गोविंदा-करिश्मा कपूर का गाना, कुमार सानू की आवाज ने बना दिया सुपरहिट, लोगों की जुबान पर चढ़ गए बोल
नई दिल्ली. गोविंदा और करिश्मा कपूर का 'सातों जनम तुझको पाते' सदाबहार रोमांटिक गानों में से एक है. यह सुपरहिट गाना साल 1996 में आई ब्लॉकबस्टर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म हीरो नं. 1 का है, जिसमें गोविंदा और करिश्मा कपूर की आइकॉनिक जोड़ी ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इस गाने को बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक कुमार सानू ने अपनी मखमली आवाज से सजाया था. इसका बेहद सुरीला और कैची संगीत आनंद-मिलिंद ने तैयार किया था, जबकि इसके प्यारे बोल समीर ने लिखे थे. खूबसूरत वादियों और विदेशों के शानदार लोकेशंस पर फिल्माए गए इस गाने में गोविंदा और करिश्मा कपूर की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री, मैचिंग आउटफिट्स और उनका सिंपल लेकिन ग्रेसफुल डांस दर्शकों के दिलों को छू गया था. यह गाना आज भी शादियों और रोमांटिक प्लेलिस्ट का एक अनिवार्य हिस्सा बना हुआ है.
कल शतभिषा नक्षत्र में राहु गोचर, शुरू होगा 3 राशियों का गोल्डन टाइम, आसान से उपाय से मिलेगी हर चीज
Rahu Gochar in Shatabhisha Nakshatra 2026: 31 मई को राहु शतभिषा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। इस परिवर्तन का शुभ प्रभाव मेष, मिथुन और कुंभ राशि पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि इस दौरान किन उपायों से चीजें और भी आसान हो सकती हैं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Hindustan





















