Responsive Scrollable Menu

Ashok Leyland Q4 Results: मुनाफा 14% बढ़ा, शेयर होल्डर्स को मिलेगा ₹2.50 का तगड़ा Dividend

देश की प्रमुख वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। कंपनी ने इस दौरान मुनाफे और आय दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की हैं। हालांकि ऑपरेटिंग लाभ मार्जिन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार जनवरी से मार्च 2026 की तिमाही में अशोक लेलैंड का शुद्ध लाभ करीब 14.2 प्रतिशत बढ़कर 1,291 करोड़ रुपये पहुंच गया हैं। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,130 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल आय में भी मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली हैं। चौथी तिमाही में कंपनी की समेकित आय 17.4 प्रतिशत बढ़कर 17,246 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 14,695 करोड़ रुपये थी।

बता दें कि ब्याज, कर, मूल्यह्रास और अन्य खर्चों से पहले कंपनी की आय यानी ईबीआईटीडीए भी बढ़कर 3,308 करोड़ रुपये पहुंच गई हैं। हालांकि ईबीआईटीडीए मार्जिन घटकर 19.2 प्रतिशत रह गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 20.4 प्रतिशत था।

गौरतलब है कि कंपनी ने निवेशकों को राहत देते हुए 2.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के दूसरे अंतरिम लाभांश का ऐलान किया हैं। कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 के लिए कोई अंतिम लाभांश नहीं दिया जाएगा।

कंपनी के अनुसार लाभांश पाने के पात्र शेयरधारकों की पहचान के लिए रिकॉर्ड तिथि 3 जून तय की गई हैं। इसके अलावा यह लाभांश आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद जारी किया जाएगा।

अगर पिछले लाभांश रिकॉर्ड की बात करें तो कंपनी ने नवंबर 2025 में 1 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश दिया था। वहीं मई 2025 में 4.25 रुपये प्रति शेयर और नवंबर 2024 में 2 रुपये प्रति शेयर का लाभांश घोषित किया गया था।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारी वाहनों और परिवहन क्षेत्र में मांग बढ़ने से अशोक लेलैंड के कारोबार को मजबूती मिल रही हैं। हालांकि कच्चे माल की लागत और प्रतिस्पर्धा के कारण मार्जिन पर दबाव बना हुआ हैं।

शेयर बाजार के जानकारों के अनुसार कंपनी के मजबूत राजस्व और लगातार लाभांश देने की नीति से निवेशकों का भरोसा बना हुआ हैं। आने वाले महीनों में वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र की मांग और सरकारी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का असर कंपनी के प्रदर्शन पर देखने को मिल सकता हैं।

Continue reading on the app

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस: सीएम रेखा गुप्ता ने छात्राओं के लिए कई फैसलों का किया ऐलान

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर गुरुवार को सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के लिए स्कूलों को अधिक सुरक्षित, संवेदनशील और सुविधाजनक बनाने का संकल्प दोहराया।

सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने ‘मेनस्ट्रुअल हेल्थ मैटर्स’ अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों की घोषणा की।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित बैठक में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकारी स्कूलों, सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक शौचालयों और आरोग्य मंदिरों में लगाए गए सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनों के नियमित रखरखाव और समय पर रीफिल सुनिश्चित करने के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पूरे तंत्र को केंद्रीकृत किया जा रहा है, ताकि दिल्ली की प्रत्येक छात्रा और महिला को उच्च गुणवत्ता वाले बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड उपलब्ध कराए जा सकें। सरकार सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्ता-परखी सैनिटरी सामग्री उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मासिक धर्म स्वास्थ्य से जुड़ी सही जानकारी हर घर तक पहुंचाने के लिए आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पूरे दिल्ली में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

स्कूल स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के लिए कक्षा 6 से 9 तक के पाठ्यक्रम में मासिक धर्म स्वास्थ्य शिक्षा को और अधिक प्रभावी तथा मजबूत बनाया जाएगा।

रेखा गुप्ता ने कहा कि स्कूलों में ऐसा वातावरण तैयार करने की जरूरत है, जहां छात्राएं अपनी समस्याओं को खुलकर साझा कर सकें और मानसिक तनाव से उबरने के लिए आवश्यक सहयोग प्राप्त कर सकें।

उन्होंने कुछ स्कूलों के शौचालयों की खराब स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं की कमी की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्कूलों के शौचालय साफ-सुथरे रखे जाएं, टूटे दरवाजों और अन्य क्षतिग्रस्त ढांचों की तत्काल मरम्मत की जाए तथा स्कूल निधि या संबंधित अधिकारियों के समन्वय से समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि छात्राओं को मासिक धर्म के अलावा पीसीओएस, एनीमिया, सर्वाइकल कैंसर, रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) और एचपीवी टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। आरोग्य मंदिरों में नियमित स्वास्थ्य सत्र आयोजित होंगे, जहां डॉक्टर और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी महिलाओं और छात्राओं से सीधे संवाद करेंगे।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि मासिक धर्म स्वास्थ्य केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं है, बल्कि यह सम्मान, जागरूकता और आत्मविश्वास से भी जुड़ा हुआ मुद्दा है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है कि वह स्कूलों में इस विषय पर लगातार जागरूकता अभियान चलाए, क्योंकि लंबे समय तक इस मुद्दे पर सार्वजनिक चर्चा सीमित रही है।

--आईएएनएस

डीएससी

-

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड ले जाओ... चाहे टॉप ऑर्डर से किसी को भी बाहर क्यों ना करना पड़े, गावस्कर की सेलेक्टर्स से बड़ी मांग

Sunil Gavaskar on Vaibhav Suryavanshi: 29 गेंदों पर 97 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के मुरीद दिग्गज सुनील गावस्कर भी हो गए हैं. 'स्पोर्ट्स तक' पर गावस्कर ने वैभव को 'भारतीय क्रिकेट के लिए भगवान का तोहफा' बताते हुए आगामी इंग्लैंड दौरे की टी20 टीम में शामिल करने की वकालत की है. उन्होंने कहा कि प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए चाहे संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा को बाहर बैठाना पड़े, लेकिन वैभव को मौका मिलना चाहिए. गावस्कर ने भावुक होकर कहा, 'मैं चाहता हूं इस लड़के के अंदर का बचपन कभी खत्म न हो.' Thu, 28 May 2026 22:55:03 +0530

  Videos
See all

NKP | India Global Relations | छोटे देशों को साधने के पीछे क्या है PM Modi की Master Strategy? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T22:15:15+00:00

Iran America War Update : 4 बजते ही ईरान-अमेरिका युद्ध ओर आई बड़ी खबर!| Trump | Middle East | Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T22:30:32+00:00

US and Iranian negotiators reach deal to extend ceasefire and re-open strait of Hormuz | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T22:39:39+00:00

NKP | Twisha Sharma Case | Giribala से ये बड़े सवाल! पूछ सकती है CBI..जांच में आने वाला है नया मोड़? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-28T22:30:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers