Toxic के सेट पर Kiara को किसी से नहीं करनी थी बात, शूट करना था मुश्किल, हर रात को एक्ट्रेस करती थी ये काम
Kiara Advani on Toxic Shooting: रॉकिंग स्टार यश (Yash) की फिल्म टॉक्सिक साल 2026 की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है. जब से फैंस ने फिल्म के टीजर देखे हैं, तब से ही इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. इस बीच अब फिल्म में लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले कर रही कियारा आडवाणी ने फिल्म में काम करने को लेकर बात की. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें सेट पर किसी से बात नहीं करनी होती थी. चलिए जानते हैं, इसकी वजह.
हर रात को करती थी ये काम
कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने अपनी बात को आगे रखते हुए बताया कि दोनों भाषा में एक-एक करके शूट करना बेहद चैलेंजिंग रहा. एक्ट्रेस ने कहा- 'पहले हम उस सीन को इंग्लिश में शूट करते थे, जब तक परफेक्ट टेक नहीं मिल जाता. उसके बाद उसी सीन को कन्नड़ में शूट करते थे. मेरे लिए कन्नड़ मेरी भाषा नहीं है, इसलिए मुझे अपने डायलॉग्स एक रात पहले ही रटने पड़ते थे. मैं हर रात को अगले दिन की तैयारी करती थी ताकि कोई दिक्कत ना आए.
नहीं थी किसी से बात करने की इजाजत
कियारा ने इस दौरान एक हैरान कर देने वाला भी खुलासा किया. उन्होंने बताया कि फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने उनसे सेट पर किसी से भी बात करने के लिए मना किया. उन्होंने कहा- 'मैं आमतौर पर सेट पर जाते ही सबसे ‘हाय’, ‘हेलो’, ‘गुड मॉर्निंग’ कहती हूं, मैं वैसी ही इंसान हूं. लेकिन गीतू ने मुझसे साफ कहा कि मुझे कोई फॉर्मेलिटी नहीं चाहिए. मैं चाहती हूं कि तुम सीधे अपने किरदार के जोन में आओ. किसी से ‘हाय-हेलो’ मत करना, अपनी टीम से भी नहीं, बस पूरे दिन उसी जोन में रहना.'
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: 'दृश्यम 3' की घटी कमाई, रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरीं पद्मिनी कोल्हापुरे
अपने किरदार के बारे में क्या बोलीं कियारा?
पहले आपको बता दें कि कियारा टॉक्सिक में नादिया के किरदार में नजर आने वाली है. ऐसे में अपने रोले के बारे में बात करते हुए कियारा ने बताया कि इसके वजह से उन्होंने प्यार और रिश्तों को नए नजरिए से समझने की कोशिश की. इतना ही नहीं, कियारा ने ये भी बताया कि टॉक्सिक पुरुष और महिला के रिश्तों को अलग तरीके से दिखाती है और इसकी दुनिया को समझने में उन्हें भी थोड़ा समय लगा था. एक्ट्रेस ने इस दौरान ये भी बताया कि कुछ लोगों को टॉक्सिक का कॉन्सेप्ट अलग और रिस्की लग सकता है.
क्यों दो भाषाओं में साथ शूट हुई टॉक्सिक?
टॉक्सिक को हिंदी और कन्नड़ में एक साथ शूट करने फिल्म के कलाकार ही नहीं, पूरी टीम के लिए चैलेंजिंग रहा है. कुछ समय पहले ही यश ने इस बारे में बताया था कि क्यों ऐसा किया गया. उन्होंने कहा था कि टॉक्सिक को दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ने के लिए डिजाइन किया था. फिल्म के ग्लोबल लक्ष्य के बारे में बात करते हुए, यश ने बताया था कि टॉक्सिक को एक साथ इंग्लिश और कन्नड़ में शूट किया गया था ताकि इंटरनेशनल दर्शक बिना भाषा की रुकावट के कहानी को एक्सीरियंस कर सके. यश ने बताया कि टॉक्सिक की टीम चाहती थी कि फिल्म अपनी कहानी में यूनिवर्सल लगे और साथ ही अपनी इमोशनल असलियत भी बनाए रखे.
ये भी पढ़ें- 'हमारा झगड़ा...', सुनीता आहूजा ने गोविंदा को लेकर फिर दिया बयान, पति के लिए कह डाली ऐसी बात
'वो हमें दूसरी ट्रॉफी जिताएंगे...', वैभव सूर्यवंशी के लिए रियान पराग ने दिया ऐसा बयान, जो आते ही हो गया वायरल
Riyan Parag On Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मैच गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था. इस मैच में शुभमन गिल की टीम ने रियान पराग की कप्तानी वाली आरआर को धूल चटाई. इसी के साथ जीटी ने फाइनल का टिकट कटा लिया, लेकिन राजस्थान रॉयल्स का सफर यहीं पर खत्म हो गया. हालांकि, इसके बावजूद कैप्टन रियान पराग काफी पॉजिटिव दिखे. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में रियान ने अपनी टीम की गलती मानी और बताया कि उनसे कहां चूक हो गई. साथ ही उन्होंने वैभ सूर्यवंशी को लेकर जो बयान दिया, वो चर्चा में आ गया है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा...
रियान पराग ने बताई हार की असली वजह
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार पर प्रतिक्रिया दी है. उनका मानना है कि यदि आरआर 230 या 240 तक पहुंच जाती, तो वो एक अच्छा स्कोर हो सकता और कहीं न कहीं 215 रन कम पड़ गए. ये उनकी टीम की हार की असली वजह रही.
रियान पराग ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, यह एक एवरेज स्कोर था. मुझे लगता है कि 215 रन बचाव करने लायक थे, लेकिन मुझे लगा कि दूसरी पारी में भारी रोलर के बाद विकेट थोड़ा बेहतर हो गया था. पहली पारी में, मुझे लगा कि स्पिनरों को थोड़ी ज्यादा ग्रिप मिल रही थी और छोटी, धीमी गेंदें थोड़ी ज्यादा उठ रही थी. इसलिए मुझे लगता है कि यह एक स्वीकार्य स्कोर था, लेकिन इससे बेहतर हो सकता था."
Chin up, Vaibhav Sooryavanshi! ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
You have so much to be proud of ????
Scorecard ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/8lHU927KLE
सलामी बल्लेबाजों को नहीं कर पाए जल्दी आउट
रियान पराग ने आगे ये भी स्वीकार किया कि उनके गेंदबाज गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाजों को जल्दी आउट नहीं कर पाए, जिसके बाद मैच उनसे दूर चला गया.
रियान पराग ने आगे कहा, "एक समय ऐसा लग रहा था कि 230 रन बन सकते हैं, जो इन बड़े मैचों में अंतर ला सकते हैं, वे अतिरिक्त 15-20 रन. मुझे लगता है कि 230-240 रन से लक्ष्य का पीछा करना वाकई चुनौतीपूर्ण हो जाता. लेकिन 215 रन के साथ, उनकी बल्लेबाजी को देखते हुए, हम जानते थे कि हमें सलामी बल्लेबाजों को जल्दी आउट करना होगा, जो हम नहीं कर पाए और उसके बाद का रास्ता हमेशा से ही कठिन होने वाला था."
वैभव सूर्यवंशी की रियान पराग ने जमकर की तारीफ
IPL 2026 में भले ही राजस्थान रॉयल्स की टीम फाइनल में न पहुंच पाई हो, लेकिन 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कमाल का प्रदर्शन किया है. उनकी आतिशी पारियों ने टीम को इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. ऐसे में कप्तान रियान पराग ने भी अपनी टीम के इस युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ की. उन्होंने उम्मीद जताई है कि वैभव भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और राजस्थान को आगे चलकर दूसरी बार चैंपियन बनाएंगे.
वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात करते हुए रियान पराग ने कहा, "मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता. एक तरीका यह है कि आप बस जाएं और जमकर रन बनाएं. लेकिन जिस तरह से उसने बल्लेबाजी की है, वह सिर्फ अंधाधुंध बल्लेबाजी नहीं है. उसने आज जो किया, वह पहली गेंद से ही नहीं कर सकता. वह सोच-समझकर खेलता है, परिस्थितियों का आकलन करते हैं."
"वह सचमुच सब कुछ बहुत अच्छे से करता है. मुझे अभी भी समझ नहीं आ रहा कि कैसे. लेकिन उम्मीद है कि वह ऐसा ही करते रहेंगे. उम्मीद है कि वह हमारे देश का प्रतिनिधित्व करेंगे और देश के लिए और गौरव लाएंगे और उम्मीद है कि वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते रहेंगे और हमें दूसरी चैंपियनशिप जिताएंगे."
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, IPL में सबसे तेज इस कारनामे को करने वाले बने पहले बल्लेबाज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















