

Badrinath Kedarnath Chadhava Dispute: बद्रीनाथ-केदारनाथ के चढ़ावे में महा-बंदरबांट? Donation Scam #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T07:15:18+00:00

Jammu & Kashmir: रियासी में सलाल बांध के पास भीषण जंगल आग, चिनाब किनारे इलाके में मचा हड़कंप | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T07:11:36+00:00

Prateek Yadav Daughter With Dimple Yadav Viral : डिंपल यादव ने प्रतीक यादव की बेटी को लगाया गले! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T07:12:27+00:00

Vidhi Meghani Canada Murder Case: कनाडा में गुजरात की बेटी की बेरहमी से हत्या! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T07:13:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers