Responsive Scrollable Menu

CUET UG Exam New Dates 2026 : बकरीद के चलते टली थी CUET परीक्षा, अब NTA ने जारी किया नया शेड्यूल, इन तारीखों पर होगी परीक्षा, तुरंत चेक करें शेड्यूल

बकरीद के चलते स्थगित की गई CUET UG 2026 परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। अब यह परीक्षा 31 मई, 6 जून और 7 जून 2026 को आयोजित होगी। 31 मई की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें छात्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Continue reading on the app

आयरलैंड को हराकर न्यूजीलैंड ने जीता इकलौता टेस्ट:कीवी टीम एक पारी और 79 रन से जीती; ब्लेयर टिकनर ने पहली बार लिए 5 विकेट

न्यूजीलैंड ने बेलफास्ट टेस्ट में आयरलैंड को पारी और 79 रन से हरा दिया। शुक्रवार को फॉलोऑन खेलने उतरी आयरलैंड की टीम दूसरी पारी में 232 रन पर सिमट गई। तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार 5 विकेट लिए। कीवियों ने तीसरे दिन की शुरुआत 65/2 से की और 232 रन पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में उसने 179 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 490 रन का स्कोर खड़ा किया। टॉम ब्लेंडल और रचिन रवींद्र ने शतकीय पारियां खेलीं। ब्लेंडल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टिकनर के बाउंसरों के आगे आयरलैंड ने सरेंडर किया मैच के तीसरे दिन आयरलैंड 246 रन पीछे थी। पहली पारी में 6 विकेट लेने वाले नाथन स्मिथ ने सुबह के पहले 5 ओवर में नाइटवॉचर थॉमस मेस को स्लिप में कैच आउट कराकर आयरलैंड को पहला झटका दिया। ब्लेयर टिकनर की तेज बाउंसर हैरी टेक्टर के बल्ले के हैंडल पर लगी और वे स्लिप में कैच दे बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कर्टिस कैंपर टिकनर की उठती गेंद को संभाल नहीं पाए और गेंद उनके बाएं हाथ पर लगी। कैंपर दर्द से कराह उठे और 4 रन पर रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। उन्हें तुरंत स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद सलामी बल्लेबाज स्टीफन डोहेनी टिकनर की शॉर्ट डिलीवरी पर गल्ली में कैच दे बैठे। आउट होने से पहले डोहेनी ने 51 रन बनाए। लंच तक आयरलैंड ने 131 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। लॉर्कन टकर की फिफ्टी, अडायर की पारी भी काम नहीं आई लंच के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज लॉर्कन टकर ने काउंटर अटैक शुरू किया और 69 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, फिफ्टी पूरी करते ही वे अगली गेंद पर टिकनर का शिकार बन गए। टकर ने बाउंसर पर पुल शॉट खेलने की कोशिश में विकेटकीपर के ऊपर हवा में शॉट खेला, जिसे स्लिप से भागकर आए डेरिल मिचेल ने लपक लिया। टकर 51 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नंबर 9 पर आए मार्क एडेयर ने कीवी गेंदबाजों के बाउंसरों का जवाब आक्रामक बल्लेबाजी से दिया। वे लेग स्टंप की तरफ हटकर लगातार क्रॉस-बैट शॉट्स खेलते रहे। एडेयर ने 47 गेंदों में नाबाद 44 रन की तेज पारी खेली, जिसमें उन्होंने मिडविकेट बाउंड्री के ऊपर से बड़े शॉट्स लगाए। टिकनर का पहला फाइव-विकेट हॉल आयरलैंड की पारी का अंत तब हुआ जब रूबेन विल्सन बाहर जाती गेंद पर बल्ला अड़ा बैठे और विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल को कैच दे बैठे। विल्सन का विकेट गिरते ही ब्लेयर टिकनर ने टेस्ट करियर में पहली बार 5 विकेट पूरे किए। कैंपर के चोटिल होने के कारण आयरलैंड एक बल्लेबाज कम के साथ 232 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड टीम लंदन के लिए रवाना, अब इंग्लैंड से भिड़ेगी इस जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम लंदन रवाना होगी, जहां उसे इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। दूसरी तरफ, आयरलैंड की टीम जून के आखिरी हफ्ते में भारत के खिलाफ होने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज की तैयारियों में जुटेगी। ---------------------------------------- बेलफास्ट टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… न्यूजीलैंड ने बेलफास्ट में चल रहे इकलौते टेस्ट में आयरलैंड पर शिकंजा कस लिया। उसने गुरुवार को पहली पारी 490/8 के स्कोर पर घोषित की। इतना ही नहीं, आयरिश टीम को पहली पारी में 179 पर ऑलआउट करके फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

तीसरी बार हिट विकेट होकर साई सुदर्शन हुए बेशर्म, शास्त्री को दिया ऐसा जवाब, सुनकर पकड़ लेंगे माथा

गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा आउट होने के तरीके से चर्चा में हैं. उन्होंने कहा कि वो अब इससे बचने के लिए कुछ नया ट्राई करेंगे. उनका कहना था कि वो इस तरह आउट होने में पहले से बेहतर होते जा रहे हैं. Sat, 30 May 2026 12:20:46 +0530

  Videos
See all

Unnao Truck Loot: उन्नाव ट्रक लुटेरों को पुलिस ने मारी गोली | UP Police Encounter #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T08:08:53+00:00

Big Breaking News: यूपी के 46 जिलों में मौसम अलर्ट | Weather Alert | Heavy Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T08:03:34+00:00

Lucknow Shaurya Vatika का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने किया उद्घाटन | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T08:02:08+00:00

UAE Attack Iran: UAE के निशाने पर ईरान? #shorts | Iran US War | Top Hindi News | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T08:07:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers