ईरान का अमेरिकी बेस पर बड़ा हमला, कई सैनिक घायल; हाई-टेक 'रीपर ड्रोन' भी तबाह
ईरान ने अमेरिकी सैन्य बेस पर ताजा और बड़ा हमला किया है। इस भीषण स्ट्राइक में कई अमेरिकियों के घायल होने की खबर है, वहीं अमेरिकी सेना के बेहद आधुनिक और घातक 'रीपर ड्रोन्स' को भी भारी नुकसान पहुंचा है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
DRDO Bomb Test in Haryana: पंचकुला में हाई-पावर बम का टेस्ट कल, 2 किमी का इलाका डेंजर जोन घोषित, एडवाइजरी जारी
DRDO Bomb Test Panchkula: हरियाणा के पंचकुला जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) आगामी 31 मई को पंचकुला के रामगढ़ रेंज में एक हाई-पावर बम का परीक्षण करने जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने आसपास के इलाकों के लोगों को घरों के अंदर रहने की सख्त सलाह दी है।
यह महत्वपूर्ण ट्रायल डीआरडीओ की प्रतिष्ठित प्रयोगशाला टर्मिनल बैलिस्टिक्स अनुसंधान प्रयोगशाला (TBRL) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। बता दें कि टीबीआरएल मुख्य रूप से देश में गोला-बारूद, विस्फोटकों और अत्याधुनिक हथियार प्रणालियों के परीक्षण और मूल्यांकन का काम संभालती है।
इन गांवों के लिए जारी हुई सुरक्षा एडवाइजरी
एहतियात के तौर पर स्थानीय प्रशासन ने टेस्टिंग रेंज के पास स्थित सभी गांवों के निवासियों को अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित टेस्टिंग समय के दौरान अपने घरों से बाहर न निकलें और किसी भी खुले मैदान या क्षेत्र में जाने से पूरी तरह बचें।
हालांकि, जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह एक नियमित रक्षा-संबंधी परीक्षण (Routine Test) है, इसलिए स्थानीय जनता को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। इसके साथ ही लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है।
2 किलोमीटर का इलाका 'स्प्लिंटर डेंजर जोन' घोषित
डीआरडीओ के वैज्ञानिकों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, यह धमाका बेहद शक्तिशाली होने वाला है। इस परीक्षण के दौरान होने वाले विस्फोट से बम के टुकड़े (Fragments) हवा में करीब 1.5 किलोमीटर ऊपर तक उछल सकते हैं।
इसी संभावित खतरे को देखते हुए अधिकारियों ने मुख्य प्रभाव क्षेत्र (Impact Area) के आसपास के लगभग दो किलोमीटर के दायरे को 'स्प्लिंटर डेंजर जोन' (Splinter Danger Zone) घोषित कर दिया है। परीक्षण के दौरान इस पूरे प्रतिबंधित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और किसी को भी एंट्री नहीं दी जाएगी।
वायुसेना के अधिकारी करेंगे निगरानी
इस पूरे परीक्षण को बेहद कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत अंजाम दिया जाएगा और भारतीय वायुसेना (IAF) के वरिष्ठ अधिकारी खुद इस मौके पर मौजूद रहकर ट्रायल की निगरानी करेंगे। टीबीआरएल के टेक्नोलॉजी डायरेक्टर सी. सरकार ने पंचकुला के डिप्टी कमिश्नर को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को कहा है।
इस पत्र के आधार पर विशेष रूप से भानू और बिल्ला गांवों के लोगों को परीक्षण के समय घरों के भीतर रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा आसरेवाली, नाग्गल, मोगीनंद, किशनगढ़, टीएमवी कॉलोनी और रामगढ़ नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी सावधानी बरतने और अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi
















.jpg)



