Responsive Scrollable Menu

आयरलैंड को हराकर न्यूजीलैंड ने जीता इकलौता टेस्ट:कीवी टीम एक पारी और 79 रन से जीती; ब्लेयर टिकनर ने पहली बार लिए 5 विकेट

न्यूजीलैंड ने बेलफास्ट टेस्ट में आयरलैंड को पारी और 79 रन से हरा दिया। शुक्रवार को फॉलोऑन खेलने उतरी आयरलैंड की टीम दूसरी पारी में 232 रन पर सिमट गई। तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार 5 विकेट लिए। कीवियों ने तीसरे दिन की शुरुआत 65/2 से की और 232 रन पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में उसने 179 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 490 रन का स्कोर खड़ा किया। टॉम ब्लेंडल और रचिन रवींद्र ने शतकीय पारियां खेलीं। ब्लेंडल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टिकनर के बाउंसरों के आगे आयरलैंड ने सरेंडर किया मैच के तीसरे दिन आयरलैंड 246 रन पीछे थी। पहली पारी में 6 विकेट लेने वाले नाथन स्मिथ ने सुबह के पहले 5 ओवर में नाइटवॉचर थॉमस मेस को स्लिप में कैच आउट कराकर आयरलैंड को पहला झटका दिया। ब्लेयर टिकनर की तेज बाउंसर हैरी टेक्टर के बल्ले के हैंडल पर लगी और वे स्लिप में कैच दे बैठे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कर्टिस कैंपर टिकनर की उठती गेंद को संभाल नहीं पाए और गेंद उनके बाएं हाथ पर लगी। कैंपर दर्द से कराह उठे और 4 रन पर रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। उन्हें तुरंत स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद सलामी बल्लेबाज स्टीफन डोहेनी टिकनर की शॉर्ट डिलीवरी पर गल्ली में कैच दे बैठे। आउट होने से पहले डोहेनी ने 51 रन बनाए। लंच तक आयरलैंड ने 131 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। लॉर्कन टकर की फिफ्टी, अडायर की पारी भी काम नहीं आई लंच के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज लॉर्कन टकर ने काउंटर अटैक शुरू किया और 69 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, फिफ्टी पूरी करते ही वे अगली गेंद पर टिकनर का शिकार बन गए। टकर ने बाउंसर पर पुल शॉट खेलने की कोशिश में विकेटकीपर के ऊपर हवा में शॉट खेला, जिसे स्लिप से भागकर आए डेरिल मिचेल ने लपक लिया। टकर 51 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नंबर 9 पर आए मार्क एडेयर ने कीवी गेंदबाजों के बाउंसरों का जवाब आक्रामक बल्लेबाजी से दिया। वे लेग स्टंप की तरफ हटकर लगातार क्रॉस-बैट शॉट्स खेलते रहे। एडेयर ने 47 गेंदों में नाबाद 44 रन की तेज पारी खेली, जिसमें उन्होंने मिडविकेट बाउंड्री के ऊपर से बड़े शॉट्स लगाए। टिकनर का पहला फाइव-विकेट हॉल आयरलैंड की पारी का अंत तब हुआ जब रूबेन विल्सन बाहर जाती गेंद पर बल्ला अड़ा बैठे और विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल को कैच दे बैठे। विल्सन का विकेट गिरते ही ब्लेयर टिकनर ने टेस्ट करियर में पहली बार 5 विकेट पूरे किए। कैंपर के चोटिल होने के कारण आयरलैंड एक बल्लेबाज कम के साथ 232 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड टीम लंदन के लिए रवाना, अब इंग्लैंड से भिड़ेगी इस जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम लंदन रवाना होगी, जहां उसे इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। दूसरी तरफ, आयरलैंड की टीम जून के आखिरी हफ्ते में भारत के खिलाफ होने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज की तैयारियों में जुटेगी। ---------------------------------------- बेलफास्ट टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… न्यूजीलैंड ने बेलफास्ट में चल रहे इकलौते टेस्ट में आयरलैंड पर शिकंजा कस लिया। उसने गुरुवार को पहली पारी 490/8 के स्कोर पर घोषित की। इतना ही नहीं, आयरिश टीम को पहली पारी में 179 पर ऑलआउट करके फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

मुंबई में 15 दिन में दूसरी बार महंगी हुई CNG:₹2 की बढ़ोतरी के साथ दाम ₹86 हुए; ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने की किराया बढ़ाने की मांग

महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG ₹2 प्रति किलो महंगी कर दी है। इसके साथ ही घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम भी 50 पैसे प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) बढ़ा दिए गए हैं। नई दरें 29-30 मई की आधी रात से लागू हो गई हैं। मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में CNG की कीमत ₹84 प्रति किलो से बढ़कर ₹86 प्रति किलो हो गई है। वहीं, घरेलू PNG की कीमत अब ₹52 प्रति SCM हो गई है। 15 दिनों में ईंधन के दामों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 13-14 मई को भी गैस की कीमतों में ₹2 बढ़ोतरी की गई थी। घरेलू गैस की कमी और कमजोर रुपए से बढ़े दाम कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस के आवंटन में कमी आई है। इस वजह से कंपनी को अधिक लागत वाले बाहरी स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है। इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में आई गिरावट ने भी कुल लागत को काफी बढ़ा दिया है। बढ़ोतरी के बावजूद पेट्रोल-डीजल से सस्ती है CNG MGL का दावा है कि नेचुरल गैस अभी भी बाजार में उपलब्ध सबसे किफायती ईंधनों में से एक है। कंपनी के मुताबिक, मुंबई में मौजूदा ईंधन दरों की तुलना में CNG के इस्तेमाल से पेट्रोल के मुकाबले लगभग 45% और डीजल के मुकाबले करीब 12% की बचत होती है। CNG महंगी होने के बाद ₹2 से ₹3 किराया बढ़ाने की मांग इस बढ़ोतरी के बाद ऑटो-रिक्शा और टैक्सी यूनियनों ने ₹2 से ₹3 किराया बढ़ाने की मांग शुरू की है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ गई है। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में सीएनजी ईकोसिस्टम (नोट: पिछले एक साल में करीब 2 लाख नई गाड़ियां जुड़ने के बाद अब इस क्षेत्र में सीएनजी पर निर्भर वाहनों की कुल संख्या 12 लाख को पार कर गई है।) दिल्ली में CNG 2 हफ्ते में 4 बार महंगी ईरान जंग के बीच दिल्ली में भी CNG के दाम पिछले दो हफ्तों के भीतर चार बार बढ़ चुके हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने मंगलवार 26 मई को CNG ₹2 प्रति किलोग्राम महंगी कर दी थी। नॉलेज पार्ट : क्या होता है SCM?

Continue reading on the app

  Sports

ऋषभ पंत ने छोड़ी कप्तानी, 5 कप्तानों की IPL 2026 खत्म होते ही हो सकती है छुट्टी

इंडियन प्रीमियर लीग में औसत प्रदर्शन की वजह से अगले सीजन से पहले कई फ्रेंचाईजी अपने कप्तानों को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है. चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तानों की छुट्टी हो सकती है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का भी जाना तय माना जा रहा है. Sat, 30 May 2026 14:00:30 +0530

  Videos
See all

Breaking News: सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कानून की धज्जियां उड़ाने वालों पर शिकंजा #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T09:11:03+00:00

Dharmendra Pradhan Interview: NEET पर सवाल उठाने वाले अपनेगिरेबान में झांके- धर्मेंद्र प्रधान #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T09:13:10+00:00

Dharmendra Pradhan Interview: NTA से जुड़े ऐश्वर्य के सवाल पर क्या बोले शिक्षा मंत्री? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T09:10:23+00:00

Ghaziabad Khoda Murder: मृतक सूर्या के हत्यारों के लिए UP Dy.CM Keshav Prasad Maurya ने क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T09:08:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers